Responsive Scrollable Menu

थलापती विजय को मिला विराट कोहली का साइन किया बैट:विजय ने बैट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं; डायरेक्टर गिफ्ट कर चुके भविष्यवाणी वाली नंबर प्लेट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व अभिनेता थलापती विजय को शुक्रवार को क्रिकेटर विराट कोहली का साइन किया हुआ क्रिकेट बैट गिफ्ट किया गया है। एमआरएफ (MRF) कंपनी के टॉप मैनेजमेंट ने सचिवालय में मुलाकात के दौरान उन्हें ये गिफ्ट दिया। विजय ने इस बैट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में विजय मोनोक्रोम सूट और कंधे पर अंगवस्त्रम पहने हुए बैट दिखाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने भी उन्हें 'GOAT' फिल्म में इस्तेमाल की गई एक खास नंबर प्लेट गिफ्ट की थी, जिसमें विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की गई थी। डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने गिफ्ट की थी नंबर प्लेट मुख्यमंत्री विजय को हाल ही में फिल्म डायरेक्टर वेंकट प्रभु ने भी एक खास तोहफा दिया था। उन्होंने साल 2024 में आई फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) में इस्तेमाल की गई गाड़ी की नंबर प्लेट को फ्रेम करवाकर विजय को गिफ्ट किया था। इस नंबर प्लेट पर 'TN 07 CM 2026' लिखा हुआ था, जिसे फिल्म में विजय के मुख्यमंत्री बनने के संकेत के तौर पर देखा गया था। विजय के सच में मुख्यमंत्री बनने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह क्लिप काफी चर्चा में रही थी। बाल कलाकार से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर फिल्म डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर के बेटे विजय ने अपने करियर की शुरुआत 1984 में बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'वेट्री' से की थी। इसके बाद 1992 में आई फिल्म 'नालैया तीरपू' से उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया। साल 1996 में आई 'कोयंबटूर माप्पिल्लई' और 'पूवे उनक्कागा' उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्में बनीं। साल 2024 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 'तमिलगा वेत्री कड़गम' नाम की पार्टी बनाई। इसके बाद साल 2026 के चुनावों में जीतकर वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। आखिरी फिल्म 'जन नायक' पर चल रहा है विवाद राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले विजय ने एच विनोद के डायरेक्शन में अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायक' साइन की थी। इस फिल्म में ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ हुए विवाद और कमिटी में शिकायत के कारण इसकी रिलीज टल गई। अ प्रैल में यह फिल्म एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक भी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो सकी है।

Continue reading on the app

Noida Theft Case: नोएडा में यूपी पुलिसकर्मी के साथ हुई वारदात, लूट और मारपीट के बाद सड़क पर फेंका पीड़ित

Noida Theft Case: गौतमबुद्ध नगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र में तीन बदमाशों ने यूपी पुलिस के एक सिपाही को लिफ्ट देने के बहाने लूट लिया। बदमाशों ने सिपाही के साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश भी की। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में बोड़ाकी गांव के पास फेंक कर फरार हो गए।

घर वापस जा रहा था सिपाही

पीड़ित सिपाही अनुज कुमार का निवास अमरोहा जिले के बदौनिया रजपुर गांव में है। वे मथुरा जिले के थाना जमुनापार में तैनात हैं। 20 मई को वे एक दिन के अवकाश पर अपने घर जा रहे थे।

नोएडा सेक्टर 62 से गाड़ी में बिठाया

20 मई की रात करीब 9 बजे सिपाही अनुज कुमार सेक्टर-62, नोएडा पहुंचे और अमरोहा (जोया) जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी एक कार उनके पास रुकी। कार में ड्राइवर समेत पहले से दो लोग बैठे थे। सिपाही से रास्ता पूछने के बाद ड्राइवर ने उन्हें लिफ्ट दे दी।

लूटने के बाद रास्ते में फेंक गए आरोपी

कुछ दूर जाने के बाद कार सवार युवकों ने सिपाही से गाली-गलौज शुरू कर दी। जब सिपाही ने विरोध किया तो तीनों बदमाशों ने मिलकर उनकी पिटाई की और गला दबाने का प्रयास किया। बदमाशों ने उनके बैग, मोबाइल फोन, पर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड तथा नगदी लूट ली। इसके बाद उन्होंने सिपाही को दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी गांव के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घायल अवस्था में सिपाही अनुज कुमार ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। उपचार के बाद उन्होंने दादरी कोतवाली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लूट और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बोड़ाकी गांव और सेक्टर-62 नोएडा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी वाहन तथा बदमाशों की पहचान के लिए सर्विलांस टीम भी लगाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

कभी विराट कोहली को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब मां बनीं इंग्लैंड की ये लेस्बियन क्रिकेटर, पार्टनर ने दिया बेटी को जन्म

इंग्लैंड क्रिकेट की टीम स्टार महिला क्रिकेटर डैनी वायट की लेस्बियन पार्टनर जॉजी हॉज ने बेटी को जन्म दिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर इस जानकारी को शेयर किया. डैनी वायट ने पिछले साल दिसंबर में प्रेगनेंसी को अनाउंस किया था. डैनी ने अपनी बेटी का नाम डेडी जेम्स वायट हॉज रखा है. Sat, 23 May 2026 10:40:35 +0530

  Videos
See all

Delhi Weather Update : तपती गर्मी के बीच दिल्ली में तेज हवा-बारिश से मिली राहत | Rain | Today News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:42:53+00:00

NEET Paper Leak 'पेपर लीक सिंडिकेट'...एक्सपर्ट ने रचा चक्रव्यूह! | CBI | NTA | Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:45:12+00:00

Suvendu Adhikari | Mamata | “अगर गलती से भी...” Agnimitra Paul ने मुसलमानों को ये क्या बोल दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:44:30+00:00

Cockroach Janta Party: क्या कॉकरोच जनता पार्टी का है AAP से कनेक्शन ?| #cockroachjantaparty #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-23T05:44:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers