पालघर हाईवे पर मौत का तांडव: सगाई में जा रहे 100 लोगों से भरे ट्रक की कंटेनर से भिड़ंत, 13 की मौत 25 घायल
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। डहाणू तहसील के बापूगांव क्षेत्र से 100 से अधिक लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए ट्रक में सवार होकर जा रहे थे।
आमने-सामने भिड़े कंटेनर और ट्रक
इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे के बाद ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। इस भीषण दुर्घटना में महिलाओं और छोटे बच्चों सहित कई लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
सगाई समारोह में जा रहा था पूरा समूह
स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। परिवार और रिश्तेदार एक साथ समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह सफर हादसे में बदल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कई लोग ट्रक के नीचे फंस गए थे, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए कासा उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
दुर्घटना के कारण मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क पर पलटे वाहनों और बिखरे मलबे की वजह से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पुलिस और प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और कंटेनर को हटाया। इस दौरान कई घंटों तक वाहन फंसे रहे। कई घंटों की मेहनत के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे की बड़ी वजह ओवरलोड ट्रक, तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को माना है।
सीएम फड़नवीस ने जताया हादसे पर दुख
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। पुलिस ने बताया है कि घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।
Ghaziabad: गले में फूल-माला, कंधे पर बिठाया फिर विजय जुलूस... जेल से छूटते ही रेप आरोपी के स्वागत पर बवाल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा से रेप के आरोपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जेल से छूटने के बाद उसका फूल-मालों से स्वागत किया गया। अब इस पर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat


















