Responsive Scrollable Menu

Share Market Weekly Update: इस हफ्ते मार्केट में दिखी तेजी, जानें किन कंपनियों ने निवेशकों की कर दी बल्ले-बल्ले!

Share Market Weekly Update: इस हफ्ते बाजार में खरीदारी का माहौल रहा, नतीजन सेंसेक्स में लिस्टेड टॉप 10 कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई .

Continue reading on the app

कौन हैं रासेश्वरी देवी? जिन्होंने ओडिशा में वर्ल्ड मेडिटेशन डे पर की 1500 सीटों वाले मेडिटेशन हॉल और वेलनेस सेंटर की घोषणा

World Meditation Day 2026: विश्व मेडिटेशन डे 2026 के मौके पर आध्यात्मिक गुरु रासेश्वरी देवी ने ओडिशा में एक बड़े योग और मेडिटेशन हॉल के निर्माण की घोषणा की है. यह केंद्र ओडिशा के खुर्दा जिले के टांगी क्षेत्र के पास बनाया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस हॉल में एक साथ 1500 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। यह जगह भविष्य में योग, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का बड़ा केंद्र बन सकती है. खासतौर पर पूर्वी भारत में इसे मेडिटेशन रिट्रीट और योग सीखने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस परियोजना को ब्रज गोपिका सेवा मिशन द्वारा विकसित किया जा रहा है. इस संस्था की स्थापना रासेश्वरी देवी ने साल 1998 में की थी.

कौन हैं रासेश्वरी देवी?

रासेश्वरी देवी का जन्म छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था. उन्होंने गणित और अंग्रेजी साहित्य में उच्च शिक्षा हासिल की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को अपनाने का फैसला किया. सिर्फ 22 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास लिया. 15 अक्टूबर 1988 को उन्होंने अपने गुरु जगद्गुरु स्वामी श्री कृपालु जी महाराज के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की. कृपालु जी महाराज को आधुनिक समय के प्रमुख जगद्गुरुओं में गिना जाता है. वे भक्ति योग और श्रीकृष्ण भक्ति के प्रचार के लिए जाने जाते थे. रासेश्वरी देवी भी अपने प्रवचनों में भक्ति, ध्यान और योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताती हैं.

हरिद्वार में लगेगा मेगा मेडिटेशन कैंप

ओडिशा परियोजना के साथ-साथ संस्था ने जून 2026 में हरिद्वार में एक बड़े ध्यान शिविर का भी ऐलान किया है. यह मेडिटेशन कैंप 11 जून से 17 जून तक चलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में करीब 2500 लोग हिस्सा ले सकते हैं. इसमें विदेशों से आने वाले लोग भी शामिल होंगे. इस शिविर में योग अभ्यास, गाइडेड मेडिटेशन, आध्यात्मिक प्रवचन और भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है.

देशभर में बढ़ा मिशन का विस्तार

पिछले तीन दशकों में रासेश्वरी देवी ने अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों का काफी विस्तार किया है. ब्रज गोपिका सेवा मिशन के माध्यम से उन्होंने ओडिशा में 21 आध्यात्मिक और मेडिटेशन सेंटर स्थापित किए हैं. इन केंद्रों में योग, ध्यान और भक्ति शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं. संस्था युवाओं और स्थानीय समुदायों को मेडिटेशन और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम भी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी योगदान दे रहा है. संस्था का फोकस लोगों को तनावमुक्त जीवन और मानसिक संतुलन की ओर प्रेरित करना है.

सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

1500 सीटों वाले मेडिटेशन हॉल की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी रासेश्वरी देवी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. कई लोग उनके जीवन, शिक्षाओं और मिशन के बारे में जानना चाहते हैं. आध्यात्मिकता और योग को बढ़ावा देने वाले इस नए प्रोजेक्ट को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. खासतौर पर युवा वर्ग मेडिटेशन और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे प्रयासों में रुचि दिखा रहा है. 

यह भी पढ़ें: भारत में गहराया एंग्जायटी का संकट! कोविड के बाद टीनेजर्स और महिलाओं में बढ़ रही मानसिक बीमारियां, स्टडी में हुआ खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

तय हो गया पहला क्वालिफायर मैच, कब-कहां और कितने बजे होगा मुकाबला, यहां हैं लाइव टेलीकास्ट से जुड़े 4 बड़े सवालों के जवाब

IPL 2026 Qualifier 1 schedule live telecast: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो गई हैं. हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+0.783) पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि गुजरात टाइटंस (+0.695) दूसरे स्थान पर है. अब फाइनल का टिकट कटाने के लिए पहले क्वालिफायर में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह महामुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देख सकेंगे इसका लाइव टेलीकास्ट. Sat, 23 May 2026 16:16:43 +0530

  Videos
See all

Petrol CNG Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्यो बोले Auto-Cab Drivers ? | Top News | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:42:01+00:00

Marco Rubio India Visit: Iran America War के बीच भारत पहुंचे Trump के विदेश मंत्री | PM Modi | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:45:01+00:00

Twisha Sharma Wedding Viral Video: शादी में ट्विशा शर्मा की हंसी समर्थ को बर्दाश्त नहीं? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:39:58+00:00

Rashtravad LIVE | न हिजाब, न तिलक की एंट्री..विपक्ष क्यों बजा रहा बवाली 'घंटी'? | Owaisi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:41:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers