Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी आज 19वें रोजगार मेले में युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित
Breaking News Today Live Updates: आज 23 मई 2026 और दिन शनिवार है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 3-4 दिनों में मानसून देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है. दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कई इलाकों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. ये नियुक्तियां विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में की जाएंगी. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. रोजगार मेला सरकार की रोजगार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ...
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
तुम घर वापस लौट जाओ, धोनी ने मेरा पासपोर्ट ले लिया...मरने वाला था फैन भगवान बनकर आए माही
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और तब से अब तक हर साल इंडियन प्रीमियर लीग में उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाती है. इस सीजन में उन्होंने चोट की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला. बिना खेले अगर माही संन्यास लेते हैं तो उनके सुपर फैन राम बाबू का दिल टूट जाएगा. उन्होंने कहा है वो आईपीएल देखना छोड़ देंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















