Responsive Scrollable Menu

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का दावा: गाजा में 1.25 लाख से अधिक त्वचा संक्रमण के मामले

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी विस्थापितों के लिए काम कर रही संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने गाजा पट्टी में पैर पसार रहे नए संकट की ओर ध्यान दिलाया है। एजेंसी के अनुसार गाजा में एक लाख से ज्यादा लोग त्वचा संबंधी संक्रमण झेल रहे हैं।

एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए बताया कि वह गाजा में हजारों मरीजों का इलाज कर रही है जो त्वचा संबंधी संक्रमणों से पीड़ित हैं। वीडियो में गंदे पानी का जमावड़ा, उसमें रेंगते कीड़े और अपनी तकलीफ साझा करते लोग देखे जा सकते हैं।

एजेंसी के अनुसार, अब तक 1,25,000 से अधिक मामलों की रिपोर्ट की गई है, जो चूहों और कीड़ों से फैल रहे संक्रमण के कारण हुए हैं।

यूएनआरडब्ल्यूए ने लिखा कि उसकी स्वच्छता टीमें उन क्षेत्रों में सुरक्षित कीटनाशकों का छिड़काव कर रही हैं। ये ऐसे अस्थायी शिविर हैं जहां बड़ी संख्या में विस्थापित रह रहे हैं।

एजेंसी का कहना है कि ईंधन, कीटनाशक, टेंट और दवाओं की समस्या बहुत गंभीर बनी हुई है। इस कारण राहत कार्य पर असर पड़ा है। एजेंसी ने गाजा में स्वच्छता और चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। दावा किया कि जो सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं वो नाकाफी हैं।

गाजा में सैकड़ों हजारों विस्थापित फिलिस्तीनी अभी भी टेंटों में रह रहे हैं, और पुनर्निर्माण की कमी तथा साफ पानी की समस्या के चलते बीमारियों और संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर कई लोगों की हत्या कर दी थी और बड़ी तादाद में लोगों को अगवा किया था। इसके बाद से ही इजरायली सशस्त्र सेना आईडीएफ ने गाजा में हमास के खिलाफ मुहिम चलाई और शीर्ष लीडर्स का खात्मा किया। अक्टूबर 2025 में अमेरिका समेत कई देशों की मध्यस्थता के बाद सीजफायर का ऐलान हुआ।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Aishwarya Rai के Cannes लुक को किया ट्रोल, ट्रोलर्स पर बुरी तरह भड़कीं Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Support Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय हाल ही में 79th कांन्स फिल्म फेस्टिवल में अपने स्टनिंग ब्लू लुक को लेकर काफी चर्चा में रहीं. फैंस ने उनकी ब्यूटी, कॉन्फिडेंस और ग्रेसफुल अपीयरेंस की खूब तारीफ की. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके वेट गेन को लेकर ट्रॉल्लिंग शुरू कर दी.

इसी बात पर कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का सपोर्ट करते हुए ट्रॉल्स को करारा जवाब दिया. जी हां, कंगना रनौत ने कहा कि वूमेन किसी को इम्प्रेस करने के लिए नहीं जीतीं और ऐश्वर्या राय अपने कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ रेड कारपेट पर शाइन करती हैं. बता दें कि ऐश्वर्या राय  कांन्स में अपनी बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं और उनका ब्लू गाउन डिज़ाइनर अमित अग्गरवाल ने डिज़ाइन किया था.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: धर्मशाला से शुरू होगी जंग, एक क्लिक में जानें प्लेऑफ के सभी मुकाबले कब और कहां लाइव देखें मैच

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। अब इन चारों में टीमों में के बीच फाइनल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। आइए प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं। Mon, 25 May 2026 15:56:18 +0530

  Videos
See all

Petrol Diesel Price Hike : भारत में फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, कीमतों को लेकर सियासत शुरू ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:15:11+00:00

CM SAI की दिल्ली CM Rekha Gupta से मुलाकात, जनजातीय समागम और सुशासन पर हुई चर्चा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:13:22+00:00

Bakrid Update: बकरीद के पहले हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन | Mira Road | High Alert | Mumbai Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:10:09+00:00

Prateek Yadav News | प्रतीक यादव की प्रार्थना सभा में पहुंचे सीएम योगी #prateekyadav #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T11:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers