Responsive Scrollable Menu

गुजारा करने के लिए बेका घर, मां को भी बेचने पड़े जेवर, आज 1700 करोड़ का मालिक है ये फिल्ममेकर

Karan Johar Birthday: हिंदी सिनेमा में कई ऐसे फिल्ममेकर हुए हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी. लेकिन कुछ नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने सिर्फ फिल्में ही नहीं बनाईं, बल्कि पूरी इंडस्ट्री की दिशा बदल दी. ऐसा ही एक बड़ा नाम है करण जौहर (Karan Johar) का. आज करण जौहर बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स में गिने जाते हैं. उनकी फिल्मों ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि कई नए चेहरों को स्टार भी बनाया.

हालांकि आज करण जौहर करोड़ों की संपत्ति, लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़े फिल्म साम्राज्य के मालिक हैं, लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा से इतनी आसान नहीं रही. एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था. फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद घर तक बेचना पड़ा और उनकी मां को अपने जेवर तक बेचने पड़े थे. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था. तो चलिए आज करण जौहर के 54वें जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ बातें. 

बचपन से फिल्मी माहौल में पले-बढ़े करण जौहर

करण जौहर का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था. उनके पिता यश जौहर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे. उन्होंने मशहूर प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना की थी, जिसे आज करण जौहर नई ऊंचाइयों तक लेकर जा चुके हैं. करण ने बचपन से ही फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया को बेहद करीब से देखा. लेकिन इसके पीछे छिपे संघर्ष और आर्थिक मुश्किलों को भी उन्होंने अपने परिवार के साथ महसूस किया.

‘दोस्ताना’ की सफलता के बाद लगातार फ्लॉप हुईं फिल्में

करण जौहर ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले पहली फिल्म 'दोस्ताना' बनाई थी. साल 1980 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस सफलता ने परिवार को बड़ी उम्मीदें दी थीं. लेकिन इसके बाद हालात बदलने लगे. यश जौहर की लगातार कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं. नुकसान इतना बढ़ गया कि परिवार आर्थिक संकट में फंस गया. करण ने बताया कि उस दौर में फाइनेंसर्स से उधार लेकर फिल्में बनाई जाती थीं और बाद में ब्याज समेत पैसे लौटाने पड़ते थे. जब फिल्में नहीं चलीं तो परिवार पर भारी कर्ज चढ़ गया.

मां ने बेचे जेवर, नानी का घर भी बिका  

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए करण जौहर ने कहा था, “जब पहली फिल्म फ्लॉप हुई तो मेरी मां Hiroo Johar ने नानी का घर बेच दिया. दूसरी फिल्म फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपने जेवर बेच दिए. बाद में पापा को दिल्ली वाली प्रॉपर्टी भी बेचनी पड़ी.” करण ने कहा कि उन्होंने अपने घर में ये सब अपनी आंखों से देखा है. उस समय परिवार बाहर से भले ही ठीक दिखाई देता था, लेकिन अंदर आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ रही थीं. उन्होंने कहा, “हमारे पास पैसा नहीं था. हम मिडिल क्लास लोग थे. धीरे-धीरे अपर मिडिल क्लास बने और अब जाकर अमीर हुए हैं.”

पॉकेट मनी थी सिर्फ 25 रुपये

आज जहां करण जौहर आलीशान जिंदगी जीते हैं, वहीं बचपन में उनकी पॉकेट मनी बेहद सीमित थी. करण ने बताया कि उन्हें केवल 25 रुपये पॉकेट मनी मिलती थी, हालांकि उनके पिता उन्हें प्यार से 50 रुपये दे देते थे. करण ने अपने पिता को याद करते हुए कहा, “मेरे पापा मुझे हमेशा एक प्रिंस की तरह महसूस कराते थे. घर में चाहे कितनी भी दिक्कत हो, उन्होंने मुझे कभी कमी महसूस नहीं होने दी.” उन्होंने बताया कि परिवार कभी विदेश घूमने नहीं गया क्योंकि उस समय वो उसे अफॉर्ड नहीं कर सकते थे. हालांकि अच्छी शिक्षा और अच्छा माहौल देने में उनके माता-पिता ने कोई कमी नहीं छोड़ी.

पिता के निधन के बाद संभाली धर्मा प्रोडक्शंस की कमान

यश जौहर के निधन के बाद करण जौहर ने पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली. उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस को सिर्फ एक प्रोडक्शन हाउस नहीं रहने दिया, बल्कि इसे बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म बैनर्स में शामिल कर दिया. करण ने डायरेक्टर के तौर पर Kuch Kuch Hota Hai, Kabhi Khushi Kabhie Gham, My Name Is Khan और Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani जैसी कई सफल फिल्में दीं. इसके अलावा उन्होंने कई नए कलाकारों को लॉन्च किया और इंडस्ट्री में नई पीढ़ी के स्टार्स को बड़ा मंच दिया.

आज जीते हैं बेहद लग्जरी लाइफ

आज करण जौहर बॉलीवुड के सबसे अमीर फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 1700 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. उनके पास मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में करोड़ों रुपये का आलीशान घर है. इसके अलावा कार्टर रोड पर उनका सी-फेसिंग लक्जरी अपार्टमेंट भी काफी चर्चित है. करण लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं. उनके कार कलेक्शन में BMW 745, BMW 760 और Mercedes-Benz S-Class जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 'वो मुझे धक्का देकर मारना चाहता था...', Rakhi Sawant ने एक्स हस्बैंड पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'वो अब्यूज करता था'

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक, अभी 5 दिन तपेगी धरती, IMD ने बताया- कब मिलेगी राहत

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा देश गर्मी से तप रहा है। अभी इसमें कोई राहत की उम्मीद भी नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अभी 3 से 5 दिनों तक तापमान में ऐसी की गर्मी रहेगी। 

गत रविवार को भी भारत के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के साथ-साथ पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय इलाकों में अगले 3 से 5 दिनों तक अत्यधिक तापमान बने रहने की आशंका है। दिल्ली, यूपी समेत कुछ राज्यों में 28-29 मई को आंधी-बारिश के आसार हैं। 

कहां सबसे गर्म रहा?

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में देश के कुछ सबसे अधिक तापमान दर्ज किए गए, जिसमें ब्रह्मपुरी 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ भारत का सबसे गर्म स्थान बनकर उभरा। इस क्षेत्र के कई अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई, जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

यूपी-राजस्थान में भी हालत खराब

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। यहां तापमान 46.8°C दर्ज किया गया, जो देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। लखनऊ में भी पारा सामान्य से ऊपर रहा और अधिकतम तापमान 42.6°C तक पहुंच गया। वहीं राजस्थान की बात करें तो हीटवेव जारी है। श्री गंगानगर में तापमान 46°C तक पहुंच गया है। IMD ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम रहेगा। विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 मई को तापमान 46-47°C तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक लू रहेगी जारी, पहाड़ों में आंधी-तूफान की संभावना : मौसम विभाग

आखिर कब मिलेगी राहत?

सामान्य तौर पर देश में 1 जून को मानसून आता है। सबसे पहले मानसून केरल से टकराता है। इसके करीब 1 हफ्ते बाद तक दिल्ली पहुंचता है। हालांकि IMD के अनुसार 29 मई से मौसम में धीरे-धीरे राहत मिलने के आसार हैं।

राजस्थान में कब होगी बारिश?

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28-29 मई के बीच राजस्थान के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

बिहार में लू का अलर्ट

बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी पटना समेत राज्य के कम से कम 10 स्थानों पर तापमान 40°C से ऊपर दर्ज किया गया। रोहतास जिले के देहरी में राज्य का सबसे अधिक तापमान रहा।IMD ने चेतावनी दी है कि बिहार के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिन भीषण लू चलने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से धूप के सीधे संपर्क और डिहाइड्रेशन से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 24 May: दिल्ली से राजस्थान तक आग उगलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट; पढ़िए कल का वेदर रिपोर्ट

 

Continue reading on the app

  Sports

वनडे मैच में फिफ्टी और 5 विकेट... तीन भारतीय क्रिकेटर्स के नाम रिकॉर्ड, पाकिस्तान के एक ही खिलाड़ी ने 3 बार किया कारनामा

Five Wicket and Half Century in an ODI Match: वनडे क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ 25 बार ऐसा हुआ है, जब एक मैच में किसी खिलाड़ी ने अर्धशतक ठोका और 5 विकेट भी चटकाए. सबसे पहली बार विव रिचर्ड्स ने इस उपलब्धि को अपने नाम किया. अब तक तीन बार भारतीय खिलाड़ियों ने इस स्पेशल क्लब में जगह बनाई है. वहीं, पाकिस्तान का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने तीन बार ये कारनामा करने का रिकॉर्ड बनाया. चलिए विस्तार से जानते हैं... Mon, 25 May 2026 09:01:02 +0530

  Videos
See all

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, आमदनी ठप! बढ़ते दामों ने बिगाड़ा आम आदमी के घर का बजट #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T03:42:31+00:00

Bhagya Chakra: जानिए, आज भाग्य पहर में क्या करें ? | Bhagya Pehar | #shorts | Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T03:41:08+00:00

Weather Update: मौसम कब लेगा करवट? भयंकर बारिश का अलर्ट | IMD Alert | Heat Wave | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T03:45:16+00:00

Venkatesh Iyer Meets Allu Arjun And His Cricket-Loving Son Ayaan वेंकटेश अय्यर ने जीता अयान का दिल #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-25T03:44:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers