Responsive Scrollable Menu

IPL में हुई NO-HANDSHAKE कॉन्ट्रोवर्सी! जानिए विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से आखिर क्यों नहीं मिलाया हाथ?

Virat Kohli Why Did Not Handshake With Travis Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच नई कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है. जी हां, मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने SRH के बाकी सभी खिलाड़ियों से हैंडशेक किया, लेकिन उन्होंने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया. इसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में विराट को उनके इस खराब जेस्चर के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

IPL में खड़ी हुई नो-हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच के खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे. तब विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड जब सामने आए, तो कोहली ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया और उनके पीछे मौजूद ईशान किशन के लिए हाथ बढ़ाए और उसी से हाथ हैंडशेक किया. जी हां, विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हैंडशेक नहीं किया, जिसके बाद से ही आईपीएल में नो-हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई है और हर तरफ इसी की चर्चा है.

विराट कोहली ने क्यों नहीं मिलाया ट्रेविस हेड से हाथ?

अब सवाल उठता है कि विराट कोहली ने आखिर ट्रेविस हेड से हाथ क्यों नहीं मिलाया?  दरअसल, SRH VS RCB के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे थे शिवांग कुमार. अय्यर उनकी गेंदों को निशाना बना रहे थे और इसी दौरान कोहली बार-बार मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे. इस दौरान वह काफी आक्रामक दिखाई दे रहे थे.

हालांकि, विराट कोहली क्या कह रहे थे ये पता नहीं चल रहा था. मगर, इस दौहरान कमेंटेटरों ने उनकी भाषा डिकोड करने की कोशिश करते हुए बताया कि कोहली हेड से कह रहे हैं, "कुछ, अपनी ऑफ स्पिन दिखाओ." मगर, यहां हेड ने शब्दों से कुछ नहीं कहा और वह सिर्फ मुस्कुराते नजर आए.

SRH ने 55 रन से RCB को हराया

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 256 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 200 रन ही बना सकी. नतीजन, हैदराबाद ने 55 रन से आरसीबी को धूल चटाई. इस मैच को हारने के बावजूद आरसीबी ने अंक तालिका में नंबर-1 पर रहते हुए लीग स्टेज का अंत किया. वहीं, हैदराबाद की टीम जीतकर भी टॉप-2 में नहीं पहुंच सकी और नंबर-3 पर रहते हुए SRH ने लीग स्टेज को खत्म किया.

विराट कोहली को करना पड़ रहा है ट्रोलिंग का सामना

ये भी पढ़ें: RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने किया कमाल, स्पेशल सेंचुरी पूरी करते ही क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Continue reading on the app

हॉस्टल में नहाती लड़कियों का कर्मचारी ने बनाया VIDEO, हिमाचल की यूनिवर्सिटी से सामने आया शर्मसार करने वाला मामला

हिमाचल प्रदेश की एक यूनिवर्सिटी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कर्मचारी ने लड़कियों के हॉस्टल के बाथरूम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. उसके बाद विवाद पैदा हो गया है. दरअसल, मामला हिमाचल के सिरमौर जिले की इटरनल यूनिवर्सिटी का. जहां एक कर्मचारी पर लड़कियों के हॉस्टल के बाथरूम के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है. मामला सामने आने के बाद छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. पूरे मामले की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL का इकलौता खिलाड़ी, जिसे खरीदने के लिए हर टीम ने लगाई बोली, किसी का नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज

MS Dhoni IPL 2026 Auction: आईपीएल के पहले ही सीजन महेंद्र सिंह धोनी वो खिलाड़ी थे, जिसे खरीदने के लिए ऑक्शन की टेबल पर बैठीं सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई. अंत में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. शुरुआती बिडिंग के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वार हुई, जिसके अंत में सीएसके ने जीता. धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर (यानी करीब 12 करोड़ रुपये) देकर चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया था. Sat, 23 May 2026 16:32:33 +0530

  Videos
See all

Petrol CNG Price Hike : पेट्रोल-डीजल के दामों पर क्यो बोले Auto-Cab Drivers ? | Top News | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:42:01+00:00

Rashtravad LIVE | न हिजाब, न तिलक की एंट्री..विपक्ष क्यों बजा रहा बवाली 'घंटी'? | Owaisi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:41:48+00:00

Marco Rubio India Visit: Iran America War के बीच भारत पहुंचे Trump के विदेश मंत्री | PM Modi | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:45:01+00:00

Twisha Sharma Wedding Viral Video: शादी में ट्विशा शर्मा की हंसी समर्थ को बर्दाश्त नहीं? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T11:39:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers