गरम पानी डालो और खा लो! स्टूडेंट्स के लिए 5 बेस्ट मील प्रीमिक्स, जानें रेसिपी
जो बच्चे परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करते हैं या काम करते हैं, उनके खान-पान को लेकर पेरेंट्स को काफी चिंता रहती है. बच्चा खुद खाना बना रहा है या नहीं या बाहर से मंगवाया हुआ अनहेल्दी खाना खा रहे है. ऐसे में ये वीडियो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां शेफ पंकज भदौरिया ने 5 ऐसे रेडीमेड खाने की रेसिपी शेयर की हैं जो छात्रों, वर्किंग लोगों और यहां तक कि यात्रियों के लिए भी एकदम सही हैं.ये रेडीमेड खाने प्रिजर्वेटिव और पाम ऑयल से मुक्त हैं और असल में ये डिहाइड्रेटेड मील हैं जिन्हें सिर्फ उबलता हुआ पानी डालकर 5 मिनट के लिए रख देने से तैयार किया जा सकता है. अच्छी बात ये है कि इन्हें माइक्रोवेव और इलेक्ट्रिक केटल में भी बनाया जा सकता है, जो होटलों और हॉस्टलों में आसानी से मिल जाते हैं.
अमरेली में मौत की रफ्तार! बस से भिड़ी ऑल्टो कार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
गुजरात के अमरेली जिले में लाठी स्टेट हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार अल्टो कार चालक अचानक सामने बस देखकर नियंत्रण खो देता है और कार सीधे निजी ट्रैवल्स बस से टकरा जाती है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



