Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

त्विषा शर्मा केस: भोपाल कोर्ट ने आरोपी समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, पासपोर्ट जब्ती का भी आदेश

एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा के कथित आत्महत्या मामले में पुलिस के सामने अब आरोपी पति समर्थ सिंह से सच उगलवाने की चुनौती है। भोपाल जिला कोर्ट ने शनिवार को समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जिससे मामले की गुत्थियों को सुलझाने की उम्मीद जगी है। कोर्ट ने त्विषा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर सुनवाई करते हुए समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके।

समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे जबलपुर से भोपाल लाया गया था। पुलिस उसे सीधे कटारा हिल्स थाने लेकर पहुंची, जहां उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया। थाने के बाहर बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में समर्थ का मेडिकल टेस्ट भी कराया, जो कि एक अनिवार्य प्रक्रिया है।

इस बीच, त्विषा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण जांच के लिए दिल्ली एम्स ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम का गठन किया है। यह टीम आधुनिक उपकरणों से लैस होकर शनिवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल के लिए रवाना हुई और देर रात तक शहर पहुंच गई। इस दोबारा पोस्टमार्टम से मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

मामले में क्या बोले भोपाल पुलिस कमिश्नर?

मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर एक बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया को बताया कि पुलिस ने कोर्ट से समर्थ की सात दिन की रिमांड इसलिए मांगी है ताकि उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच हो सके। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि आरोपी को देर रात भोपाल लाया गया था, इसलिए उससे अभी तक पूछताछ शुरू नहीं हो पाई है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे घटना वाली रात की गतिविधियों, पारिवारिक विवादों, मोबाइल चैट रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल और फरारी के दौरान उसने क्या-क्या किया, इन सभी बिंदुओं पर गहन पूछताछ करेगी।

कमिश्नर ने यह भी बताया कि पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधे कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण कर देगा। अब पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान किन-किन लोगों ने उसकी मदद की, उसे अपने यहां शरण दी या उसे बचाने की कोशिश की। ऐसे सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनसे भी पूछताछ होगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि फरार रहने के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था।

मामले में पुलिस गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। कमिश्नर ने बताया कि उन्हें अब तक तीन बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन वे पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुई हैं। इसी कारण पुलिस ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया है।

त्विषा के शव का रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम

त्विषा के शव का सेकेंड पोस्टमार्टम रविवार को भोपाल एम्स में ही कराया जाएगा, इस बात की पुष्टि करते हुए कमिश्नर ने बताया कि यह विषय सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) देख रहा है और पुलिस लगातार उनके संपर्क में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में जो भी वैधानिक प्रक्रिया होगी, उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

त्विषा के परिजनों द्वारा पुलिस की जांच पर लगाए जा रहे आरोपों पर कमिश्नर ने कहा कि भोपाल पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि त्विषा की वास्तविक हाइट (5.73 इंच) और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखी गई हाइट (5.7 इंच) में अंतर है। इस पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तर्क दिया कि इस मामूली अंतर से जांच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस का दावा है कि वह हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही सच सामने लाएगी।

Continue reading on the app

NTA का अहम नोटिस, NEET UG 2026 फीस रिफंड के लिए पोर्टल एक्टिव, 27 मई तक मिलेगी सुविधा

नीट यूजी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फीस रिफ़ंड पोर्टल एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने नोटिस के जरिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी साझा की है। यह सुविधा 27 मई 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रिफंड लिंक पर क्लिक करके पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक अकाउंट की डिटेल्स सबमिट करनी पड़ेगी। उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स को को अच्छे से चेक करके अपलोड करने की सलाह दी है। बाद में इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

फीस रिफंड के लिए उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम दर्ज करना होगा। इसके अलावा कैंसल्ड चेक की स्कैन की गई कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि यह वैकल्पिक होगा।

ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर फीस नीट यूजी 2026 फीस रिफंड विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. फीस रिफंड के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. इसके बाद आपके बैंक अकाउंट में फीस रिफंड किया जाएगा।

जून में होगा री-एग्जाम 

3 मई को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा  पेपर लीक मामलों को लेकर रद्द कर दी गई है, जिसकी जांच अभी भी जारी है। अब  21 जून को पुनर्परीक्षा का  आयोजन दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:15 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा पेन और पेपर मोड में 13 भाषाओं में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को 15 से लेकर 21 मई तक आवेदन का मौका दिया गया था। जिसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं ली गई थी। परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

कभी जूते खरीदने को नहीं थे पैसे... 2 दिन में बनाया 2 नेशनल रिकॉर्ड, भारत का सबसे तेज धावक बना, कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह

who is Gurindervir singh: नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पिटिशन के दूसरे दिन गुरिंदरवीर सिंह ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 10.09 सेकंड के सनसनीखेज समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड (National Record) अपने नाम कर लिया. इस ऐतिहासिक दौड़ में गुरिंदरवीर ने इस सीजन में एशिया का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज किया और अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी व पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेश कुजूर को पीछे छोड़ दिया. भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में देश के सबसे तेज धावक बनने की यह जंग सालों तक याद रखी जाएगी. Sat, 23 May 2026 22:36:38 +0530

  Videos
See all

Amazing facts about cockroaches: कॉकरोच का यह सच आपके होश उड़ा देगा! Amazing Cockroach Facts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:08:15+00:00

APKA RAJYA: Kanpur में अनोखी पहल! ‘खूनी सड़क’ पर चालकों को माला पहनाकर किया सम्मान | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:06:05+00:00

CM Himanta Biswa Sarma को बकरीद से पहले दी धमकी, Assam Police ने Ali Akbar Mian का कर दिया इलाज! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:01:28+00:00

Sambhal Bulldozer Action: संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T17:06:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers