Responsive Scrollable Menu

यॉर्कशायर के मार्टिन 1280 किमी ड्राइव कर क्रिकेट खेलने जाते:सबसे महंगे गोलकीपर रहे; अब इंग्लैड क्रिकेट टीम से खेलेंगे 59 साल के नाइजल मार्टिन

कभी इंग्लैंड के लिए फुटबॉल वर्ल्ड कप खेलने वाला एक गोलकीपर अब 59 साल की उम्र में फिर से देश की जर्सी पहनने जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वह फुटबॉल के गोलपोस्ट के सामने नहीं, बल्कि क्रिकेट की विकेट के पीछे नजर आएगा। इंग्लैंड के पूर्व गोलकीपर नाइजल मार्टिन की यह कहानी बताती है कि खेल के प्रति जुनून उम्र का मोहताज नहीं होता। मार्टिन ने इंग्लैंड के क्रिस्टल पैलेस, लीड्स यूनाइटेड, एवर्टन जैसे बड़े क्लबों के लिए 666 मैच खेले। 1998 और 2002 फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम का हिस्सा रहे और अपने दौर के पहले गोलकीपर बने, जिनकी ट्रांसफर फीस एक मिलियन पाउंड थी। लेकिन फुटबॉल के साथ-साथ क्रिकेट उनका पहला प्यार रहा है। कॉर्नवाल के छोटे से शहर सेंट ऑस्टेल में बड़े हुए मार्टिन बचपन से विकेटकीपर बनना चाहते थे। स्कूल में वह फुटबॉल के गोलपोस्ट के बजाय क्रिकेट की विकेट के पीछे ज्यादा खुश रहते थे। हालांकि फुटबॉल में उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा और क्रिकेट पीछे छूट गया। उस समय प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब उन्हें क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं देते थे, क्योंकि चोट का खतरा रहता था। 2006 में फुटबॉल से रिटायर होने के बाद मार्टिन की जिंदगी में खालीपन आ गया। टखने में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण उन्हें लगा था कि शायद अब कभी खेल नहीं पाएंगे। लेकिन कुछ साल बाद जब डॉक्टरों ने फिटनेस की अनुमति दी, तो उन्होंने फिर क्रिकेट का बल्ला और ग्लव्स उठा लिए। धीरे-धीरे वे यॉर्कशायर काउंटी टीम का बड़ा नाम बन गए। अब भी मार्टिन हर हफ्ते सैकड़ों किलोमीटर का सफर सिर्फ क्रिकेट खेलने के लिए करते हैं। वे यॉर्कशायर में क्लब मैच खेलते हैं और फिर करीब 1280 किमी ड्राइव कर कॉर्नवाल की ओवर-50 टीम में खेलने जाते हैं। उनकी मेहनत रंग लाई और अब इंग्लैंड की 60+ क्रिकेट टीम ‘लायंस’ में उनका चयन हो गया है। अगले हफ्ते वे स्कॉटलैंड के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं। उनकी फिटनेस के पीछे बेटी का भी बड़ा हाथ है, जो पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं। क्रिकेट सीजन खत्म होने के बाद जब मार्टिन जिम छोड़ने की बात करते हैं, तो बेटी उन्हें फिर ट्रेनिंग पर भेज देती है। मार्टिन का सपना अब एक और वर्ल्ड कप खेलने का है। इस बार फुटबॉल नहीं, बल्कि सीनियर क्रिकेट वर्ल्ड कप। वे कहते हैं, ‘अगर मौका मिला तो इंग्लैंड के लिए फिर खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा।’ नाइजल मार्टिन की कहानी सिर्फ खेल की नहीं, बल्कि जुनून, फिटनेस और कभी हार न मानने की मिसाल है। उन्होंने साबित कर दिया कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। खेल के लिए जुनून हो तो इंसान बूढ़ा नहीं होता मार्टिन कहते हैं, ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है। खेल के लिए जुनून हो तो इंसान कभी बूढ़ा नहीं होता।’ वे मानते हैं कि गोलकीपिंग और विकेटकीपिंग में काफी समानता है। दोनों में तेज नजर, हाथों का तालमेल और डाइव लगाने की कला जरूरी होती है। यही वजह है कि फुटबॉल के अनुभव ने उन्हें क्रिकेट में भी मदद की।

Continue reading on the app

'काश मैंने ये सर्जरी पहले कराई होती', ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी के ट्रेंड बढ़ने की कहानी

यह ऐसी सर्जरी है, जिसे कॉस्मेटिक नहीं बल्कि फंक्शनल सर्जरी के रूप में देखा जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL का इकलौता खिलाड़ी, जिसे खरीदने के लिए हर टीम ने लगाई बोली, किसी का नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज

MS Dhoni IPL 2026 Auction: आईपीएल के पहले ही सीजन महेंद्र सिंह धोनी वो खिलाड़ी थे, जिसे खरीदने के लिए ऑक्शन की टेबल पर बैठीं सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई. अंत में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. शुरुआती बिडिंग के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वार हुई, जिसके अंत में सीएसके ने जीता. धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर (यानी करीब 12 करोड़ रुपये) देकर चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया था. Sat, 23 May 2026 16:32:33 +0530

  Videos
See all

Petrol CNG Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्यो बोले Auto-Cab Drivers ? | Top News | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:42:01+00:00

Rashtravad LIVE | न हिजाब, न तिलक की एंट्री..विपक्ष क्यों बजा रहा बवाली 'घंटी'? | Owaisi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:41:48+00:00

Twisha Sharma Wedding Viral Video: शादी में ट्विशा शर्मा की हंसी समर्थ को बर्दाश्त नहीं? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:39:58+00:00

Marco Rubio India Visit: Iran America War के बीच भारत पहुंचे Trump के विदेश मंत्री | PM Modi | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers