Responsive Scrollable Menu

मेसी बोले- लगता नहीं ज्यादा समय तक फुटबॉल खेल पाऊंगा:पिता की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट, कहा- आपके बगैर क्या करुंगा

फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद कहा है कि मुझे नहीं लगता की ज्यादा समय तक फुटबॉल खेल पाउंगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे इस बात को लेकर संदेह हैं कि मैं इसे ज्यादा समय तक जारी रखूंगा या नहीं।’ मेसी ने पिता की मौत के बाद अनिश्चितकाल के लिए खेल से ब्रेक लिया है। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 7 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। अर्जेंटीना के शहर रोसारियो के एक मेडिकल क्लिनिक में उन्होंने दम तोड़ा। मेसी का इंस्टाग्राम पोस्ट… मेसी बोले- तुम्हारे बिना क्या करुंगा मेसी ने पोस्ट में लिखा- ‘मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा, यह नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है।’ उन्होंने कहा- ‘तुम शुरुआत से मेरे साथ थे और अंत तक बहुत कम समय बचा था। तुम थोड़ा और इंतजार क्यों नहीं कर सके, ताकि हम इसे साथ में पूरा कर पाते?’ जॉर्ज अपने बेटे लियोनेल के पूरे करियर में उनके साथ रहे। वह बार्सिलोना में मेसी के शुरुआती सालों से उनके साथ थे। पिता की इच्छा पर मेसी विश्व कप में खेले 39 साल के अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने बताया कि विश्व कप में खेलने की एक वजह उनके पिता की इच्छा थी। अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गई थी। मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए थे। मेसी ने कहा- ‘तुम हमेशा मुझसे FIFA वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहते थे। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले तुम्हारी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।’ उन्होंने कहा- ‘यह पहली बार था, जब तुम किसी टूर्नामेंट में नहीं रहने वाले थे। हर मैच खत्म होने के बाद मैं तुम्हारे मैसेज का इंतजार करता था।’ अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक के बाद रोए थे वर्ल्ड कप के दौरान मेसी ने शुरुआती मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। वे अपना पहला गोल सेलिब्रेट करते समय रोने लगे। बाद में उन्होंने बताया इसकी वजह उनके पिता की खराब तबीयत थी। मेसी ने कहा कि वह फाइनल अपने पिता के लिए जीतना चाहते थे। मेरे पास दूसरा वर्ल्ड कप घर लाने की ऊर्जा नहीं बची थी। उन्होंने आगे कहा- ‘हम चैंपियन नहीं बन सके, लेकिन तुम्हें पता नहीं है कि हमने हर मैच का कितना आनंद लिया। एक बार फिर तुम सही थे, मुझे वहां होना था और खेलना था।’ कहा- बच्चों में पिता की याद को जिंदा रखूंगा मेसी ने लिखा कि वह अपने बच्चों की परवरिश के जरिए पिता की याद को जिंदा रखेंगे। उन्होंने कहा- 'मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, लेकिन तुम हमेशा मौजूद रहोगे। खासकर मेरे बच्चों की परवरिश में, क्योंकि मैं उन्हें उसी तरह सिखाऊंगा और पालूंगा, जैसे तुमने मुझे पाला।' लियोनेल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे थियागो मेसी का जन्म 2012 में हुआ था। फिर 2015 में माटेओ मेसी का जन्म हुआ। 2018 में जन्मे सिरो मेसी सबसे छोटे बेटे हैं। --------------------------------

Continue reading on the app

'खुद को कॉकरोच कहोगे तो गटर ही मिलेगा', युवाओं पर विवादित बयान के बाद कंगना रनौत की सफाई, फिल्मी सितारों को लपेटा

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह और उन फिल्मी सितारों पर तीखा हमला किया है, जो झारखंड छात्र आंदोलन पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने फिल्मी सितारों के दोहरे रवैये पर तंज कसते हुए उन्हें पाकिस्तानी प्रेमी बताया. उन्होंने झारखंड आंदोलन पर बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल भी उठाए. कंगना रनौत ने 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर सफाई भी दी. एक्ट्रेस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर हमलावर होते हुए अपने विवादित बयान का बचाव किया.

Continue reading on the app

  Sports

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की सलाह दी है। उनको उम्मीद है कि टीम कम से कम से टॉप-4 में आएगी। Wed, 12 Aug 2026 23:06:27 +0530

  Videos
See all

Parliament Monsoon Session: मॉनसून सत्र का कल आखिरी दिन | Amit Shah | Rahul | Akhilesh | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:46:26+00:00

बुजुर्ग बस में भूल गई थी पैसे,कंडक्टर ने वापस लौटाए #maharashtra #shorts #washim #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:44:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers