Responsive Scrollable Menu

पटियाला में पिटबुल डॉग के हमले का VIDEO:मकान देखने आए दंपती पर झपटा; महिला की बाजू, जांघ, कूल्हा चबाया; पति की पीठ नोची

पटियाला में एक मकान देखने पहुंचे दंपती पर घर में पल रहे कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता पिटबुल नस्ल का था, जिसने सीधे महिला का पैर पकड़ा। जब महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो कुत्ते ने व्यक्ति की पीठ चबा ली। व्यक्ति चिल्लाया तो कुत्ता उससे छूटकर फिर से महिला से चिपक गया और उसकी बाजू मुंह में दबा ली। उन दोनों की चीखें सुनकर करीब 5 से 6 लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। उन सभी ने कुत्ते के करीब 40 से 50 डंडे मारे। इसके बाद कुत्ता दंपती को छोड़कर वापस घर में घुस गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल अवस्था में दंपती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला के हाथ की सर्जरी हुई है। जबकि, व्यक्ति की टांग और पीठ में टांके लगे हैं। इन्होंने कुत्ते के मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पूरा मामला समझने के लिए ये 9 PHOTOS देखिए फोटो नं. 1: मंगलवार (11 अगस्त) शाम को पटियाला के आर्य समाज चौक के रहने वाले अंकित सभरवाल अपनी पत्नी को साथ लेकर घूमन इलाके में घर देखने पहुंचे। उनके साथ प्रॉपर्टी डीलर भी था। फोटो में तीनों खड़े होकर उस मकान को देख रहे हैं, जिसे वे खरीदने के लिए देखने पहुंचे थे। फोटो नं. 2: घर दिखाने आए प्रॉपर्टी डीलर ने जैसे ही घर का गेट खोला, उसमें से पिटबुल नस्ल का कुत्ता निकलकर आया और उसने सीधे बाहर खड़ी महिला पर हमला किया। वह महिला के पीछे इस कदर पड़ा कि उसने महिला को जमीन पर गिरा लिया। फोटो नं. 3: कुत्ते को पत्नी पर हमला करता देख पति अंकित ने उसे बचाने की कोशिश की। वह हाथ से कुत्ते को हटाने में लगा रहा, लेकिन कुत्ता नहीं हटा। फिर उसने मदद के लिए प्रॉपर्टी डीलर को भी बुलाया। फोटो नं. 4: जैसे-तैसे कर अंकित ने अपनी पत्नी को कुत्ते से बचा लिया तो कुत्ते ने अंकित पर ही हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले अंकित की जांघ चबा ली। इसके बाद पीठ को नोंचता रहा। इस स्थिति में अंकित तेज-तेज चीखें मारता रहा। जबकि, पत्नी संभलकर थोड़ा दूर हटी और प्रॉपर्टी डीलर घर की मालिक को बुलाने अंदर चला गया। फोटो नं. 5: घर की मालिक ने बाहर आते ही कुत्ते पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसी दौरान कुत्ते ने अंकित की पीठ को छोड़कर दोबारा उसकी पत्नी की बाजू अपने जबड़े में दबा ली। इसके बाद वह लगातार उसे काटता रहा। फोटो नं. 6: बुजुर्ग मालकिन के हाथ से डंडा लेकर प्रॉपर्टी डीलर ने ही कुत्ते को पीटना शुरू किया। इसके बाद भी कुत्ता हटा नहीं। उल्टा वह अंकित की पत्नी की बाजू को बुरी तरह चबाने लगा। इसे देखते हुए कुत्ते की मालकिन ने अपने पड़ोसियों को बुलाया। फोटो नं. 7: दंपती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मदद के लिए आए। उनके हाथों में वाइपर थे। उन्होंने कुत्ते पर लगातार वाइपर मारे। इसके बाद भी कुत्ता हटा नहीं। वह अंकित की पत्नी का हाथ चबाता रहा। फोटो नं. 8: करीब 40 से 50 डंडे खाने के बाद कुत्ते ने अंकित और उसकी पत्नी का पीछा छोड़ा। इसके बाद लोगों ने कुत्ते को डंडे से मारकर घर के अंदर भगाया। फोटो नं. 9: कुत्ते से पीछा छूटने के बाद बिना कुछ देखे अंकित और उसकी पत्नी मौके से भागे। अंकित की पत्नी की बाजू बुरी तरह घायल थी। उससे खून बह रहा था। अंकित उसे लेकर गली के साइड से निकल गया। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है महिला जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अंकित और उसकी पत्नी सीधे एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां इन दोनों का इलाज चल रहा है। अंकित की पीठ और जांघ पर टांके लगे हैं। उसकी मरहम पट्टी कर अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई। वहीं, अंकित की पत्नी को गंभीर चोट है। उसके हाथ की सर्जरी के बाद डॉक्टर ने अस्पताल में अपने ऑब्जर्वेशन में रखा है। उसकी भी पीठ, जांघ और कूल्हे पर चोटें आई हैं। अंकित ने इस मामले में अनाज मंडी थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत, पत्नी बयान देने की हालत में नहीं अंकित ने कहा कि अगर लोग बचाने नहीं आते तो वह कुत्ता उनकी जान भी ले सकता था। पुलिस को शिकायत दी गई है। हालांकि, पत्नी अभी बयान देने की हालत में नहीं है, इसलिए अभी पुलिस अस्पताल नहीं पहुंची। उसकी हालत थोड़ी ठीक होने पर पुलिस बयान लेकर कार्रवाई करेगी। पटियाला के आर्य समाज चौक के रहने वाला अंकित पेशे बैंकर है। वह यस बैंक में नौकरी करता है। वहीं, उसकी पत्नी एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ाती है। अंकित ने पुलिस और सिविल प्रशासन से इस मामले में इंसाफ की मांग की है। घटना का पूरा VIDEO यहां देखिए… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया; बच्चे का सिर फटा जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमले के कारण स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई, जिससे मां और बेटा दोनों घायल हो गए। बच्चे के सिर पर चोट आई है। वहीं, नगर निगम की ओर से डॉग पॉन्ड निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को लेकर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Indian Air Force का बड़ा प्लान! 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए ₹1 लाख करोड़ का टेंडर, Tata-HAL समेत ये कंपनियां रेस में

Indian Air Force का बड़ा प्लान! 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए ₹1 लाख करोड़ का टेंडर, Tata-HAL समेत ये कंपनियां रेस में

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred: मुंबई इंडियंस से जुड़ते ही बिगड़ी इस टीम की किस्मत, पहली बार ट्रॉफी जीतने में नाकाम

MI ने पिछले साल ही इंग्लैंड की इस फ्रेंचाइजी को खरीदा था और उसका नाम बदल दिया था. मगर नाम बदलने के साथ ही टीम की किस्मत भी बदल गई और पहली बार फ्रेंचाइजी को ऐसा दिन देखना पड़ा. Thu, 13 Aug 2026 10:20:12 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ट्रंप की धमकी से नहीं डरा ईरान, खामेनेई ने दिया करारा जवाब! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:45:14+00:00

Nagaman Lateef’s Birthday Party: पति संग पार्टी में पहुंचीं Monalisa #shorts #latest #viral #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T04:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers