Responsive Scrollable Menu

MACH Travel Q1 Results: ट्रैवल कंपनी का मुनाफा 307% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल

MACH Travel Q1 Results: मैक ट्रैवल सॉल्यूशंस ने जून तिमाही में तगड़ा प्रदर्शन किया। कंपनी का मुनाफा 307% बढ़कर ₹6.17 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 538% उछलकर ₹144.33 करोड़ पहुंचा। कंपनी अब MICE से आगे ट्रैवल कारोबार का विस्तार कर रही है। जानिए डिटेल।

Continue reading on the app

खुशी कपूर के नाम-तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर रोक: अश्लील कंटेंट भी हटेंगे; दिल्ली HC ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा दी

Khushi Kapoor Personality Rights: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर को उनकी पहचान और पर्सनैलिटी राइट्स के कथित दुरुपयोग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कथित अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री के नाम और उनकी पहचान, आवाज, तस्वीर से जुड़े पहलुओं का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल कर बेचे जा रहे मर्चेंडाइज पर भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

खुशी कपूर के पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग
खुशी कपूर ने अपनी पहचान और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया था। एक्ट्रेस की ओर से अदालत में दायर याचिका में उनके नाम, पहचान और व्यक्तित्व से जुड़े अधिकारों के कथित अवैध इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

अदालत के निर्देशों में सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित अश्लील और पोर्नोग्राफिक सामग्री के अलावा ऐसे उत्पादों को भी शामिल किया गया है, जिनमें अभिनेत्री के नाम या उनकी पहचान से जुड़े तत्वों का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।

जान्हवी कपूर को भी मिली थी राहत
खुशी कपूर का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब उनकी बहन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर को भी दिल्ली हाईकोर्ट से इसी तरह की राहत मिली थी।

हाल ही में अदालत ने जान्हवी कपूर से जुड़े कथित आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने और उनकी पर्सनैलिटी राइट्स के अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दोनों मामलों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सेलिब्रिटीज की पहचान के कथित दुरुपयोग को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

कई सेलेब्रिटीज ने पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर बढ़ाया कदम
हाल ही में के समय में ऐश्वर्या राय, अमिताभ-अभिषेक बच्चन, तब्बू, कार्तिक आर्यन, करण जौहर, सलमान खान, जैसे कई सितारे कोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की पहल कर चुके हैं।

क्या है पर्सनैलिटी राइट्स?: डिजिटल दौर में किसी सेलिब्रिटी के नाम, तस्वीर, आवाज, चेहरे या पहचान से जुड़े दूसरे पहलुओं का इस्तेमाल कुछ ही समय में बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। कई मामलों में सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और AI जैसी तकनीकों के जरिए किसी सार्वजनिक हस्ती की पहचान को उनकी अनुमति के बिना इस्तेमाल या बदला जा सकता है।

Personality Rights किसी व्यक्ति को अपनी पहचान, नाम, छवि, आवाज और समानता के व्यावसायिक या अन्य अनधिकृत इस्तेमाल के खिलाफ कानूनी सुरक्षा देने से जुड़े अधिकार हैं। सेलिब्रिटीज इन अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में अदालत से राहत मांग सकते हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की सलाह दी है। उनको उम्मीद है कि टीम कम से कम से टॉप-4 में आएगी। Wed, 12 Aug 2026 23:06:27 +0530

  Videos
See all

2 घर छोड़ सभी घरों पर चले बुलडोजर | #bulldozer #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:40:07+00:00

Parliament Monsoon Session: मॉनसून सत्र का कल आखिरी दिन | Amit Shah | Rahul | Akhilesh | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T17:46:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers