Responsive Scrollable Menu

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, अमरनाथ की पवित्र गुफा में बना 6-7 फीट का शिवलिंग, 3 जुलाई से यात्रा होगी शुरू

बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन को आतुर श्रद्धालुओं के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल अमरनाथ की पवित्र गुफा में 6 से 7 फीट का भव्य शिवलिंग अपना आकार ले चुका है, जिसकी पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर श्रद्धालुओं का जोश और उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। सुरक्षा में तैनात जवानों ने सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन किए। जानकारी दे दें कि इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर यह पवित्र यात्रा 9 अगस्त 2026 तक चलेगी, जो शिव भक्तों के लिए एक बड़ा पर्व है।

दरअसल यात्रा मार्ग पर चुनौतियां अब भी कम नहीं हैं। पहाड़ों पर सामान्य जगहों पर 6 से 8 फीट और हिमस्खलन वाले इलाकों में तो 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुई है। लेकिन, श्रद्धालुओं की आस्था और प्रशासन की तैयारी के आगे यह बर्फ भी पिघलती नजर आ रही है। सीमा सड़क संगठन (BRO) दिन-रात एक कर दोनों मार्गों को बहाल करने में जुटा है। बालटाल मार्ग पर 9 किलोमीटर और नुनवान-पहलगाम मार्ग पर 8 किलोमीटर ट्रैक से बर्फ हटाई जा चुकी है। ट्रैक को 12 फीट चौड़ा करने, सतह सुधारने और सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल व कल्वर्ट बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों का दावा है कि 15 जून तक दोनों रास्ते पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।

श्रद्धालुओं को यात्रा में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

वहीं इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। बेस कैंप में टेंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं। ये स्ट्रक्चर तापमान में अचानक गिरावट और बारिश से निपटने में बेहद कारगर साबित होंगे। वहीं हर इमारत में 48 कमरे हैं, जिनमें अटैच्ड वॉशरूम और गर्म-ठंडे पानी की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। साथ ही, हर इमारत में पैंट्री भी बनाई जा रही है ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। इन जगहों पर तीन साल पहले काम शुरू हुआ था, जो अब अपने अंतिम चरण में है। ये सुविधाएं यात्रियों को घर जैसा आराम देंगी, ऐसा अधिकारियों का कहना है।

आपदा प्रबंधन को लेकर भी इस बार विशेष ध्यान दिया गया

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर भी इस बार विशेष ध्यान दिया गया है। बादल फटने और अचानक बाढ़ की पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए, इस साल सभी संवेदनशील हिस्सों और आपदा की आशंका वाले स्थानों को तीर्थयात्रियों के लिए ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है। बालटाल और नुनवान रास्तों के दोनों ट्रैक को चौड़ा किया गया है और पुलों को भी बेहतर बनाया गया है। अब संवेदनशील जगहों पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

रिकॉर्ड तोड़ रहा श्रद्धालुओं का पंजीकरण

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब तक 3.6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। यात्रा 3 जुलाई से बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग से शुरू होगी। 57 दिन की यह पवित्र यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर संपन्न होगी। पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हुए थे। 5 से 30 लोगों के ग्रुप में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण बुधवार को बंद हो गए हैं, लेकिन अकेले या छोटे ग्रुप में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्लॉट खाली रहने तक पंजीकरण जारी रहेंगे। पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक की तय शाखाओं के जरिए श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस साल यह संख्या 5 लाख के पार जा सकती है। पिछले साल 2025 में 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 5.10 लाख से भी ज्यादा था। बाबा बर्फानी की कृपा से इस साल भी लाखों श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

Continue reading on the app

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित फर्जी सर्कुलर को लेकर CBSE ने जारी किया अलर्ट, छात्रों को दी ये सलाह

कक्षा बारहवीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कथित सर्कुलर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फर्जी बताया है। जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि सीबीएसई द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी उपलब्ध कराने और मूल्यांकन की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।

सीबीएसई ने गलत जानकारी को लेकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट साझा किया है। छात्रों और अभिभावकों को गलत खबरों और अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की अपडेट या सटीक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने को कहा गया है।

आंसरबुक की फोटोकॉपी के लिए 24 मई तक करें आवेदन

उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन की तारीख को 23 मई से बढ़ाकर 24 मई कर दी गई है। छात्रों को उत्तरपुस्तिका की स्कैन की गई फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसके बाद सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होगी, दो दिनों तक पोर्टल उपलब्ध रहेगा।  वेरिफिकेशन के शुल्क को 500 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है। वहीं पुनर्मूल्यांकन के लिए फीस 25 रूपये प्रति प्रश्न है, जो पहले 100 रुपये प्रति प्रश्न था।

पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी, CBSE ने छात्रों को दी ये सलाह 

छात्रों को पिक डिमांड के कारण पोर्टल पर पहुंचने में कठिनाई, भुगतान की पुष्टि में देरी, स्कैन की गई फोटोकॉपी देखने में समस्या समेत पुनर्मूल्यांकन से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को लेकर सीबीएसई ने कहा कि, सभी रिपोर्ट की गई समस्याओं की निगरानी लगातार की जा रही है। सुधारात्मक उपाय भी किए जा रहे हैं।” छात्रों और अभिभावकों  से इन समस्याओं को लेकर चिंतित न होने की सलाह दी गई है।

बोर्ड ने कहा कि, “पोर्टल पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से टेक्निकल दिक्कत आ रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और टाइमलाइन जैसे जरूरी सुधार के कदम पहले ही उठाया जा चुके हैं। ताकि स्टूडेंट्स को कोई परेशानी न हो।”

सीबीएसई ने छात्रों को सलाह दी है कि एप्लिकेशन या फीस पेमेंट की कोशिश बार-बार न करें। कन्फर्मेशन का इंतजार करें। क्योंकि इससे डुप्लीकेशन हो सकता है या पोसेस देरी हो सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आखिरी मैच से पहले मुंबई ने बुलाए 2 नए खिलाड़ी, अचानक स्क्वॉड में किया बदलाव

Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अपना आखिरी मैच वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले से पहले मुंबई ने बड़ा फैसला लिया है और टीम में 2 नए खिलाड़ियों की एंट्री करवाई है. Sat, 23 May 2026 22:02:36 +0530

  Videos
See all

APKA RAJYA: Kanpur में अनोखी पहल! ‘खूनी सड़क’ पर चालकों को माला पहनाकर किया सम्मान | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:06:05+00:00

Sambhal Bulldozer Action: संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:06:10+00:00

CM Himanta Biswa Sarma को बकरीद से पहले दी धमकी, Assam Police ने Ali Akbar Mian का कर दिया इलाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:01:28+00:00

Amazing facts about cockroaches: कॉकरोच का यह सच आपके होश उड़ा देगा! Amazing Cockroach Facts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:08:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers