प्रतीक पर बुरी तरह फूटा आर्य बब्बर गुस्सा, बोले- 'जब पैसे चाहिए तब बाप, इज्जत देनी हो तो नहीं'
Arya Babbar Slams Prateik Babbar: राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. उन्होंने इस बातचीत में न सिर्फ अपने पिता राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के रिश्ते पर खुलकर बात की, बल्कि अपने सौतेले भाई प्रतीक बब्बर के व्यवहार पर भी नाराजगी जाहिर की.
जी हां, आर्य बब्बर ने आरोप लगाया कि प्रतीक ने परिवार से दूरी बना ली है और अब वो अपने पिता राज बब्बर को वो सम्मान भी नहीं देते, जिसके वो हकदार हैं. इंटरव्यू के दौरान आर्य कई बार भावुक भी नजर आए और उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा प्रतीक को छोटे भाई की तरह प्यार दिया, लेकिन बदले में परिवार को सिर्फ दूरी मिली.
'जब जरूरत होती है तब पिता याद आते हैं'
आर्य बब्बर ने फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि प्रतीक का रवैया अचानक इतना कैसे बदल गया. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रतीक परिवार के साथ रियलिटी शोज में हिस्सा लेते थे, परिवार के साथ समय बिताते थे और सभी के करीब थे. आर्य ने कहा, “वह मेरे स्टैंड-अप शो देखने आया, मेरी तारीफ की, परिवार के साथ रहा. फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि सब खत्म हो गया? ये 180 डिग्री का बदलाव क्यों आया?” इसके बाद आर्य ने बेहद तीखे शब्दों में प्रतीक पर निशाना साधते हुए कहा, “जब करियर अच्छा नहीं चल रहा होता, तब बाप की जरूरत पड़ती है. पॉकेट मनी चाहिए, घर चाहिए, सहारा चाहिए तब वो बाप हैं. लेकिन जब समाज में उन्हें सम्मान देना हो, तब वो बाप नहीं रह जाते.”
'पापा ने स्मिता मां के लिए सब छोड़ दिया'
आर्य बब्बर ने बातचीत में अपने पिता और स्मिता पाटिल के रिश्ते का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राज बब्बर ने स्मिता पाटिल के लिए अपना पहला परिवार तक छोड़ दिया था और उनके साथ रहने चले गए थे. आर्य ने भावुक होकर कहा, “जिस स्मिता मां के लिए पापा ने हम सबको छोड़ा, आज उसी स्मिता मां का बेटा पापा को पापा नहीं मान रहा. इससे ज्यादा दुख की बात क्या होगी?” उन्होंने ये भी कहा कि पहले प्रतीक खुले तौर पर राज बब्बर को पापा कहकर बुलाते थे, लेकिन अब वो ऐसा नहीं करते. आर्य के मुताबिक, ये सिर्फ एक पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि भावनात्मक टूटन है.
शादी में नहीं बुलाया परिवार
राज बब्बर और प्रतीक बब्बर के रिश्तों में तनाव की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन मामला तब ज्यादा चर्चा में आया जब प्रतीक ने अपनी शादी में न तो पिता राज बब्बर को बुलाया और न ही परिवार के बाकी सदस्यों को निमंत्रण दिया. इतना ही नहीं, प्रतीक ने अपने नाम से बब्बर सरनेम हटाकर अपनी मां स्मिता पाटिल का नाम अपनाना शुरू कर दिया. इसके बाद से परिवार के भीतर दूरी और बढ़ती दिखाई दी.
परिवार की कहानी
बॉलीवुड का ये परिवार लंबे समय से अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहा है. राज बब्बर की शादी पहले नादिरा बब्बर से हुई थी, जिनसे उनके बच्चे आर्य बब्बर और जूही बब्बर हैं. बाद में राज बब्बर का रिश्ता स्मिता पाटिल से जुड़ा और उन्होंने उनसे शादी कर ली. स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे हैं प्रतीक बब्बर. हालांकि, प्रतीक के जन्म के कुछ समय बाद ही स्मिता पाटिल का निधन हो गया था. बाद में राज बब्बर फिर अपने पहले परिवार के पास लौट आए थे.
ये भी पढ़ें: 'उसने अचानक आकर मुझे किस...', Rakhi Sawant ने सालों बाद Mika Singh की खोली पोल, बोलीं- 'सब पहले से प्लान था'
585 KM रेंज, सनरूफ और ADAS! इस फैमिली EV पर मिल रही 3.80 लाख की बंपर छूट
अगर आप प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Tata Curvv EV पर मिल रहा ₹3.8 लाख तक का डिस्काउंट आपके लिए बड़ी डील साबित हो सकता है. शानदार कूप-SUV डिजाइन, 585 KM तक की रेंज, ADAS सेफ्टी और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ ये EV अब पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गई है. जानिए ऑफर, फीचर्स, बैटरी और रेंज की पूरी डिटेल.




News Nation
News18




















