सिराज ने लगातार तीन छक्के लगाकर भारत को जिताया:वॉर्मअप में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया; चोट से रिकवर हुए गिल के 44 रन
भारत ने टेस्ट सीरीज से पहले वॉर्मअप मैच में श्रीलंका-11 को 6 विकेट से हरा दिया। मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। रविवार को मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे। ऐसे में सिराज ने केशरा नुवंथा की शुरुआती तीन बॉल पर लगातार तीन छक्के लगाए। उंगली की चोट से लौट रहे कप्तान शुभमन गिल ने 44 रन की पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 105 रन की साझेदारी की। कोलंबो में भारत को 207 रन का टारगेट मिला था। उसने दिन का खेल शुरु होने से पहले ही पहली पारी 357/6 के स्कोर पर घोषित की। श्रीलंका XI ने अपनी दूसरी पारी 200/6 के स्कोर पर घोषित की। श्रीलंका-XI ने पहली पारी में 363/8 का स्कोर बनाया था। भारत मैच जीतने के बाद भी क्यों खेला? भारत के मैच जीतने के बाद भी खेल जारी रहा। अंपायर्स ने केशरा नुवंथा का ओवर पूरा कराया। सिराज ने ओवर की बची तीनों गेंद खेलीं। प्रैक्टिस मैच का रिजल्ट सीरीज या टूर्नामेंट की जीत-हार में नहीं जुड़ता। मैच का मकसद खिलाड़ियों को मैदान, पिच के लिहाज से तैयार कराना है। इसमें टीम अपनी प्लेइंग-11 में स्क्वाड में शामिल सभी 15 खिलाड़ियों को खिला सकती है। अगर टीम चाहे तो मैच जीतने के बाद भी वह पूरे तय ओवर तक बैटिंग खेल सकती है। नेट सेशन के दौरान गिल को चोट लगी थी वॉर्मअप मैच शुरू होने से एक दिन पहले गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान गिल की उंगली में चोट लगी थी। वे मैच के पहले दो दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी गैरमौजूदगी में KL राहुल ने कप्तानी की। BCCI ने अपने बयान में कहा था- ‘एहतियात के तौर पर गिल श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’ जडेजा और बरार ने 2-2 विकेट लिए श्रीलंका-XI की दूसरी पारी में निशान फर्नांडो ने 63 रन बनाए, जबकि निपुन धनंजया ने 46 और अंजला बंडारा ने 35 रन का योगदान दिया। रमेश मेंडिस 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला। पडिक्कल ने नाबाद 142 रन बनाए भारत ने पहली पारी में 90 ओवर में 6 विकेट पर 357 रन बनाकर पारी घोषित की। देवदत्त पडिक्कल ने 142 रन की नाबाद पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 63, केएल राहुल ने 40, मानव सुथार ने 41 और गुरनूर बरार ने नाबाद 36 रन बनाए। श्रीलंका-XI की ओर से रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट लिए, जबकि विश्वा फर्नांडो और केशारा नुवान्था को एक-एक सफलता मिली। बुमराह और सुंदर पहले ही बाहर अगले सप्ताह गॉल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान फिर शुरू होने से पहले भारत को कई चोटों का सामना करना पड़ा है। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोटों के कारण बाहर हो चुके हैं। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था। मेसी के बचपन के क्लब न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज ने शनिवार को उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने शोक जताते हुए उन्हें मेसी के करियर की सबसे मजबूत ताकत बताया। पूरी खबर…
शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी:IPL की SRH टीम का प्लेयर सबसे महंगा बिका; अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल को ₹10-₹10 लाख मिलेंगे
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब T20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। नीलामी में IPL खेल चुके खिलाड़ियों पर भी टीमों ने बोली लगाई। हालांकि, मार्की खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के पहले ही 10 लाख रुपये तय हैं। इसलिए, नीलामी में इनकी बोली नहीं लगेगी। IPL खेल चुके सलिल अरोरा को लुधियाना लॉयंस ने 8.20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हरप्रीत बराड़ को मोहाली किंग्स ने 4 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय खिलाड़ी अमनजोत सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये में खरीदा। नमन धीर को अमृतसर सूरमाज ने 10 लाख में खरीदा है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले सनवीर सिंह अब तक के सबसे महंगे प्लयेर साबित हुए। उनका बेस प्राइज डेढ़ लाख रुपये था, लेकिन फाजिल्का फाल्कंस ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में खरीदा है। 6 टीमें लेंगी हिस्सा, मोहाली में मैच होंगे PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लीग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना था और अब PCA इसे साकार करने जा रहा है। इन खिलाड़ियों के अलावा और 120 युवाओं का मौका मिलेगा। लीग में कुल 27 मुकाबले खेले जाने की जानकारी है। सभी मुकाबले मोहाली/न्यू चंडीगढ़ स्थित PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 30 अगस्त से शुरू होगा पहला एडिशन शेर-ए-पंजाब T20 लीग का यह पहला एडिशन है। इसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों के नाम पर बनाई गईं 6 टीमें हैं। लीग की शुरुआत 30 अगस्त 2026 से होगी। खिलाड़ियों का ऑक्शन 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। हर टीम का बजट 45 लाख रुपये पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, शेर-ए-पंजाब T20 लीग में हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स दिया गया है। सभी 6 टीमों के मार्की खिलाड़ियों की फीस 10 लाख रुपये फिक्स रखी गई है। मार्की खिलाड़ी के रुपये फिक्स इसका मतलब है कि मार्की खिलाड़ी की फीस 45 लाख रुपये के बजट से कटने के बाद हर टीम के पास ऑक्शन में बाकी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 35 लाख रुपये बचेंगे। उदाहरण के तौर पर फाजिल्का फाल्कन्स के मार्की खिलाड़ी शुभमन गिल की फीस 10 लाख रुपये तय है। नीलामी के अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









