Kia Carnival या MG M9? ₹70 लाख में कौन सी MPV देती है असली लग्जरी, जानिए
अगर आप अपनी फैमिली के लिए लग्जरी, स्पेस और आराम से भरपूर प्रीमियम MPV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Kia Carnival और MG M9 दोनों शानदार विकल्प हैं. एक तरफ Carnival का दमदार डीजल इंजन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस है, वहीं MG M9 अपनी इलेक्ट्रिक साइलेंट राइड, प्रेसिडेंशियल सीट्स और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स से अलग पहचान बनाती है. कीमत, फीचर्स, रेंज और कम्फर्ट के मामले में कौन है ज्यादा बेहतर? पूरी तुलना यहां पढ़ें.
RPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 348 पद बढ़ाए:दिसंबर में हुई थी परीक्षा, जानें- अब कितने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025 में 348 पद बढ़ा दिए हैं। अब यह भर्ती 922 पदों पर होगी। पहले यह 574 पदों पर होनी थी। अलग-अलग विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 7 से 20 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 92,600 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। हालांकि अभी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। जयपुर में हुए थे ऑप्शनल सब्जेक्ट के पेपर आयोग की ओर से अब तक विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के वैकल्पिक (ऑप्शनल) विषयों की परीक्षाएं अजमेर और जयपुर में कराई जाती रही हैं। इस भर्ती में भी वैकल्पिक विषयों के पेपर केवल जयपुर में आयोजित किए गए थे। वहीं सामान्य ज्ञान का पेपर 7 संभाग मुख्यालयों- अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर में आयोजित किया गया। सामान्य ज्ञान के पेपर के लिए जयपुर में 42,348, उदयपुर में 13,440, अजमेर में 8,555, भरतपुर में 5,696, बीकानेर में 9,906, जोधपुर में 9,395 और कोटा में 3,260 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। परीक्षा के लिए राजस्थान में कुल 298 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। … असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम, पहले दिन 47.87% रही उपस्थिति:महिला कैंडिडेट्स के बाल भी चेक किए, मेटल के बटन हटवाए; 574 पदों पर हैं वैकेंसी राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 आज रविवार से शुरू हुई। पहले दिन G.K का पेपर 7 संभाग मुख्यालयों पर हुआ। परीक्षा 298 केंद्रों पर हुई, जिनमें 203 सरकारी और 95 प्राइवेट संस्थान शामिल थे। कुल 92,601 कैंडिडेट्स में से 44326 उपस्थित हुए। ऐसे में उपस्थिति 47.87%रही। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















