Responsive Scrollable Menu

आमिर को इग्नोर करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा:बोलीं- नेगेटिविटी बढ़ाओगे तो तस्वीरों के लिए रुकने की उम्मीद न करें

प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावों को खारिज किया। प्रीति ने पोस्ट को ‘क्लिकबेट कंटेंट’ बताया और कहा कि उन्होंने उस समय आमिर को देखा ही नहीं था। दरअसल, एक पैपराजी अकाउंट ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में प्रीति अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलकर फोटोग्राफर्स से पूछती दिखीं, ‘एक मिनट, गाइज, कहां जाना है?’ फोटोग्राफर्स के दिशा बताने के बाद प्रीति दूसरी तरफ चली गईं। आमिर अपनी वैनिटी वैन के पास खड़े थे, लेकिन प्रीति ने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद एक पैपराजी पेज ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, ‘ओह नो, प्रीति जिंटा ने आमिर खान को नजरअंदाज किया?’ यूजर्स ने दोनों के बीच अनबन की अटकलें लगाईं वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों एक्टर्स के बीच किसी विवाद या असहज रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। प्रीति ने बाद में इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडियो को पेश करने के तरीके की आलोचना की। उन्होंने लिखा, ‘इस तरह का क्लिकबेट कंटेंट ठीक नहीं है। मैंने आमिर को नहीं देखा, क्योंकि मैं अंदर कुछ शॉट्स शूट करने की जल्दी में थी और फिर ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।’ प्रीति ने आगे लिखा, ‘अगली बार, अगर आपका इरादा किसी भी तरह की नेगेटिविटी को बढ़ावा देना है, तो मुझसे यह उम्मीद न करें कि मैं रुककर तस्वीरें खिंचवाऊंगी। आमिर के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है, इसलिए यह पोस्ट अच्छी बात नहीं है।’ बता दें कि प्रीति जिंटा जल्द अपकमिंगम फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं और इसके प्रोड्यूसर आमिर खान (आमिर खान प्रोडक्शंस) तथा अपर्णा पुरोहित हैं। फिल्म भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म की कहानी हिंसा, विस्थापन और पारिवारिक संघर्ष से जूझ रहे एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। ………………. प्रीति जिंटा जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.... प्रीति जिंटा बोलीं- मोहाली मेरा घर, यह सबसे प्यारी घरवापसी:सनी देओल संग पंजाब आईं, चंडीगढ़ के बाद जालंधर-अमृतसर भी पहुंचीं बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा शनिवार को पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और अमृतसर में अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशनल इवेंट्स में हिस्सा लिया। फिल्म प्रमोशन के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में आने का न्योता दिया। उनके साथ सनी देओल के बेटे करण देओल भी मौजूद थे। इसके अलावा उनकी सुरक्षा और प्रमोशनल टीम भी वहां थी। पूरी खबर यहां पढ़ें….

Continue reading on the app

Love Horoscope For 5 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 5 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।
 
यहाँ बिना किसी सिंबल के आज का सभी 12 राशियों का लव राशिफल दिया गया है:

मेष: पार्टनर के साथ आज किसी बात को लेकर हल्का मनमुटाव हो सकता है, लेकिन आपकी बुद्धिमानी से मामला जल्दी सुलझ जाएगा। शाम तक स्थिति सामान्य होगी।

वृषभ: अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन सकारात्मक रुख दिखा सकता है। पहले से रिश्ते में मौजूद लोगों का दिन खुशनुमा रहेगा।

मिथुन: पार्टनर के साथ आउटिंग या डिनर की योजना बन सकती है। एक-दूसरे को समझने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

कर्क: छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। किसी पुराने विषय पर बहस करने की जगह साथ बैठकर ठंडे दिमाग से बात करना फायदेमंद रहेगा।

सिंह: लव लाइफ में आज उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। पार्टनर से मिला कोई प्यारा सरप्राइज आपके दिन को और स्पेशल बना देगा।

कन्या: आज अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। काम की व्यस्तता के बावजूद उनके लिए थोड़ा समय निकालना रिश्ते में नजदीकी लाएगा।

तुला: अपने और पार्टनर के बीच किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। आपसी विश्वास को प्राथमिकता देने से रिश्ता और मजबूत होगा।

वृश्चिक: किसी पुराने दोस्त से अचानक संपर्क हो सकता है, जो लव लाइफ में एक नई शुरुआत का जरिया बन सकता है। विवाहितों के लिए दिन सुखद रहेगा।

धनु: पार्टनर के प्रति आपका समर्पित रवैया उन्हें बेहद खास महसूस कराएगा। आज रिश्तों में नया आकर्षण देखने को मिलेगा।

मकर: काम के तनाव का असर प्रेम संबंध पर न पड़ने दें। शाम को साथ समय बिताकर पुरानी दूरियों को पाटने की कोशिश करें।

कुंभ: आपके सौम्य व्यवहार से पार्टनर बेहद प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातकों के लिए भी किसी खास व्यक्ति की ओर रुझान बढ़ने के योग हैं।

मीन: रिश्तों में ताजगी लाने के लिए आज कुछ नया और रोमांचक करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Hasan Mahmud: कौन हैं हसन महमूद? जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के उड़ाए परखच्चे, भारत में भी रच चुके हैं इतिहास

Who is Hasan Mahmud: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 198 रनों पर ढेर कर दिया. हसन 6 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लेने वाले पहले बांग्लादेशी बॉलर बने. भारत और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अब कंगारुओं के घर में उनका यह स्पेल यादगार बन गया. Thu, 13 Aug 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: Surya Maithil ने विपक्ष से ये क्या पूछ लिया? Parliament | Amit Shah | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:36+00:00

भूपेश बघेल के बयान पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत | Chhattisgarh | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T13:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers