Responsive Scrollable Menu

Digital Era में बढ़ती हुई Texting Anxiety: क्या रिप्लाई न मिलना आपकी Mental Health बिगाड़ रहा है?

आज के डिजिटल दौर में इंटरनेट के जरिए टेक्सट मैसेजिंग से बातचीत करना बेहद आसान हो चुका है। अब हर कोई कहीं न कहीं चैट पर बिजी रहता है। इस दौरान कई लोग महसूस करते हैं कि किसी को मैसेज भेजने के बाद जब देर तक रिप्लाई नहीं आता, तो दिल की धड़कनें तेजी से बढ़ जाती हैं। जिससे व्यक्ति बार-बार फोन चेक करता है, एक अलग सी एंग्जायटी देखनो को मिलती है। सामने वाले व्यक्ति के Typing... स्टेटस का लगातार चेक करते रहना , हमेशा इंतजार में बनें रहते हैं या आप भी सोचते हैं कि कहीं आपने कुछ गलत तो नहीं लिख दिया है।
दरअसल, ये सभी लक्षण टेक्स्टिंग एंग्जायटी के लक्षण होते हैं। वैसे यह कोई मेडिकल बीमारी नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल और लगातार ऑनलाइन रहने से दिमाग में स्ट्रेस और घबराहट का कारण बन जाता है। आइए आपको बताते हैं टेक्स्टिंग एंग्जायटी क्या है और इससे कैसा बचा जाए?

क्या होती है टेक्स्टिंग एंग्जायटी
अगर आप मैसेज के जरिए बातचीत करते समय घबराहट होने के पीछे कई मनोवैज्ञानिक और व्यवहारिक कारण हो सकता है, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं-

- हाव-भाव और टोन की कमी: असल में जब हम आमने-सामने बातचीत में चेहरे एक्सप्रेशन और टोन से बात का सही मतलब समझा जाता है। टेक्स्ट में यह सब गायब हो जाता है, जिससे कई बार गलतफहमी का डर बन जाता है।

- लगातार ऑनलाइन रहने का दबाव: अक्सर मैसेज आते रहते हैं और हर समय रिप्लाई करने की मजबूरी इंसान को दिमागी रुप से थका रही है।

- फोन का ज्यादा यूज करना: स्मार्टफोन का लगातार यूज करने से दिमाग में 'डोपामाइन' के स्तर को प्रभावित करता है, जिससे नोटिफिकेशन चेक करने की आदत एक लत बन जाती है।

 - सोशल एंग्जायटी और साइबर बुलिंग: जिन लोगों को पहले से ही घबराहट होती हैं या ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार रह चुके हैं, उन्हें मैसेज का जवाब देने का इंतजार करने में डर लगने लगता है।

टेक्स्टिंग एंग्जायटी के लक्षण

 शारीरिक और मानसिक लक्षण
- मैसेज भेजने के बाद अचानक से दिल की धड़कन तेज होना या बैचेनी होना।

- लगातार चिड़चिड़ापन, घबराहट या हाथ-पैरों में कंपकंपी महसूस होना।

- सांस लेने में भारीपन या छाती में खिंचाव महसूस होना।

व्यावहारिक लक्षण
- नोटिफिकेशन न आने पर भी बार-बार फोन की स्क्रीन चेक करना।

- अनसोल्वड मैसेज देखकर डरना या मैसेज का जवाब देने से पूरी तरह बचना।

- किसी का देर से रिप्लाई करने पर खुद को दोषी मानना या लगातार ओवरथिंकिंग करते रहना।

मैसेज के स्ट्रेस को दूर कैसे करें?
- अधिक फोन का इस्तेमाल करने से बचें। दिन में कुछ घंटे ऐसे तय करें जब आप फोन से पूरी तरह दूर रहें।

- किसी भी गंभीर मुद्दे पर टेक्स्ट करने के बजाय फोन पर बात करें या मिलाकर बात करें। इससे गलतफहमी नहीं होती है। 

- दोस्तों और सहकार्मियों को साफ रुप से बताएं कि हर समय आप तुरंत रिप्लाई देने के लिए उपबल्ध नहीं रह सकते हैं।

- अगर किसी का रिप्लाई रूखा या देर से आए, तो यह न समझें कि वह आपसे नाराज है। क्या पता सामने वाला व्यक्ति काम में बिजी हो।

डॉक्टर या विशेषज्ञ से संपर्क कब करें?
जब घबराहट रोजाना काफी बढ़ जाए, ऑफिस के वर्क या पर्सनल रिश्तों को बुरी तरह प्रभावित होने लगे, तो आप किसी थेरेपिस्ट या काउंसलर की मदद लेना समझदारी है। दरअसल, कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) जैसी तकनीकों से इस डिजिटल स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिल सकती है।  

Continue reading on the app

फिनिशर बने सिराज... 15 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन, वॉर्मअप मैच में आखिरी ओवर में ठोके लगातार तीन छक्के, श्रीलंका चित

Mohammed Siraj Hits 4 Huge Sixes: श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सनसनी फैला दी. मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, जिसे सिराज ने लगातार तीन गगनचुंबी छक्के जड़कर हासिल कर लिया. उन्होंने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 142 रन और यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक ने भी भारत की जीत की राह आसान की.

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day 2026: भारत के वो महान खिलाड़ी, जो आजादी से पहले ही बन गए देश की पहचान

भारत ने आजादी के बाद कई खेलों में धीरे-धीरे तरक्की की और आज कई उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. मगर इनमें से कुछ की दमदार बुनियाद आजादी से पहले ही पड़ चुकी थी, जिनमें कुछ महान खिलाड़ियों का योगदान था. Fri, 14 Aug 2026 23:43:57 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी के बयान पर घमासान, विदेश नीति को लेकर विवाद! | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:30:12+00:00

Iran America War Update LIVE: ईरान-अमेरिका युद्ध पर अपडेट, जानें अब तक क्या हुआ | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T19:00:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers