Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु के बेथेल IPL 2026 से बाहर:उंगली की चोट के कारण इंग्लैंड लौटेंगे; राजस्थान में रवि की जगह इमनजोत शामिल

डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु के ओपनर जैकब बेथेल उंगली की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। वह इलाज और निगरानी के लिए इंग्लैंड लौटेंगे। बेथेल को यह चोट 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लगी थी। दूसरी ओर राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया है। बेथेल की चोट पर नजर रखेंगे- ECB इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बताया कि बेथेल की चोट पर इंग्लैंड की मेडिकल टीम नजर रखेगी। इसके बाद तय होगा कि वह 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेल पाएंगे या नहीं। इस सीजन 96 रन ही बना सके बेथेल इस सीजन बेंगलुरु के लिए 7 मैच खेले और 96 रन बनाए। चोट के कारण वह हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच में भी नहीं खेल सके थे। उस मुकाबले में बेंगलुरु ने वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग कराई थी। उन्होंने सिर्फ 19 गेंद में 44 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी थी। बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल के टॉप पर बेंगलुरु भले हैदराबाद में मैच हार गई, लेकिन टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। अब उसका मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में गुजरात के खिलाफ क्वालिफायर-1 में होगा। टीम के लिए राहत की बात यह है कि फिल सॉल्ट वापसी कर चुके हैं। वह भी पहले उंगली की चोट के कारण करीब एक महीने बाहर रहे थे। राजस्थान में इमनजोत को मौका राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रवि सिंह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। उनकी जगह पंजाब के 21 साल के खिलाड़ी इमनजोत चहल को टीम में शामिल किया गया है। 2004 में जन्मे इमनजोत पटियाला के रहने वाले हैं। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। पंजाब के लिए खेले 3 फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 11 विकेट लिए हैं। इमनजोत ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के खिलाफ 83 रन की अहम पारी भी खेली थी। रवि सिंह को इस सीजन सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेला था, लेकिन अब चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Continue reading on the app

रूस और ईरान से सस्ता तेल लेने में केंद्र सरकार को क्या दिक्कत है? केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर मांगी जनता की राय

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने इसे देशवासियों को 'धीमा जहर' देने जैसा बताया है. केजरीवाल के मुताबिक पिछले 15 दिनों में तेल के दाम 5 रुपए तक बढ़ चुके हैं. देश में तेल की भारी किल्लत है. रूस और ईरान से सस्ता तेल न लेने पर भी सवाल उठाए गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

थमा हार का सिलसिला... श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर

PBKS Playoffs Hopes Alive: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर पंजाब ने करो या मरो मैच में लखनउ सुपर जॉयंट्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें को बरकरार रखा है. हालांकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतती है तो फिर पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा. Sat, 23 May 2026 23:15:38 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: आत्मविश्वास ही आपकी सफलता की कुंजी है | Swami Vivekananda | Motivational Quotes #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T18:05:27+00:00

Inflation Due To War: 5 रुपये तक बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम! Oil Crisis | Petrol- Diesel Prices #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T18:11:52+00:00

Amarnath Yatra: रिपब्लिक भारत पर करिए बाबा बर्फानी के दर्शन! Baba Barfani | Live Darshan | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T18:05:46+00:00

Twisha Sharma Case: रिमांड पर समर्थ...बताएगा ट्विशा की मौत का सच? | Samarth Singh | Remand #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T18:08:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers