डू और डाई मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को मिला स्टार स्पिनर, रविं सिंह को किया रिप्लेस
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में राजस्थान रॉयल्स सिर्फ एक कदम दूर है, लेकिन इससे पहले टीम को विकेटकीपर रवि सिंह के रूप में झटका लगा है. अब राजस्थान रॉयल्स ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. राजस्थान ने पंजाब के लेफ्ट-आर्म स्पिनर इमानजोत सिंह चहल को टीम में शामिल किया है.
रवि हैमस्ट्रींग इंजरी के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो चुके हैं। अब युवा ऑलराउंजर इमानजोत सिंह चहल के नाम का ऐलान राजस्थान की ओर से किया गया है। पंजाब के इमानजोत सिंह ने 3 फर्स्ट क्लास मैच में 11 विकेट चटकाए हैं जबकि उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 83 रन है। उन्होंने इसी साल कर्नाटक के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। चहल 30 लाख की बेस प्राइस में शामिल किया गया है।
डेब्यू करना होगा मुश्किल
चहल को भले ही राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है, लेकिन उन्हें खेलने का मौका शायद ही मिल पाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम फिलहाल प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और इसके लिए उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। मुंबई के खिलाफ अगर राजस्थान मुकाबला जीत लेता है तो वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी।
???? RR sign Punjab left-arm spinner Emanjot Chahal as a replacement for wicket-keeper Ravi Singh
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 23, 2026
Ravi has been ruled out of the season with a hamstring injury#MIvsRR #IPL2026 pic.twitter.com/gQDz0EX03u
यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन ने रचा नया कीर्तिमान, सिर्फ IPL ही नहीं, T20 क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Indoor Plants for Home: बेडरूम से लेकर बालकनी तक, जानिए किस जगह कौन सा पौधा लगाना है बेस्ट
Indoor Plants for Home: घर के हर कमरे के लिए अलग-अलग पौधे फायदेमंद होते हैं। बेडरूम के लिए स्नेक प्लांट, लिविंग रूम के लिए अरेका पाम और किचन के लिए मनी प्लांट जैसे विकल्प घर को खूबसूरत बनाने के साथ हवा को भी शुद्ध रखते हैं। सही केयर टिप्स अपनाकर इन पौधों को लंबे समय तक हरा-भरा रखा जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews





















