Responsive Scrollable Menu

IPL में आज लखनऊ Vs पंजाब:प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी पंजाब, लखनऊ को टूर्नामेंट में 4 बार हराया

IPL में शनिवार को पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। पहले हाफ में 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद रविवार के अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। दूसरी तरफ, लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। IPL में दोनों टीमें 8वीं बार भिड़ेंगी IPL में दोनों टीमें 7 बार भिड़ चुकी हैं। लखनऊ ने 3 और पंजाब ने 4 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहले मुकाबले में पंजाब ने अपने होमग्राउंड पर लखनऊ को हराया था। पंत और पूरन से बड़ी पारी की उम्मीद लखनऊ के लिए सबसे बड़ी राहत मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार फॉर्म है। पिछले मैच में दोनों ने 8.2 ओवरों में 109 रन की साझेदारी की थी। निकोलस पूरन पिछले 4 मैचों में केवल 87 रन बना सके हैं और फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से इस सीजन केवल एक अर्धशतक निकला है। पंत आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलकर सीजन खत्म करना चाहेंगे। गेंदबाजी में यह देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी की टीम में वापसी होती है या नहीं। मिचेल मार्श 13 मैचों में 563 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। प्रिंस यादव 13 मैचों में 16 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। प्रियांश, प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस आउट ऑफ फॉर्म पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसका बल्लेबाजी क्रम बन गया है। शुरुआती मैचों में आक्रामक शुरुआत देने वाले प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली पिछले कुछ मैचों से फ्लॉप रहे हैं। प्रियांश ने पिछली 7 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है और पिछले मैच में शून्य पर आउट हुए थे। प्रभसिमरन भी पिछली 5 पारियों में केवल एक पचासा लगा सके हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी शांत है। पिछली 6 हार में वे केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच जिताने वाला मिडिल ऑर्डर आउट ऑफ फॉर्म है, जबकि खराब गेंदबाजी और फील्डिंग ने टीम की मुश्किलें बढ़ाई हैं। कूपर कोनोली 13 मैचों में 473 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। अर्शदीप सिंह 13 मैचों में 14 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं। पिच इकाना स्टेडियम की पिच पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े हिट्स लगाना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मूवमेंट और स्विंग मिलती है, जो बल्लेबाजों के खिलाफ असरदार साबित हो सकती है। लखनऊ का इकाना स्टेडियम बाकी मैदानों से अलग माना जाता है। जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में 200 रन आम हैं, वहीं यहां औसतन स्कोर 165-170 के बीच रहता है। इससे मुकाबला संतुलित नजर आता है। इस पिच पर अब तक IPL के 28 मैच खेले गए हैं। 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 15 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और एक का रिजल्ट नहीं निकला। बारिश की संभावना नहीं है लखनऊ में मैच के दौरान मौसम बेहद गर्म और शुष्क रहेगा। दिन भर तेज धूप और लू चलने की संभावना है। शाम 7.30 बजे तापमान 36 से 38 डिग्री के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना नहीं है और आसमान साफ रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI लखनऊ- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश सिंह राठी पंजाब- प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह। इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

Continue reading on the app

बेंगलुरु-गुजरात का क्वालिफायर-1 खेलना तय:पंजाब के लिए आज जीत जरूरी; चौथे पोजिशन के लिए 4 टीमों के बीच लड़ाई

IPL 2026 के लीग स्टेज में प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर 18 पॉइंट्स हासिल कर लिए। हालांकि बेहतर नेट रनरेट के दम पर बेंगलुरु ने पहले पायदान पर फिनिश किया। इसके साथ ही बेंगलुरु और गुजरात 26 मई को धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेलेंगे। गुजरात टाइटंस ने पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर 18 पॉइंट्स हासिल कर लिए थे। टीम का नेट रनरेट +0.695 है और वह दूसरे स्थान पर है। हैदराबाद भी 18 पॉइंट्स तक पहुंच गई, लेकिन नेट रनरेट में पीछे रहने के कारण तीसरे स्थान पर है। अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बचा है। पंजाब आज लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी और टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण बेंगलुरु और गुजरात टॉप-2 में कायम बेंगलुरु और गुजरात के 18-18 पॉइंट्स हैं। बेहतर नेट रनरेट के कारण बेंगलुरु (+0.783) पहले, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों का क्वालिफायर-1 खेलना तय है। क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम को फाइनल खेलने का एक और चांस मिलता है। क्वालिफायर-2 जीतने वाली टीम का मुकाबला क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम से एलिमिनेटर में होता है। जीतने वाली टीम फाइनल में क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम से खेलती हैं। हैदराबाद तीसरे स्थान पर हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराकर 18 पॉइंट्स हासिल कर लिए। टीम तीसरे स्थान पर है। हालांकि नेट रनरेट कम (+0.524) होने के कारण SRH टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी। टीम को अपना रनरेट ऊपर ले जाने के लिए बेंगलुरु के खिलाफ 91 रन की जीत चाहिए थी। लेकिन टीम 55 रन से ही जीत सकी। राजस्थान के पास सबसे बड़ा मौका राजस्थान 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। जीत के साथ राजस्थान सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। पंजाब की नजर राजस्थान और कोलकाता के नतीजों पर भी रहेगी। कोलकाता की उम्मीदें बरकरार कोलकाता के भी 13 पॉइंट्स हैं। टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही राजस्थान और पंजाब की हार की उम्मीद करनी होगी। दिल्ली के चांस बेहद कम दिल्ली 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट काफी खराब (-0.871) है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत के अलावा दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। मुंबई, चेन्नई और लखनऊ बाहर मुंबई, चेन्नई और लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। चेन्नई सातवें, मुंबई नौवें और लखनऊ आखिरी पायदान पर हैं। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… क्लासन तीसरे पायदान पर आए गुजरात के साई सुदर्शन साई सुदर्शन 638 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। उनके बाद गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल 616 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बेंगलुरु के खिलाफ 51 रन की पारी खेलने वाले हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 606 रन के साथ तीसरे पायदान पर आ गए हैं। पर्पल कैप में भुवनेश्वर टॉप पर बरकरार हैदराबाद-बेंगलुरु मैच के बाद पर्पल कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पहले स्थान पर है। गुजरात कागिसो रबाडा (24 विकेट) दूसरे और चेन्नई के अंशुल कम्बोज (21 विकेट) के साथ तीसरे स्थान पर है।

Continue reading on the app

  Sports

तुम घर वापस लौट जाओ, धोनी ने मेरा पासपोर्ट ले लिया...मरने वाला था फैन भगवान बनकर आए माही

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और तब से अब तक हर साल इंडियन प्रीमियर लीग में उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाती है. इस सीजन में उन्होंने चोट की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला. बिना खेले अगर माही संन्यास लेते हैं तो उनके सुपर फैन राम बाबू का दिल टूट जाएगा. उन्होंने कहा है वो आईपीएल देखना छोड़ देंगे. Sat, 23 May 2026 06:47:42 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case: बड़े अधिकारियों की मदद? ट्विशा केस में कज़िन भाई का दावा ! #twishasharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:40:03+00:00

News Ki Pathshala| Cockroach Janta Party का Kejriwal से क्या नाता? #cockroachjantaparty #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:45:26+00:00

Akhilesh Yadav News: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज #powercut #uttarpradesh #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:44:28+00:00

जून में 77 ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले देखें लिस्ट ! #shorts #ytshorts Railway #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T02:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers