Responsive Scrollable Menu

Electric Scooter: बीगॉस का ओवाह इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर

Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ग्राहकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए कई वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नए मॉडल पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में बीगॉस (BGauss) ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ओवाह लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर शहरों में रहने वाले युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसमें दमदार बैटरी, आकर्षक डिजाइन और कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत, रेंज, बैटरी और खास फीचर्स।

लॉन्च हुआ बीगॉस ओवाह
BGauss ने भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर ओवाह को पेश कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, इसे खासतौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले युवा ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। स्कूटर में आधुनिक डिजाइन के साथ रोजमर्रा की उपयोगिता से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं।

मिलेंगे ये फीचर्स
बीगॉस ओवाह में LED लाइटिंग के साथ USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा स्कूटर में पर्याप्त स्टोरेज स्पेस, रिवर्स असिस्ट, Distance-to-Empty इंडिकेटर और साइड-स्टैंड सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार अलग-अलग कलर विकल्पों में पेश किया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इसका चुनाव कर सकते हैं।

145 किलोमीटर तक की रेंज
बीगॉस ओवाह में 3 kWh क्षमता की रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 145 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। बैटरी की सुरक्षा के लिए इसमें Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

कंपनी ने क्या कहा?
लॉन्च के मौके पर बीगॉस के फाउंडर हेमंत काबरा ने कहा कि भारत में टू-व्हीलर ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। खासकर युवा ग्राहक ऐसे प्रोडक्ट पसंद कर रहे हैं, जो आधुनिक होने के साथ उनकी व्यक्तिगत पहचान को भी दर्शाएं।

उन्होंने कहा कि ओवाह को इसी सोच के साथ तैयार किया गया है। इसमें बोल्ड डिजाइन के साथ भरोसेमंद इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और रोजमर्रा में उपयोगी फीचर्स का संयोजन दिया गया है।

कितनी है कीमत?
बीगॉस ओवाह को भारतीय बाजार में 1.22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर शहरी ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आया है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Urban Cruiser: टोयोटा हायराइडर नए ब्लैक लुक के साथ हुई पेश, जानें कीमत और खासियत

Urban Cruiser: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी पॉपुलर एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर का नया एयरो ब्लैक एडिशन पेश किया है। यह लिमिटेड-एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है, जिसमें SUV के एक्सटीरियर को ब्लैक-आउट एलिमेंट्स के साथ नया लुक दिया गया है। इससे हायराइडर पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम नजर आती है। हालांकि, कंपनी ने इस एडिशन में इंजन या किसी अन्य मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है।

साल 2022 में लॉन्च होने के बाद से अर्बन क्रूजर हायराइडर भारतीय बाजार में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। SUV ने हाल ही में 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। इसी उपलब्धि के बीच कंपनी ने ग्राहकों को एक नया विजुअल पैकेज देने के लिए एयरो ब्लैक एडिशन पेश किया है।

एयरो ब्लैक एडिशन में क्या है खास?
एयरो ब्लैक एडिशन में टोयोटा ने SUV के एक्सटीरियर को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई हिस्सों पर ब्लैक फिनिश दी है। इसमें फ्रंट ग्रिल अपर गार्निश, फ्रंट स्पॉइलर, हेडलैम्प गार्निश, टेलगेट गार्निश और रियर स्पॉइलर शामिल हैं।

इसके अलावा इस लिमिटेड एडिशन में एयरो ब्लैक बैज भी दिया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड अर्बन क्रूजर हायराइडर से अलग पहचान देता है। मिडनाइट ब्लैक  कलर में ये ब्लैक एलिमेंट्स SUV को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम अपील देते हैं।

कितनी है एयरो ब्लैक पैकेज की कीमत?
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन के लिए कंपनी ने करीब ₹31,999 का स्पेशल एसेसरी पैकेज पेश किया है। यह पैकेज G और V ग्रेड में उपलब्ध है और इसे मिडनाइट ब्लैक कलर शेड के साथ पेश किया गया है।

यह पैकेज नियो ड्राइव (माइल्ड हाइब्रिड) और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ लिया जा सकता है। कंपनी इसे सीमित अवधि और उपलब्ध स्टॉक तक ऑफर करेगी। इसके अलावा ग्राहक अतिरिक्त कीमत पर डीलर-लेवल All Black Package भी चुन सकते हैं।

इंजन में कोई बदलाव नहीं
एयरो ब्लैक एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यानी SUV में पहले से मिलने वाले पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन विकल्प ही जारी रहेंगे। इस एडिशन का पूरा फोकस एक्सटीरियर स्टाइलिंग और विजुअल अपील को बेहतर बनाने पर है।

2 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार
अर्बन क्रूजर हाइराइडर ने भारतीय बाजार में अपनी शुरुआत के बाद से 2 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बिक्री उपलब्धि के बीच एयरो ब्लैक एडिशन को पेश करना कंपनी की SUV को और आकर्षक बनाने की रणनीति का हिस्सा है।

कितनी है अर्बन क्रूजर हाइराइडर की कीमत?
भारत में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹11.31 लाख है। इसके अलावा एयरो ब्लैक एडिशन का स्टाइलिंग पैकेज लेने वाले ग्राहकों को करीब ₹31,999 अतिरिक्त खर्च करने होंगे।

कुल मिलाकर, एयरो ब्लैक एडिशन उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है, जो अर्बन क्रूजर हाइराइडर में बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के ज्यादा स्पोर्टी और ऑल-ब्लैक लुक चाहते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची

लियोनेल मेस्सी ने  अपने दिवंगत पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई। Thu, 13 Aug 2026 06:22:50 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke News: CJP को मीटिंग के लिए कोई नहीं दे रहा हॉल! #cjpnews #delhiprotest #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:03:04+00:00

सूर्य ग्रहण पर बना दिया मेले जैसा माहौल [Thousands gather in Bonn for 'spectacular' solar eclipse] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T01:10:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers