Responsive Scrollable Menu

Heat Stroke Warning: बार-बार थकान और चक्कर? सावधान! ये हो सकते हैं लू लगने के शुरुआती 5 लक्षण

Heat Stroke Symptoms: कई बार लू लगने के शुरुआती संकेत इतने साइलेंट होते हैं कि लोग उन्हें सामान्य थकान, कमजोरी या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही बाद में गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. महेंद्र सोलंकी से जान लीजिए लू के 5 साइलेंट लक्षणों के बारे में.

Continue reading on the app

चारधाम यात्रा का एक महीना पूरा, 19 लाख श्रद्धालु पहुंचे:2025 के मुकाबले 10% ज्यादा; 40 लाख रजिस्ट्रेशन, केदारनाथ में सबसे ज्यादा भीड़

चारों धामों के कपाट खुलने को आज यानी शनिवार को एक महीना पूरा हो चुका है। अब तक 19 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, यात्रा के लिए अब तक 40 लाख से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। 2025 के शुरुआती एक महीने में 28 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसकी तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में 42.85% का उछाल आया है। उत्तराखंड पर्यटन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चारधाम यात्रा के पहले महीने में लगभग 17.17 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे। इसकी तुलना में इस बार अब तक लगभग 10.62% अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। 7.90 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। कपाट खुलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धाम में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई थी। कपाट खुलने के बाद से ही बाबा के दर पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, यात्रा के पहले ही महीने में अब तक 7.90 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ मार्ग पर 52 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है। बद्रीनाथ धाम पहुंचे 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही बद्री विशाल के दर्शन के लिए भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पहले महीने में अब तक 5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री भगवान बद्रीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खोले गए थे चारधाम यात्रा के दूसरे पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट खुलने के बाद से ही यमुना मैया के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पहले महीने में अब तक 3.26 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुके हैं। गंगोत्री धाम के कपाट के साथ शुरू हुई थी चारधाम यात्रा चारधाम यात्रा के पहले पड़ाव गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री और 12 बजकर 35 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खोल दिए गए थे। गंगोत्री में पहली पूजा पीएम मोदी के नाम की हुई थी, जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए थे। कपाट खुलने के बाद से ही भागीरथी गंगा के दर्शन और पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पहले महीने में अब तक 3.20 लाख से ज्यादा श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के चरणों में शीश नवा चुके हैं। एक महीने में 75 श्रद्धालुओं की मौत चारधाम यात्रा में बदलते मौसम और ऑक्सीजन की कमी के चलते यात्रा की शुरुआत (19 अप्रैल) से लेकर अब तक 75 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 38 मौतें केदारनाथ धाम में दर्ज की गईं। इसके बाद बद्रीनाथ में 19, यमुनोत्री में 10 और गंगोत्री धाम में 8 तीर्थयात्रियों की जान गई है। चारों धामों के बारे में जानिए…

Continue reading on the app

  Sports

पेनल्टी शूटआउट में कैसे तय होती है जीत-हार? जानिए फुटबॉल के अहम नियम

फुटबॉल में पेनल्टी शूटआउट वह निर्णायक पल होता है जब मैच 90 मिनट और अतिरिक्त समय के बाद भी बराबरी पर रहता है. इस स्थिति में दोनों टीमों को 5-5 पेनल्टी किक दी जाती हैं और ज्यादा गोल करने वाली टीम विजेता बनती है.

The post पेनल्टी शूटआउट में कैसे तय होती है जीत-हार? जानिए फुटबॉल के अहम नियम appeared first on Prabhat Khabar.

Sat, 23 May 2026 00:50:21

  Videos
See all

NEET Paper Leak | Big Breaking: CBI ने मनीषा संजय को किया गिरफ्तार | #ytshorts #neetpaperleak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T01:10:45+00:00

Suvendhu Adhikari: PM मोदी से मिलने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी #pmmodi #suvenduadhikari #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T01:10:21+00:00

Cockroach Janta Party को लगा सबसे बड़ा झटका | CJP | Top News | Chakraview | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T01:01:15+00:00

NEET Paper Leak : पुणे की Physics Teacher अरेस्ट, NTA ने एक्सपर्ट के तौर पर किया था शामिल | #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T01:17:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers