Responsive Scrollable Menu

गर्लफ्रेंड को मारा, फिर देश छोड़कर भागा; भारत आने की फिराक में पकड़ा गया शख्स

जर्मनी में एक भारतीय को अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वरुण नाम इस शख्स ने अमेरिका में अपनी 19 वर्षीय गर्लफ्रेंड को मार डाला था। इसके बाद वह जर्मनी चला गया था, जहां से भारत के लिए भागने की फिराक में था।

Continue reading on the app

बिना अनुमति नाम-फोटो के इस्तेमाल से परेशान तब्बू, पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट

आज के समय में AI और सोशल मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसके साथ ही कई मशहूर लोगों के नाम, फोटो और आवाज का गलत इस्तेमाल भी सामने आ रहा है। कई बार उनकी तस्वीरों से फर्जी विज्ञापन बनाए जाते हैं, तो कभी उनकी आवाज जैसी नकली आवाज तैयार कर लोगों को गुमराह किया जाता है। इसी खतरे को देखते हुए अब बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तब्बू भी अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए अदालत पहुंच गई हैं।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तब्बू ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि उनके नाम, फोटो, चेहरे, आवाज और व्यक्तित्व का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना कोई भी न कर सके। उनका कहना है कि उनकी पहचान का गलत उपयोग उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब AI और डीपफेक तकनीक को लेकर देशभर में चिंता बढ़ रही है।

तब्बू ने दिल्ली हाई कोर्ट में क्या मांग की?

तब्बू ने अपनी याचिका में अदालत से कहा है कि उनके नाम, तस्वीर, चेहरा, आवाज, हस्ताक्षर, व्यक्तित्व और पहचान से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल बिना उनकी मंजूरी के न किया जाए।

उन्होंने अदालत से ऐसे लोगों और प्लेटफॉर्म पर रोक लगाने की मांग की है, जो उनकी पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी विज्ञापन, गलत प्रचार या किसी भी तरह का व्यावसायिक फायदा उठाते हैं।

अदालत में सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह की एकल पीठ के सामने हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका में शामिल पक्षकारों की जानकारी से जुड़ी कुछ तकनीकी कमियों की ओर ध्यान दिलाया। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों की पूरी और सही जानकारी रिकॉर्ड में होना जरूरी है, ताकि मामले की निष्पक्ष सुनवाई हो सके।

पर्सनैलिटी राइट्स क्या होते हैं?

पर्सनैलिटी राइट्स का मतलब है कि किसी व्यक्ति के नाम, फोटो, चेहरे, आवाज, हस्ताक्षर या पहचान का इस्तेमाल उसकी अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता। अगर कोई कंपनी या व्यक्ति किसी सेलिब्रिटी की पहचान का उपयोग करके विज्ञापन चलाता है या पैसा कमाने की कोशिश करता है, तो संबंधित सेलिब्रिटी अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: इतना खराब रिकॉर्ड, फिर भी केएल राहुल से क्यों खौफ में श्रीलंका? जानिए वजह

केएल राहुल का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बेहद खराब है लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने उन्हें सबसे बड़ा खतरा बताया है. जानिए क्या है इसकी वजह. Thu, 13 Aug 2026 16:23:14 +0530

  Videos
See all

Imran Khan Death News: जेल में ही इमरान खान की हो गई मौत? | Pakistan | Munir | Viral News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:45:36+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump | Netanyahu | Hormuz | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:38:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers