Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल
IPL 2026 Today Match: आज आईपीएल में प्लेऑफ की आर-पार की जंग देखने को मिलेगी। संडे को होने वाले डबल हेडर मुकाबले में अगर आप भी एक भी गेंद मिस नहीं करना चाहते, तो यहां जानिए आज के दोनों मैचों का पूरा शेड्यूल, टाइमिंग, प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स...
मानसी पवार ने 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, रेड कार्पेट पर किया शानदार डेब्यू
भारतीय अभिनेत्री मानसी पवार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना बेहतरीन डेब्यू किया है. उन्होंने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. म्यूजिक वीडियोज और हिट वेब सीरीज में अपनी प्रभावशाली प्रतिभा को लेकर जानी जाने वाली मानसी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधे वैश्विक फैशन और सिनेमा की दुनिया में कदम रखते हुए एक यादगार उपस्थिति दर्ज कराई.
कान्स के आइकॉनिक रेड कार्पेट पर चलते हुए मानसी पवार ने अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर्स और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने एक बेहद खूबसूरत कस्टम-डिजाइन ब्लैक गाउन पहना था, इसमें क्लासिक एलीगेंस और मॉडर्न एज का बेहतरीन संगम दिखाई दिया. इस आउटफिट में स्ट्रैपलेस, कॉर्सेटेड बॉडीस था. इस पर बारीक मिडनाइट-ब्लैक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और चमकदार बीडवर्क किया गया था.
स्टांस को और भी आकर्षक किया
यह गाउन एक फ्लोइंग, शीयर फ्लोर-लेंथ स्कर्ट में ढलता था. ट्रांसपेरेंसी के साथ बेहद ग्रेसफुल लुक देता था. इसमें शामिल थाई-हाई स्लिट ने उनके स्टांस को और भी आकर्षक किया. उनके खास बो टैटू को भी खूबसूरती से उभारा.
पूरे लुक को और भी दमदार और आकर्षक बनाया
मानसी ने अपने इस स्टेटमेंट लुक को मिनिमल लेकिन प्रभावशाली एक्सेसरीज के साथ पूरा किया. एक स्लीक ब्लैक क्लच, नाज़ुक डायमंड ब्रेसलेट और टीयरड्रॉप इयररिंग्स, जिन्होंने उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार दिया. उनका ब्यूटी लुक पूरी तरह से हॉलीवुड ग्लैमर से प्रेरित था. साइड में स्वीप किए गए, वॉल्यूमिनस वेवी हेयर, फ्लॉलेस मैट मेकअप बेस और सॉफ्ट स्मोकी आईज ने उनके पूरे लुक को और भी दमदार और आकर्षक बना दिया. फ्रेंच रिवेरा पर उनकी यह मौजूदगी करियर का एक अहम और शानदार पड़ाव की तरह माना जा रहा है. डिजिटल कंटेंट क्रिएशन से लेकर वैश्विक सिनेमा और फैशन आइकन्स के साथ रेड कार्पेट साझा करने तक, मानसी पवार ने भारतीय टैलेंट की नई पीढ़ी के वैश्विक उदय को ताकत दी है.



Asianetnews

















