Responsive Scrollable Menu

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

आज यानी 09 अगस्त 2026 को कामिका एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। हिंदू धर्म में यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस बार कामिका एकादशी पर द्विपुष्कर योग और हर्षण योग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है।
जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियों के लिए संयोग बेहद खास साबित होने वाला है। ज्योतिष के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी पर द्विपुष्कर योग और हर्षण योग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है। सावन का यह पवित्र महीना और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा के कारण यह एकादशी कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक और धन-धान्य में वृद्धि देने वाली है। आइए आपको बताते हैं कामिका एकादशी पर किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

कामिका एकादशी पर भाग्यशाली राशियां
वृषभ राशि: आर्थिक मामलों में आपको जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं। कारोबार करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट या बड़ा सौदा मिल सकता है। इस दौरान परिवार का पूरा सहयोग भी मिलेगा।

 कर्क राशि: आपकी आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव कम होगा। सावन में भगवान शिव और विष्णु की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी करने वालों को अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है और प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं।

सिंह राशि: आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है।

 तुला राशि: इस समय भाग्य आपका साथ देगा और आमदनी में स्थिरता बनी रहेगी। अगर आप निवेश या प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। परिवार या संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि: लंबे समय से चली आ रही परेशानियां और करियर की रुकावटें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। ऑफिस में आपके काम और योजनाओं की तारीफ होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ धन बचाने में भी सफलता मिल सकती है।

कामिका एकादशी पर करें ये उपाय
तुलसी पत्र अर्पण
आज के दिन आप भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र जरुर चढ़ाएं। ध्यान दें कि एकादशी के दिन तुलसी तोड़ना वर्जित है, इसलिए एक दिन पूर्व ही तोड़ लें।

मंत्र जाप
इस दिन आप विष्णु सहस्रनाम या "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके आर्थिक कष्ट दूर होंगे। 

पीली वस्तुओं का दान करें
एकादशी के दिन केले, चने की दाल, पीले वस्त्र या केसरयुक्त खीर का दान करने से देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु दोनों की कृपा प्राप्त होती है। 

Continue reading on the app

बड़ी स्क्रीन, 5G और 10,200mAh बैटरी! मोटोरोला मोटो पैड 70 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola Moto Pad 70 भारत में ₹33,999 की कीमत में लॉन्च हुआ है. इसमें 12.1 इंच 2.5K डिस्प्ले, 5G, 10,200mAh बैटरी और Moto Pen मिलता है. जानें फीचर्स और ऑफर.

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Viral video : चोरी करने आया, लोगों ने बांध दिए पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:15:08+00:00

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers