Cannes 2026: अदिति राव हैदरी ने कान्स रेड कार्पेट पर बिखेरा ग्लैमर, नियॉन ग्रीन गाउन लुक से मचा तहलका
Aditi Rao Hydri Cannes Look 2026: 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारतीय सितारों का जलवा लगातार देखने को मिल रहा है। इस बीच अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने भी अपने शानदार अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। पहले दिन साड़ी में नजर आने के बाद अब अदिति रेड कार्पेट पर ग्लैमरस गाउन पहनकर उतरीं, जहां उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छा गया।
ग्रीन गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस
अदिति राव हैदरी ने कान्स के रेड कार्पेट पर नियॉन मेटैलिक ग्रीन वन-शोल्डर गाउन पहनकर एंट्री की। यह आउटफिट टोनी वार्ड कूट्योर के स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन का हिस्सा था। गाउन में हाई स्लिट कट दिया गया था, जिसने उनके लुक में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगा दिया। वहीं पीछे लगी लंबी केप ने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया।
लोगों को दिखा हॉलीवुड ग्लैमर
अदिति का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स को उनके इस अंदाज में पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की झलक देखने को मिली। हालांकि अदिति ने इसे मॉडर्न स्टाइल के साथ कैरी किया, जिससे उनका पूरा लुक और भी खास बन गया। मेटैलिक फिनिश वाला यह गाउन रेड कार्पेट पर सबसे अलग नजर आया।
सिंपल ज्वेलरी ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने इस ग्लैमरस आउटफिट के साथ अदिति ने स्टाइलिंग को काफी सिंपल रखा। उन्होंने गले में डायमंड नेकलेस पहना और हल्की ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया। हल्का मेकअप और गोल्डन फुटवियर उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए लुक्स
अदिति राव हैदरी ने अपने दोनों कान्स लुक्स की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। एक तरफ उनका देसी साड़ी वाला अंदाज लोगों को पसंद आया, तो वहीं दूसरी तरफ ग्रीन हाई स्लिट गाउन में उनका बोल्ड अवतार इंटरनेट पर छा गया। फैंस लगातार उनके फैशन सेंस और एलिगेंट स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- कान्स 2026 में हुमा कुरैशी का देसी अंदाज, बनारसी साड़ी में दिखीं लूटी महफिल, Pics Viral
MPPSC Recruitment 2026: साइंटिस्ट ऑफिसर बायोलॉजी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जानें पूरी डिटेल
MPPSC Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से साइंटिस्ट ऑफिसर बायोलॉजी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होना जरूरी है। इसके अलावा अन्य निर्धारित पात्रताओं को भी पूरा करना होगा।
आवेदन शुल्क को लेकर भी आयोग ने जानकारी दी है। जो उम्मीदवार 21 मई से 27 मई के बीच आवेदन करेंगे, उन्हें विलंब शुल्क के साथ 3000 रुपये जमा करने होंगे। वहीं 28 मई से 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये लेट फीस के रूप में भुगतान करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को 15,600 रुपये से 39,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और फीस जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi