Responsive Scrollable Menu

ओटीटी पर पैरेंट्स संग देखिए सैफ अली खान की ये 6 फिल्में, एंटरटेनमेंट का मिलेगा भरपूर डोज, दूसरी मूवी जीत लेगी दिल

ओटीटी पर अगर माता-पिता के साथ बेहतरीन सिनेमा का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो सैफ अली खान की ये 6 फिल्में आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें आपको हंसी, खुशी और पारिवारिक ताने-बाने से भरपूर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलेगा. वैसे तो सभी फिल्में लाजवाब हैं, लेकिन इस लिस्ट की दूसरी मूवी आपके पैरेंट्स का दिल पक्का जीत लेगी. वह एक ऐसी सदाबहार फिल्म है, जिसे हर पीढ़ी के लोग एक साथ बैठकर एंजॉय कर सकते हैं.

Continue reading on the app

15 छक्के, 252 का स्ट्राइक रेट...65 गेंदों में नाबाद 164 रन, T20I क्रिकेट में हमजा खान की ऐतिहासिक पारी

Hamza Khan T20I Record: रवांडा के सलामी बल्लेबाज हमजा खान ने टी-20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया. हमजा खान ने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 162 रन बनाए थे. लिस्ट में अब भी सबसे ऊपर 172 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं.

Continue reading on the app

  Sports

KKR की लगातार हार पर Ajinkya Rahane का बड़ा बयान, कहा- मैं पीछे हटने वालों में से नहीं

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की निराशाजनक शुरुआत के बावजूद उनके मन में कभी भी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया। केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे अपने पहले छह मैचों में से पांच में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने अपने अंतिम आठ मैचों में से छह जीतकर अच्छी वापसी की लेकिन उसकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।

रहाणे ने इस सत्र का अपना आखिरी मैच खेलने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने अपने पूरे जीवन में अच्छी मानसिकता के साथ क्रिकेट खेला है। मेरे लिए अपना जज्बा बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण रहा है।’’ रविवार को केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। रहाणे ने कहा, ‘‘मैं कभी पीछे हटने वालों में से नहीं हूं। जब टीम मुश्किल में हो, जब टीम संघर्ष कर रही हो तब अपना जज्बा दिखाना बहुत जरूरी होता है। मैं कभी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटता। मेरे मन में कभी कप्तानी छोड़ने का विचार नहीं आया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दबाव तो होता है। यह स्वाभाविक है, लेकिन दबाव उन लोगों पर होता है जो विशेषाधिकार प्राप्त हैं। हर कोई इस दबाव को सहन नहीं कर सकता। मेरे लिए मजबूत बने रहना और किसी भी स्थिति में घबराना नहीं महत्वपूर्ण था। जब आप 5-6 मैच हार जाते हैं तो आपका ध्यान अतीत और भविष्य पर केंद्रित हो जाता है।’’

रहाणे का बल्लेबाजी में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस अनुभवी सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 135 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल पा रहे थे और यह हमेशा एक चुनौती होती है, लेकिन मैं उस पर ध्यान नहीं दे रहा था। मुझे भारतीय गेंदबाजों पर भरोसा था और मैं उन्हें समय देना चाहता था। मुझे विश्वास था कि अगर हम उनका साथ दें, अगर हम उन्हें समय दें, तो वे दबाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Mon, 25 May 2026 12:01:12 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Supreme Court Hearing: HC से गिरिबाला के वकील ने नाम वापस लिया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:16:10+00:00

Twisha Sharma Case: गिरिबाला की जमानत रद्द हो -SG | Breaking News | Justice For Twisha | SC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:30:53+00:00

Twisha Sharma Case: सीढ़ियों से शव नीचे लाने वाले शख्स की हुई पहचान | Justice For Twisha | SC #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:14:28+00:00

West Bengal News LIVE Updates: ON कैमरा Suvendu की चेतावनी | Mamata | BJP Vs TMC | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T06:21:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers