Responsive Scrollable Menu

Nautapa Alert: 9 दिन पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी, जान बचाने के लिए अपनाएं ये Summer Diet

इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई से शुरू होगा और 2 जून तक चलेगा। इस समय चलने वाली तेज लू और झुलसा देने वाली धूप सीधे हमारे शरीर को प्रभावित करती है। उत्तर भारत में जेठ के महीने में गर्मी प्रचंड रुप में होती है, इसी दौरान नौतपा की शुरुआत होती है। नौतपा के समय सूर्य की तपिश चरम पर होती है। 

इस दौरान आने वाला पसीना शरीर से पानी और जरुरी मिनरल्स को तेजी से बाहर कर देता है, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, सिरदर्द और पेट संबंधित समस्याएं देखने को मिलती है। नौतपा के दौरान खुद को अंदर से ठंडा रखने और डाइट का सही होना काफी जरुरी है। आइए आपको बताते हैं नौतपा के दौरान किन चीजों का डाइट में शमिल करना चाहिए और किन चीजों से परेहज करना है।

नौतपा के दौरान क्या खाना चाहिए?

नौतपा के समय खाने का सबसे पहला नियम बना लें कि, हल्का खाना खाएं और पानी की मात्रा अधिक लें-

पानी से भरपूर मौसमी फल और सब्जियां

प्रकृति हर मौसम के अनुसार ऐसे फल और सब्जियां प्रदान करती है, जो शरीर को उसी मौसम में स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। गर्मियों के दौरान भोजन में तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी और संतरे जैसे रसदार फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। इनमें पानी की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और ऊर्जा बनी रहती है। वहीं खाने में लौकी, तोरी, कद्दू और टिंडा जैसी हल्की व सुपाच्य हरी सब्जियां शामिल करें, जो पाचन को बेहतर रखने के साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाती हैं।

देसी ड्रिंक

नौतपा के समय सबसे ज्यादा घर की बनीं पारंपरिक ड्रिंक्स का सेवन करें, जैसे कि छाछ, दही। दोपहर के समय खाने में एक गिलास पुदीने और भुने जीरे वाली छाछ या एक कटोरी दही किसी अमृत से कम नहीं है। इसके अलावा, कच्चे आम का पन्ना लू से बचाने में मदद करेगा।

सत्तू का शरबत का सेवन करें, यह शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और साथ ही एनर्जी प्रदान करेगा। वहीं, नारियल का पानी और नींबू पानी का सेवन अधिक से अधिक करें। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी।

हल्का और आसानी से पचने वाला खाना

गर्मी के मौसम में दोपहर और रात के भोजन को हल्का और सुपाच्य रखना बेहतर माना जाता है। तले-भुने और ज्यादा मसालेदार भोजन से बचकर सादा खाने को प्राथमिकता दें। इस दौरान मूंग दाल की खिचड़ी, दाल-भात, दलिया या नरम रोटी के साथ हल्की हरी सब्जियां खाना शरीर के लिए फायदेमंद रहता है। ऐसा भोजन पेट पर कम भार डालता है और पाचन को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

नौतपा में किन चीजों से करें परहेज?

ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना- इन नौ दिनो के अंदर मिर्च-मसाले, समोसे, कचोरी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बिल्कुल ही न करें। ये पेट में एसिडिटी और गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे आप दिन भर सुस्त और थका हुआ महसूस करोगे।

चाय और कॉफी- चाय और कॉफी में सबसे ज्यादा कैफीन होती है, जो डाईयूरेटिक को कम करती है। जिससे बार-बार पेशाब आता है और शरीर में पानी की कमी देखने को मिलती है।

मीठी चीजे और शराब - इस दौरान ज्यादा मीठा सेवन न करें और भूलकर भी शराब का सेवन न करें, इससे डिहाइड्रेशन को बढ़ावा मिलता है।

बासी और खुला हुआ खाना- इस दौरान भूलकर भी बासी और बाहर का खुला हुआ खाना न खाएं, क्योंकि तेज तापमान के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है। इसलिए फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए हमेशा ताजा बना भोजन ही खाएं।

नौतपा के लिए जरूरी टिप

इन दिनों में प्यास लगने का इंतजार बिल्कुल न करें। हर आधे एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं। इन दिनों दोपहर की तेज धूप में बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।  यदि बहुत जरुरी काम हो, तो चेहरे को पूरा कवर करके बाहर निकलें। सही खानपान अपनाकर आप नौतपा की इस भीषण गर्मी को सेहतमंद रह सकती हैं। 

Continue reading on the app

केंद्र सरकार ने लॉन्च की भव्य योजना:देश भर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे, ₹33,660 करोड़ का बजट मंजूर

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को 'भव्य (भारत औद्योगिक विकास योजना) योजना' के दिशा-निर्देश लॉन्च कर दिए हैं। जिसके तहत सरकार देश भर में 100 इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के लिए ₹33,660 करोड़ का वित्तीय परिव्यय यानी फाइनेंशियल आउटले तय किया गया है, जो राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क के जरिए मैन्युफैक्चरिंग और इन्वेस्टमेंट हब बनाएगी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने करीब दो महीने पहले इस योजना को मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि राज्य सरकारें औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएंगी। अगले 4 महीनों में राज्यों से मांगे आवेदन, पहले फेज में 20 पार्कों की अर्जी आएगी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि पहले दो महीनों में 20 इंडस्ट्रियल पार्कों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद के दो महीनों में अन्य 30 पार्कों के लिए आवेदन लिए जाएंगे, जबकि बचे हुए 50 पार्कों को अगले फेज में शामिल किया जाएगा। सरकार अगले चार महीनों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) से आवेदन आमंत्रित कर रही है। केंद्र सरकार की योजना शुरुआत में 50 इंडस्ट्रियल पार्कों के लिए आवेदन हासिल करने की है, ताकि देश भर में इस योजना को तेजी से लागू किया जा सके। नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत होगा विकास इस योजना का उद्देश्य पहले से स्वीकृत जमीन, तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और इंटीग्रेटेड सर्विसेज के साथ निवेश के लिए तैयार इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम बनाना है। इससे उद्योगों को अपना कामकाज जल्दी शुरू करने में मदद मिलेगी। इन पार्कों का विकास नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (NICDP) के स्ट्रक्चर के तहत राज्यों और प्राइवेट सेक्टर के प्लेयर्स के साथ मिलकर किया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रति एकड़ ₹1 करोड़ तक की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इन इंडस्ट्रियल पार्कों का आकार 100 से 1,000 एकड़ के बीच होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए सरकार प्रति एकड़ ₹1 करोड़ तक की वित्तीय सहायता देगी। इस सहायता के तहत आंतरिक सड़कें, अंडरग्राउंड यूटिलिटीज, ड्रेनेज सिस्टम, कॉमन ट्रीटमेंट फैसिलिटीज, वेयरहाउसिंग, टेस्टिंग लैब्स और श्रमिकों के लिए आवास की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पहाड़ी राज्यों के लिए 25 एकड़ जमीन पर भी इंडस्ट्रियल पार्क को मंजूरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को भी सपोर्ट केंद्र सरकार ने मौजूदा ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रोजेक्ट कॉस्ट के 25 प्रतिशत तक बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट का प्रस्ताव भी दिया है। इस योजना के तहत प्रोजेक्ट का चयन एक चैलेंज-बेस्ड प्रोसेस के जरिए किया जाएगा, जो निवेश के लिए तैयार और रिफॉर्म-ओरिएंटेड प्रस्तावों पर केंद्रित होगा। राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा ने जताई रुचि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो राज्य जमीन, पानी और बिजली जैसी बेहतर सुविधाएं देंगे, वे निवेशकों को ज्यादा आकर्षित कर सकते हैं। राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और हरियाणा ने इस योजना में रुचि दिखाई है। राज्यों के पास प्राइवेट सेक्टर के प्लेयर्स के साथ साझेदारी करके प्रस्ताव सौंपने का भी प्रावधान है, जिसके तहत केंद्र सरकार ₹50 लाख प्रति एकड़ की सहायता प्रदान करेगी। राज्यों को सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम बनाने के निर्देश जल्दी मंजूरी सुनिश्चित करने के लिए राज्यों को स्पेशल पर्पज व्हीकल्स (SPVs) स्थापित करने, प्लानिंग अथॉरिटीज को नोटिफाई करने और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम बनाने के लिए कहा गया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने उम्मीद जताई है कि अगले तीन सालों में ये 50 पार्क पूरी तरह चालू (ऑपरेशनलाइज्ड) हो जाएंगे। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के तहत होगा काम ये इंडस्ट्रियल पार्क पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अनुरूप तैयार किए जा रहे हैं। इनका फोकस मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी, कुशल लास्ट-माइल एक्सेस और इंटीग्रेटेड अंडरग्राउंड यूटिलिटी कॉरिडोर्स पर होगा, ताकि मेंटेनेंस से जुड़ी बाधाओं को कम किया जा सके। सरकार ने कहा कि इन पार्कों में ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल रिसोर्स के उपयोग के प्रावधान भी शामिल होंगे। DPIIT के तहत NICDC संभालेगी जिम्मेदारी मार्च में जारी एक बयान के अनुसार, डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के तहत नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NICDC) इस योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी संभालेगी। NICDC वर्तमान में 13 राज्यों में 20 इंडस्ट्रियल कॉरिडोर प्रोजेक्ट्स को लागू कर रही है और टेक्सटाइल मिनिस्ट्री के तहत सात पीएम मित्रा (PM MITRA) पार्कों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसी के रूप में भी काम कर रही है। क्लस्टर-बेस्ड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलेगा सरकार का कहना है कि इस योजना से क्लस्टर-बेस्ड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे मैन्युफैक्चरर्स, सप्लायर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को एक-दूसरे के करीब काम करने का मौका मिलेगा, जिससे घरेलू सप्लाई चेन मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। क्या है प्लग-एंड-प्ले मॉडल और NICDC प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क: इसका मतलब है कि उद्योगों को जमीन, बिजली, पानी, सड़क और अन्य जरूरी मंजूरियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार पहले से ही सारा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करके देगी, कंपनियों को बस अपनी मशीनें लगानी हैं और प्रोडक्शन शुरू करना है। इससे 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा मिलता है। NICDC क्या है?: नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन भारत में औद्योगिक गलियारों के विकास की देखरेख करने वाली नोडल एजेंसी है। यह देश के लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काम करती है। ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा: 9 दिन में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी; पाकिस्तान में पेट्रोल 6 और डीजल 6.80 रुपए सस्ता देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें ₹1 किलो बढ़ गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। पिछले 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले सरकार ने 15 मई को CNG के दाम ₹2 और फिर 18 मई को ₹1 बढ़ाए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: खिलाड़ियों का मजाक बनाते रह गए अर्शदीप सिंह… 3 ओवर में ही लुटा दिए 50 से ज्यादा रन

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पूरी तरह फ्लॉप रहे. अपने आखिरी लीग मैच में भी उन्होंने जमकर रन खर्च किए और अपनी टीम के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. Sat, 23 May 2026 21:39:43 +0530

  Videos
See all

Sambhal Bulldozer Action: संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:06:10+00:00

Testing the space gyms of the future | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:00:18+00:00

Amazing facts about cockroaches: कॉकरोच का यह सच आपके होश उड़ा देगा! Amazing Cockroach Facts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:08:15+00:00

APKA RAJYA: Kanpur में अनोखी पहल! ‘खूनी सड़क’ पर चालकों को माला पहनाकर किया सम्मान | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:06:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers