योगी सरकार 45 साल के लिए देगी पट्टे पर जमीन, करना होगा ये काम; जानें क्या होगा फायदा?
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार नई योजनाएं बना कर लागू कर रही है. अब सीएम योगी राज्य के निजी डेवलपर्स के लिए भी बेहद खास योजना लेकर आए हैं. जिसके तहत उन्हें बिजनेस पार्क विकसित करने होंगे. इस काम के जरिए योगी सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ाने की कोशिश कर रही है. इसके लिए योगी सरकार कई सहूलियतें भी देने जा रही है. जिसमें जमीन से लेकर जरूरी संसाधन तक का इंतजाम राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा.
निजी डेवलपर्स को 45 साल के लिए मिलेगी जमीन
इस योजना के लिए योगी सरकार निजी डेवलपर्स को 45 साल के पट्टे यानी लीज पर जमीन देगी. इसके साथ ही इस जमीन की लीज को अतिरिक्त 45 सालों के लिए बढ़ाया भी जा सकेगा. बता दें कि दूसरे राज्यों में यह अवधि सिर्फ 30 से 35 वर्ष ही है. गौरतलब है कि ऐसे बिजनेस पार्क महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी विकसित हो चुके हैं. ऐसे में सीएम योगी भी अब राज्य में इसी प्रकार के बिजनेस पार्क विकसित कराने पर ध्यान दे रहे हैं. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में भी निजी बिजनेस पार्क विकास करने की इस योजना को मंजूरी दे दी है.
हाल ही में जारी की गई थी बिजनेस पार्क नीति
बता दें कि योगी सरकार ने हाल ही में बिजनेस पार्क नीति हाल में जारी की थी. जिसके तहत बिजनेस कंसोर्टियम, रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट (REIT), और सूचीबद्ध कंपनियां औद्योगिक पार्क विकसित कर सकेंगी. इन बिजनेस पार्क के लिए कंपनियों की नेटवर्थ कम से कम एक हजार करोड़ होनी चाहिए. साथ ही पिछले तीन वित्तीय सालों में न्यूनतम 500 करोड़ का औसत वार्षिक टर्नओवर भी जरूरी है. ऐसे कंसोर्टियम (औद्योगिक समूह) को ही मौका दिया जाएगा. जिनके पास रियल एस्टेट विकास तथा कॉमर्शियल बिजनेस में कम से कम सात वर्ष का अनुभव होगा.
आईटी, नॉलेज कंपनियों को भी मौका देगी योगी सरकार
बता दें कि इन बिजनेस पार्क को कम के कम 10 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा. जिसे 20 से 30 एकड़ तक विस्तार दिया जा सकेगा. इस योजना के तहत 10 एकड़ तक का बिजनेस पार्क तीन साल में विकसित करना होगा. इसके अलावा बिजनेस पार्क के 50 फीसदी हिस्सा आईटी, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, नॉलेज बेस्ड सेवा इकाइयों के लिए आरक्षित होगी.
इसके सात ही अधिकतम 10 प्रतिशत इलाके में फूड कोर्ट, रिटेल आउटलेट तथा अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी. बाकी हिस्से में प्रशिक्षण केंद्र, कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएं विकसित करनी होंगी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने में सक्षम और कुशल कामगार तैयार किए जा सकें.
इसके लिए न्यूनतम अग्रिम भूमि प्रीमियम 5 फीसदी तथा राजस्व हिस्सेदारी 7 प्रतिशत रखी गई है. इस योजना में शामिल होने के लिए विकासकर्ता कंपनी को सभी जरूरी एनओसी, स्वीकृति तथा परमिट हासिल करना होगा. साथ ही भवन उपविधि के मुताबिक लेआउट, वास्तुशिल्प तथा डिजाइन भी तैयार करना होगा.
राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी फ्रीहोल्ड जमीन
इस योजना के लिए यूपी सरकार निजी बिजनेस पार्क के लिए फ्रीहोल्ड भूमि उपलब्ध कराएगी. जिसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए अनुमोदन और स्वीकृति भी दी जाएगी. साथ ही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जरिए ही निजी विकासकर्ता को भूमि मुहैया कराने सुनिश्चित होगा.
ये भी पढ़ें: यूपी के कारीगरों के लिए बड़ी मदद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में मुफ्त ट्रेनिंग से लेकर 10 लाख तक लोन
बता दें कि राज्य सरकार बिजनेस पार्कों के विकास के लिए उपयुक्त भूखंड़ों का निर्धारण भी करेगी. जिसमें नीलामी के जरिए निजी डेवलपर्स को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं बिजनेस पार्क विकसित करने वाली कंपनी को जमीन के रजिस्ट्रेशन पर स्टांप ड्यूटी में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी. बताया जा रहा है कि इन बिजनेस पार्कों से युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार भी खुलेंगे.
ये भी पढ़ें: दिल्ली से कानपुर 8 घंटे की दूरी 4 घंटे में होगी पूरी! 380 KM का नया एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी
Black & White with Anjana Om Kashyap : Maharashtra में 3 बच्चों को किलर सांप ने डसा | Snake Bite
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल में जहरीले सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई है जबकि अन्य छात्राओं का इलाज अस्पताल में जारी है. इस घटना से यह सवाल उठता है कि सांप के काटने के बाद मौत कैसे हो जाती है, क्यों कुछ मामलों में डॉक्टरों के लिए मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है? आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Aaj Tak









