भास्कर अपडेट्स:CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक बढ़ाई
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कैन की गई आंसर शीट लेने की लास्ट डेट सोमवार 25 मई रात तक बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 24 मई थी। बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन छात्रों से तकनीकी गड़बड़ी के कारण ज्यादा फीस कट गई थी, उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। री-इवैल्यूएशन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के आजाद नगर में 18 साल का युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला दिल्ली के आजाद नगर इलाके में 18 साल का एक युवक घर में फंदे से लटका मिला। घटना 23 और 24 मई की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक कपड़े के सहारे छत से लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 28 मई को होने वाली सीईयूटी-यूजी स्थगित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) 2026 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एजेंसी ने यह फैसला सरकार के ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की नई तारीख के ऐलान के बाद किया है। NTA ने कहा- 28 मई को होने वाली परीक्षा की दोनों पालियां अब नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज समेत कई संस्थानों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। PM मोदी के दौरे से पहले विस्फोटक मिलने पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जिलेटिन स्टिक और टाइमर मिलने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार कांस्टेबल शामिल हैं। यह विस्फोटक सामग्री आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास मिली थी। मामले की जांच में अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी शामिल हो गई है।
आज पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे:राष्ट्रपति 131 हस्तियों को सम्मानित करेंगी; धर्मेंद्र, शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री मिलेगा
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, झारखंड के पूर्व सीएम दिवंगत नेता शिबू सोरेन और बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण दिया जाएगा। एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी को सम्मानित करेंगी। पद्म पुरस्कार विजेताओं में से 19 महिलाएं हैं। इनमें 6 विदेशी/NRI/PIO/OCI कैटेगरी के लोग भी हैं। 16 हस्तियां ऐसी हैं, जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था। 5 हस्तियों को पद्म विभूषण दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण अवॉर्ड की घोषणा की गई है। शिबू सोरेन-अलका याग्निक समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण मशहूर सिंगर अल्का याग्निक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा। रोहित शर्मा-हरमनप्रीत समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री एक्टर आर माधवन (माधवन रंगनाथन), क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी प्लेयर सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। पद्म अवार्ड्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… शारदा सिन्हा समेत 7 को पद्म विभूषण; पंकज उधास, सुशील मोदी समेत 19 को पद्म भूषण पिछले साल शारदा सिन्हा, ओसामु सुजुकी समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था। वहीं पूर्व हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, पंकज उधास और सुशील मोदी समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण के लिए चुना गया था। इनके अलावा, राजस्थान की लोक गायिका बतूल बेगम, दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भटला समेत 113 हस्तियों को इस बार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 





















