Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights
PBKS vs LSG IPL Yesterday Match Result: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हें और हाइलाइट्स यहां जानें। कल के मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक और प्रभसिमरन सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को धूल चटाई।
चंदन रॉय की फिल्म ‘आरजे बस्तर’ कान्स में छाई, फिल्म फेस्टिवल में मिला जबदस्त सम्मान
भारत की प्रेरणादायक फिल्म आरजे बस्तर को प्रतिष्ठित 79वें इंटरनेशनल कान्स फिल्म फेस्टिवल में खास प्रतिक्रिया मिली. फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दुनियाभर से आए दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने कहानी, भावनात्मक प्रस्तुति और मजबूत संदेश की काफी सराहना की. निर्देशक मनीष मणिकपुरी और निर्माता पवन कुमार सिंह की ओर से पीकेएस प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की की संघर्षपूर्ण कहानी को सामने रखता है. यह तमाम मुश्किलों और संसाधनों की कमी के बाद रेडियो जॉकी बनने का देखने लगती है. फिल्म ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों पर आधारित है. चुनौतियों को बेहद संवेदनशील और वास्तविक तरीके से सामने लाती है.
फिल्म की कहानी ने कान्स में मौजूद दर्शकों को भावुक कर दिया. खासतौर पर ग्रामीण भारत की सच्चाई और “सपने पूरे करने के लिए संघर्ष जरूरी है” जैसे प्रेरणादायक संदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए फिल्म की जमकर तारीफ हुई.
रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं
फिल्म में लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत से चर्चित अभिनेता चंदन रॉय मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. उनके साथ चित्राशी रावत, नेहा साहू, हर्ष राजपूत, संजय महानंद, सुनील तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, पवन कुमार गुप्ता, संगीता निषाद, आरती नागरे, अनुनेय शर्मा और आशीष झा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली
फिल्म के गानों को मशहूर सिंगर्स शान, कृष्णा बेउरा और अनुराग शर्मा ने अपनी आवाज दी है. फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर पूनम सिंह हैं, जबकि स्वाति मानिकपुरी ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है.
अपने मजबूत सामाजिक संदेश और प्रेरणादायक कहानी के कारण आरजे बस्तर को देश के आदिवासी और ग्रामीण युवाओं की आवाज माना जा रहा है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में मिली सराहना के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों के बीच उत्साह और बढ़ गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation




















