Responsive Scrollable Menu

गयाजी में कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी पर पथराव, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, पढ़ें खबर

बिहार के गयाजी में शुक्रवार शाम केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर जानलेवा हमला हुआ। दरअसल खिजरसराय प्रखंड के सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर पत्थर फेंका गया। वहीं इस पथराव में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद खिजरसराय थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। यह पूरी घटना उस वक्त हुई जब केंद्रीय मंत्री एक सभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे थे।

दरअसल संत थॉमस इंग्लिश स्कूल में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी पहुंचे थे। कार्यक्रम के शुरुआती दौर में विद्यालय प्रबंधन की ओर से केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद जीतन राम मांझी लोगों को संबोधित करने के लिए आगे बढ़े। जैसे ही उन्होंने अपना संबोधन शुरू करने की तैयारी की, तभी कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंक दिया।

पीछे खड़े अंगरक्षक को जा लगा पत्थर

फेंका गया पत्थर सीधे जीतन राम मांझी को नहीं लगा। पत्थर उनके ठीक पीछे खड़े अंगरक्षक को जा लगा। अंगरक्षक को मामूली चोट आने की जानकारी मिली है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए तैनात खिजरसराय थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। इन युवकों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे के मकसद और हमलावरों की पहचान की जा सके।

उनकी समधन पर भी हुआ था हमला

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हुए इस हमले से कुछ ही दिनों पहले उनकी समधन पर भी हमला हुआ था। उनकी समधन बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ज्योति मांझी हैं। विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर 17 मई को मोहनपुर प्रखंड में हमला किया गया था। वह भी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई हमलावरों को गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

जान से मारने की धमकी भी मिली थी

वहीं जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर भी जान से मारने की धमकी मिली थी। एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यह धमकी दी थी। युवक ने अपने वीडियो में कहा था कि अभी समधन पर हमला हुआ है, आगे केंद्रीय मंत्री पर भी हमला हो सकता है। पुलिस ने इस धमकी भरे वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने आज शुक्रवार को ही दी थी। इस घटनाक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री पर यह हमला चिंताजनक माना जा रहा है।

Continue reading on the app

Twisha Sharma Death News: पहचान छिपाकर जबलपुर कोर्ट में समर्थ का सरेंडर, मीडिया के सवालों से बचा

Twisha Sharma Death News: पहचान छिपाकर जबलपुर कोर्ट में समर्थ का सरेंडर, मीडिया के सवालों से बचा Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा मामले में सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से फरार चल रहा उनका पति समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ट्विशा के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है कि समर्थ सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी है। समर्थ सिंह पिछले कई दोनों से फरार चल रहा था और पुलिस ने उसपर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं, जब आज जब वो कोर्ट पहुंचा तो वहां भारी भीड़ और हलचल देखने को मिली। #TwishaSharmaCase #poochtahaibharat #JusticeForTwishaSharma #GiribalaSinghNext #JabalpurCourt #TwishaSharmaDeathCase #SamarthSinghArrested #BhopalDowryCase #TwishaSharmaSuicideCase #JabalpurCourtUpdate #GiribalaSinghArrest #PoliceCustodySamarth #TwishaSharmaInvestigation #MPHighCourt #DowryHarassmentCase #JudicialScrutiny #AccusedSurrender #CrimeBranchBhopal #JusticeForTwisha #BreakingNewsIndia #CrimeNewsHindi #TwishaSharmaTrending #RepublicWorldLIVE #MadhyaPradeshNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली को आउट करना साकिब हुसैन के लिए बना 'ड्रीम विकेट', बताया मैच का पूरा गेमप्लान

sakib hussain statement on virat kohli: गेंदबाज साकिब हुसैन ने मैच के गेमप्लान का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने पिच के मिजाज को समझकर गेंदबाजी की. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन के बारे में साकिब ने कहा कि वरुण भैया की सलाह पर उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा रखा और विराट कोहली का 'ड्रीम विकेट' हासिल किया. मलिंगा के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिच पर गेंद ग्रिप होने के कारण उन्होंने स्लोअर बॉल्स का इस्तेमाल किया. साकिब ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपने खेल में लगातार सुधार करना और हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना है. Sat, 23 May 2026 01:13:04 +0530

  Videos
See all

The patterns behind Trump's social media posts | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T21:30:10+00:00

Maid Arrested: 'दूध की बाल्टी' में छिपाया ऐसा सच! नौकरानी की करतूत जानकर उड़ जाएंगे होश! Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T21:30:29+00:00

Viral Video | खुद तप रहे हैं, ताकि परिवार मुस्कुरा सके #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T21:30:06+00:00

Karishma Tanna: जिम लुक में बांद्रा में हुईं स्पॉट करिश्मा तन्ना #bollywood #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T21:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers