Responsive Scrollable Menu

यूपीएससी प्रीलिम्स कल: परीक्षा केंद्र जाने से पहले देख लें ये कड़े नियम, जरा सी चूक और बंद हो जाएंगे एंट्री के दरवाजे!

UPSC Prelims 2026 Guidelines: देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims 2026) रविवार, 24 मई को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कड़े नियम और गाइडलाइंस जारी की हैं।

यह परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली यानी सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी यानी दोपहर की शिफ्ट का समय 2:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

रिपोर्टिंग टाइम का रखें खास ध्यान
आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एंट्री नहीं दी जाएगी।

  • सुबह की शिफ्ट: इसके लिए उम्मीदवारों को हर हाल में सुबह 9:00 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
  • दोपहर की शिफ्ट: इसके लिए रिपोर्टिंग का अंतिम समय दोपहर 2:00 बजे तक तय किया गया है।

एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाना है?

  • हॉल टिकट: उम्मीदवारों को अपने साथ यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड (Admit Card) ले जाना सबसे जरूरी है। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।
  • आईडी प्रूफ: एडमिट कार्ड के साथ सरकार द्वारा जारी किया गया एक फोटो पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड (PAN Card) या वोटर आईडी (Voter ID) कार्ड साथ रखना अनिवार्य है।
  • ड्रेस कोड (पुरुष अभ्यर्थी): लड़कों को कैजुअल ट्राउजर्स, पैंट या जींस पहनने की सलाह दी गई है। जूतों की जगह पैरों में स्लीपर्स (चप्पल) पहनकर ही आएं।
  • ड्रेस कोड (महिला अभ्यर्थी): लड़कियों को सिंपल सैंडल पहनने और साधारण लेगिंग्स या ट्राउजर्स पहनकर परीक्षा देने की सलाह दी गई है।

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: परीक्षा केंद्र के भीतर स्मार्टफोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, पेजर या किसी भी तरह के डिजिटल सामान को ले जाने की पूरी मनाही है।
  • सामान रखने की व्यवस्था नहीं: केंद्रों पर प्रतिबंधित सामान को जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। छात्र अपनी जिम्मेदारी पर ही इन सामानों को बाहर रखें।
  • सिर ढंकने पर रोक: पुरुष उम्मीदवार किसी भी प्रकार की टोपी, मफलर या सिर ढंकने वाले कपड़े पहनकर केंद्र में न जाएं।
  • मेहंदी और हैंडबैग से बचें: महिला उम्मीदवारों को हाथों में मेहंदी लगाने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही केंद्र के अंदर हैंडबैग या पर्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली मेट्रो सुबह 6 बजे से ही भरेगी रफ्तार
कल होने वाली यूपीएससी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने छात्रों को बड़ी सहूलियत दी है। रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं अपने तय समय से पहले, सुबह 6:00 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

DMRC ने 'एक्स' (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि लाइन-7 (पिंक लाइन - मजलिस पार्क से शिव विहार), लाइन-8 (मजेंटा लाइन - कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क) और लाइन-9 (ग्रे लाइन - ढांसा बस स्टैंड से द्वारका) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से चालू हो जाएगी। परीक्षा और नियमों से जुड़े किसी भी अन्य विवरण के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं।

Continue reading on the app

आईपीएल 2026: 'करो या मरो' के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी चुनी, एलएसजी में अर्जुन तेंदुलकर को मौका

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। पीबीकेएस के लिए यह 'करो या मरो' का मैच है, जिसमें उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान रॉयल्स से अचानक कौन हुआ बाहर? प्लेऑफ के लिए सबसे जरूरी मैच से पहले बदली टीम

IPL 2026 Rajasthan Royals Who is Emanjot Chahal: राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह की जगह पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमानजोत चहल को शामिल किया है. राजस्थान को मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए 'करो या मरो' मुकाबला खेलना है, इससे पहले टीम में यह बदलाव हुआ है. Sat, 23 May 2026 20:43:43 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Death Case : जब समर्थ का इंतजार करते हुए ट्विशा ने कहा पंडित जी... #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T16:10:06+00:00

Delhi News : CM रेखा ने एयर पुरीफिकेशन टेक्नोलॉजी का निरीक्षण किया #rekhagupta #delhinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T16:00:49+00:00

Ajay Rai on PM Modi: PM पर कांग्रेस की अभद्र ‘राय’ | Congress | BJP | UP Politics | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T16:00:22+00:00

Twisha Sharma Death Case : आखिर 7 दिन की रिमांड क्यों? ट्विशा के वकील ने क्या कुछ कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T16:07:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers