Punjab News: भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल देने की अपील
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जगतार सिंह हवारा को मानवीय आधार पर 10 दिन की पैरोल देने के मामले में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि हवारा की वृद्ध और बीमार माता की अपने बेटे से मिलने की इच्छा को देखते हुए इस मामले पर मानवीय दृष्टिकोण से विचार किया जाना चाहिए.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मुताबिक, जगतार सिंह हवारा लंबे समय से जेल में बंद हैं. उनकी माता की उम्र काफी अधिक है और वह उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय उनकी माता की तबीयत बेहद खराब है और वह अर्ध-बेहोशी की स्थिति में हैं. ऐसे में उनकी इच्छा है कि वह अपने बेटे से मुलाकात कर सकें.
राज्यपाल से जल्द फैसला लेने की अपील
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से अपील करते हुए कहा कि हवारा की माता की खराब होती सेहत को देखते हुए पैरोल के अनुरोध पर जल्द फैसला लिया जाए. उन्होंने कहा कि यह मामला मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा है और इसमें वृद्ध मां और उसके बेटे की मुलाकात की भावना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
भगवंत सिंह मान ने कहा कि संबंधित मामले की कार्यवाही दिल्ली में चल रही है. ऐसे में पैरोल से जुड़े फैसले में राज्यपाल की सिफारिश की आवश्यकता है. उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि मामले के मानवीय पहलू और हवारा की माता की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए.
कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का भरोसा
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को यह भी भरोसा दिलाया कि यदि जगतार सिंह हवारा को 10 दिन की पैरोल मिलती है तो पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी जिम्मेदारी निभाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनकी पैरोल की अवधि के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.
मुख्यमंत्री के अनुसार, हवारा के परिवार और उनके समर्थकों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
केंद्र के समक्ष मामला उठाने में सहयोग का भरोसा
भगवंत सिंह मान ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि इस मामले में राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता होती है तो राज्य सरकार इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने में भी पूरा सहयोग करेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय पक्ष को भी उचित महत्व देना है. उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि हवारा की माता की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए पैरोल के आवेदन पर शीघ्र विचार किया जाए.
लंबे समय से बेटे से मिलने का इंतजार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हवारा की माता लंबे समय से अपने बेटे से मिलने की उम्मीद लगाए बैठी हैं. उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए यह मुलाकात उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है. इसी मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से 10 दिन की पैरोल देने के अनुरोध पर विचार करने की अपील की है.
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पैरोल मिलने की स्थिति में पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाएगी. सरकार का कहना है कि परिवार की भावनाओं और राज्य की सुरक्षा, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी.
मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मामले पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया है. अब इस अनुरोध पर राज्यपाल की ओर से लिए जाने वाले निर्णय पर सभी की नजर है.
यह भी पढ़ें: Punjab News: नशे के खिलाफ पंजाब यूथ विंग की पहल, मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ में दौड़े हजारों युवा
'शुभमन गिल को गॉल टेस्ट में आउट...,' श्रीलंका के दिग्गज चामिंडा वास ने भारतीय कप्तान को लेकर कह दी बड़ी बात
Shubman Gill: शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस वक्त 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे. इतना ही नहीं, गिल ने अब तक श्रीलंका के खिलाफ कोई टेस्ट मैच भी नहीं खेला है. ऐसे में यह सीरीज युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज, दोनों रूपों में बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाली है. इसी बीच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज चामिंडा वास ने गिल को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा है कि गिल इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.
चामिंडा वास ने शुभमन गिल को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज चामिंडा वास ने शुभमन गिल को पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा कि गिल के पास बेहतरीन मानसिकता है, जिससे वो एक बड़ी पारी खेल सकते हैं. चामिंडा वास ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि शुभमन गिल मुख्य खिलाड़ी साबित होंगे, खासकर गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच में। उनके पास बेहतरीन मानसिकता है. एक बार जब वह लय में आ जाते हैं, तो उन्हें आउट करना बहुत मुश्किल होता है. मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते देखा है और वह एक शानदार खिलाड़ी हैं. पिछले कुछ सालों में मैंने भारत में जितने भी खिलाड़ी देखे हैं, वे उनमें सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं."
Chaminda Vaas said "I am sure Shubman Gill will be the key, especially in the first Test in Galle. He has the temperament. Once he gets going, it is very difficult to get him out. I’ve seen him bat & he is a brilliant player. He is the best I have seen in India over the last few… pic.twitter.com/zKWVCtRZI4
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 12, 2026
गॉल टेस्ट में होगी टीम इंडिया की असली परीक्षा
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया 9 साल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने यहां 304 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार भारतीय बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा होने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को छोड़कर मौजूदा भारतीय टीम के किसी भी बल्लेबाज को श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है. गॉल की पिच स्पिनरों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. ऐसे में टीम इंडिया की टेंशन और भी बढ़ गई है क्योंकि पिछले कुछ सालों में भारतीय बल्लेबाजी स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करती नजर आई है. श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या और केशर नुवांथा जैसे स्पिनर्स गॉल की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं. बता दें कि श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है. हालांकि टीम इंडिया ने दोनों टेस्ट मैच के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया था.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट लिए श्रीलंका का स्क्वाड
धनंजय दे सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिंदू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदू सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की एक फोटो ने मचाई खलबली, क्या IPL 2027 में DC के लिए खेलेंगे MI के कप्तान?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








