'बीवी से अदरक-लहसुन की बदबू आएगी तो कौन खुश होगा...', पाकिस्तानी एक्टर ने औरतों को लेकर कही भद्दी बात, लोगों ने उठाए सवाल
Shahood Alvi: पाकिस्तानी एक्टर और डायरेक्टर शाहूद अल्वी (Shahood Alvi) इस समय अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर कई टीवी ड्रामा में काम कर चुके हैं और लंबे समय से शोबिज इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. जिसमें वह पति-पत्नी के रिलेशन और अट्रैक्शन को लेकर अपनी बात रखते हुए दिखाई दिए. वायरल क्लिप में शाहूद अल्वी कहते हैं कि अगर पत्नी के पास से अदरक और लहसुन की बदबू आ रही हो तो पति उसके पास कैसे जाएगा और कौन खुश होगा? इसके बाद वह ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं का एग्जांपल देते हैं और कहते हैं कि वहां लड़कियां परफ्यूम लगाकर काम करती हैं. वहीं घर पहुंचने पर पति का उससे बात करने का भी मन नहीं करेगा. यही उनकी बात सोशल मीडिया यूजर्स को खटक रही है. लोगों का कहना है कि घर की महिलाओं के बारे में इस तरह बयान देना गलत है.
'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' में पति-पत्नी को लेकर हुई बात
दरअसल, ये विवाद पाकिस्तानी टॉक शो 'गुड मॉर्निंग पाकिस्तान' से जुड़ा है, जिसे निदा यासिर होस्ट करती हैं. शाहूद अल्वी पहले भी इस शो में अपनी पत्नी साइमा शाहूद के साथ आ चुके हैं. 2023 में दोनों ने शो में अपनी लव स्टोरी भी शेयर की थी. वहीं, शो के एक सेगमेंट में पति-पत्नी के बीच शिकायतों और एक-दूसरे को लेकर पसंद-नापसंद पर चर्चा हो रही थी. ऐसे में शाहूद ने अपनी बात रखते हुए औरतों की ग्रूमिंग और घर के काम से उन्हें तोड़ते हुए ये विवादित बात कही. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए
शाहूद अल्वी के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स भारी नाराजगी जता रहे हैं. उनका मानना है कि घर की औरतों को अदरक-लहसुन की महक से जोड़ना ठीक नहीं है. लोगों ने सवाल किया कि घर में खाना बनाने वाली महिला जिस काम से पूरे परिवार का पेट भरती है, उसके लिए ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं से जोड़ना कितना सही है. कुछ यूजर्स ने तंज कसा की कि अगर पत्नी के हाथों से खाना बनाने की महक आती है तो वह फैमिली के लिए मेहनत कर रही है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग का कहना है कि घर और ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं की इस तरह तुलना करना पुरानी सोच को बढ़ावा देता है.
विवाद बढ़ने के बाद एक्टर ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद शाहूद अल्वी ने अपनी सफाई दी. एक्टर का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और वह सोसाइटी के एक वर्ग की आम सोच के बारे में बात कर रहे थे, न कि अपनी राय रख रहे थे. उनके बयान को पूरे कार्यक्रम से अलग करके देखा जा रहा है और लोगों ने पूरा शो देखे बिना उन्हें जज करना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा महिलाओं का सपोर्ट करते आए हैं और उनकी पत्नी और बेटियों के प्रति उनका नजरिया लोगों के सामने है. आपको बता दें कि उनका यह बयान इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि वह इससे पहले अपनी बेटियों की तारीफ करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा था कि उनकी बेटियों ने कभी बेटे की कमी महसूस नहीं होने दी और उनकी बेटियां उनकी दुनिया हैं.
शाहूद अल्वी के बारे में जानिए
शाहूद अल्वी पाकिस्तान के सीनियर एक्टर में गिने जाते हैं. उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में की थी और वह लंबे समय से पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. उन्होंने 'मकान', 'मेरा साईं', 'डंक', 'नन्ही', 'घिसी-पिटी मोहब्बत' और 'मुझे प्यार हुआ था' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है. उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उनकी पत्नी का नाम साइमा शाहूद है और उनकी तीन बेटियां हैं.
ये भी पढ़ें: 'अब तो अपने नाम से खन्ना हटा ले', आकांक्षा चमोला का लाल टॉप में सिजलिंग डांस देख भड़के यूजर्स
'सांस घुट रही है, दरवाजे खोलो', स्पाइसजेट में AC बंद होने पर हंगामा, यात्रियों ने रोका टेकऑफ
SpiceJet flight AC failure: दिल्ली से पुणे जा रही SpiceJet की फ्लाइट SG-105 में AC खराब होने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. केबिन में गर्मी और उमस बढ़ने से 100 से ज्यादा यात्रियों ने आगे सफर करने से इनकार कर दिया. यात्रियों के मुताबिक, विमान करीब 40-45 मिनट तक टैक्सी करता रहा, लेकिन एसी से राहत नहीं मिली. कुछ यात्रियों ने घुटन की शिकायत की और विमान के दरवाजे खोलने की मांग की. कुछ महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें व्हीलचेयर से टर्मिनल ले जाया गया. विरोध के बाद विमान को बे में वापस लाया गया. SpiceJet ने बाद में वैकल्पिक विमान से यात्रियों को पुणे भेजा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18








