हार्दिक पांड्या की एक फोटो ने मचाई खलबली, क्या IPL 2027 में DC के लिए खेलेंगे MI के कप्तान?
Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाओं में हैं. आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर दावे किए जाने लगे कि आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक का ट्रेड होना तय है और आए दिन उनसे जुड़ी नई रिपोर्ट्स सामने आ ही जाती हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हार्दिक को अपने साथ जोड़ने के लिए तैयार हैं. यहां तक कि एक ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि हार्दिक को उनकी टीम एमआई और आरसीबी को छोड़कर बाकी बची 8 टीमें अपने साथ लेना चाहती हैं. हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक या सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. इसी बीच हार्दिक पांड्या की एक साधारण सी फोटो ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने हार्दिक पांड्या का शेयर किया फोटो
दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार, 12 अगस्त को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की एक तस्वीर शेयर की. हार्दिक के साथ इस तस्वीर में दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की खिलाड़ी मिन्नू मणि भी नजर आ रही हैं. दिल्ली की टीम ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा था, "दो भारतीय ऑलराउंडर्स की मुलाकात." इसके साथ ही DC ने दिल की इमोजी भी लगाई थी. बस फिर क्या था! इस एक पोस्ट के बाद ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया.
Two India all-rounders catching up ????❤️ pic.twitter.com/YnHkrMsL4g
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) August 12, 2026
दिल्ली कैपिटल्स में होगी पंड्या की एंट्री?
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा हार्दिक पांड्या की तस्वीर शेयर करते ही कयासों का बाजार फिर से गर्म हो गया है. फैंस के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या आईपीएल 2027 में हार्दिक दिल्ली कैपिटल्स में खेलते नजर आएंगे. हालांकि DC ने हार्दिक की सिर्फ एक फोटो शेयर की है, ट्रेड को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के 2 स्टार बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया तहलका, IRE vs AFG चौथे ODI में दोनों ने जड़े शतक
Donald Trump Viral Video : ट्रम्प को जगाने के लिए रखी गई ‘बजर वाली महिला’? हाथ हिलाया और खुल गईं आंखें, इंटरनेट पर वायरल हुआ ‘द जैपर’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ओवल ऑफिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कुछ देर के लिए आंखें बंद किए देखा गया। उनके पीछे खड़ी एक महिला के हाथ हिलाने के बाद ट्रम्प की आंखें खुलने पर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वह उन्हें जगाने के लिए 'बजर' लेकर खड़ी थीं। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24











