Responsive Scrollable Menu

एक बैंक और 2 फाइनेंस कंपनियों ने तोड़े नियम, RBI ने दिखाई सख्ती, लगाया भारी जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। प्राइवेट सेक्टर के सिटी यूनियन बैंक पर 10.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दो नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों पर भी पेनल्टी लगाई गई है। इस कार्रवाई की जानकारी सेंट्रल बैंक ने  अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in/ पर दी है।

31 मार्च 2025 तक तक आरबीआई ने बैंक और दोनों कंपनियों के वित्तीय स्थिति को चेक करने के लिए एक संवैधानिक निरीक्षण किया था। इस दौरान दिशा निर्देशों में खामियों का खुलासा हुआ। इसके बाद बैंक और एनबीएफसी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। इस पर मिली प्रतिक्रिया और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई दलीलों पर विचार करने के बाद आप सही पाए गए। इसके बाद पेनल्टी लगाने का फैसला लिया गया।

बैंक ने तोड़े ये नियम 

सिटी यूनियन बैंक में 25,000 रुपये तक के कुछ कृषि प्राथमिकता क्षेत्र के लोन पर लोन संबंधित शुल्क लगाए। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के स्तर का डेटा सूचना कंपनियों को रिपोर्ट भी नहीं किया। इसलिए आरबीआई ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट 1949 और क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनी (रेगुलेशन) एक्ट 2005 के विभिन्न प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाने का फैसला दिया। हालांकि कार्रवाई का असर बैंक और ग्राहकों के बीच हो रहे किसी भी लेनदेन या एग्रीमेंट पर नहीं पड़ेगा।

PR315208CBAAA9C1C4AA4B0296B70551472A1

इन दो कंपनियों पर लगी पेनल्टी, जानें वजह 

नेवा इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड पर 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कंपनी ने निदेशकों की नियुक्ति करते समय आरबीआई से पहले लिखित अनुमति नहीं ली। जिसके परिणाम स्वरूप कुछ को छोड़कर 30% से अधिक निदेशकों में बदलाव हुआ। जिसका सीधा असर मैनेजमेंट पर पड़ा। मिंटीफी  फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड पर 3.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस कंपनी ने ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपलोड नहीं किया। आरबीआई एक्ट 1934 के विभिन्न प्रावधानों के तहत इस कंपनियों पर पेनल्टी लगाई गई है। इसका असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा।

PR314695C43BCDE5E4A66A8799311E6257EF8 PR31720B1F7C58BCB40298B8E10CE4EF7B208

Continue reading on the app

फिटनेस ही नहीं, अब इलाज का जरिया भी बना पानी, अहमदाबाद में खिलाड़ियों के लिए खास 'हाइड्रोथेरेपी पूल' तैयार

hydrotherapy pools: अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के तहत खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय हाइड्रोथेरेपी पूल्स तैयार किए गए हैं. विजयी भारत फाउंडेशन में स्पोर्ट्स मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हार्दिक पटेल के अनुसार, इन विशेष पूल्स का तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस होता है, जो रक्त संचार बढ़ाकर मांसपेशियों के दर्द और जकड़न को दूर करता है. अंडरवॉटर ट्रेडमिल और जेट्स जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस यह थेरेपी खिलाड़ियों की त्वरित रिकवरी के साथ-साथ आर्थराइटिस और न्यूरोलॉजिकल मरीजों के लिए भी बेहद असरदार साबित हो रही है.

Continue reading on the app

  Sports

अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच, फिर सचिन के लाडले ने कप्तान पर निकाला गुस्सा

Arjun Tendulkar Wicket: अपना पहला ही ओवर लेकर आए अर्जुन तेंदुलकर ने चौथी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स को लगभग विकेट दिला ही दिया था, लेकिन विकेट के पीछे खड़े कप्तान ऋषभ पंत ने प्रभसिमरन सिंह का कैच छोड़ दिया. कैच छूटने के साथ ही अर्जुन तेंदुलकर भी हताश हो गए. हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. Sat, 23 May 2026 23:17:45 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: भारत और साइप्रस के बीच इन सेक्टर्स में बड़े समझौते ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T20:24:43+00:00

Viral Video | ड्रग तस्करों की प्रॉपर्टी पर प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T20:15:01+00:00

Crime News: कलयुगी चाची की खौफनाक करतूत! भतीजे की हत्या कर हुई फरार | Crime Alert | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T20:00:28+00:00

Jammu में ड्रग तस्करों की संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T20:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers