SRH vs RCB, IPL 2026 LIVE Score: हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत, पिच और हेड टू हेड समेत देखें संभावित प्लेइंग-11
SRH vs RCB, IPL 2026 LIVE Score: आईपीएल 2026 का 67वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, जो इस मुकाबले को जीतकर टॉप पर बने रहना चाहेंगे. वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराजर्स हैदराबाद भी मुकाबले में जीत दर्ज कर टॉप-2 में जगह बनाना चाहेगी, जिससे कि उसे आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में 2 मौके मिल सकें. इस मैच की पल पल की अपडेट और हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए आप हमारे यानी न्यूज नेशन के लाइव पेज के साथ जुड़े रहिए...
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स
SRH : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंज, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार.
RCB : जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिलिप साल्ट, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी.
ये भी पढ़ें : SRH vs RCB मैच में कौन बनेगा विनर, पिच रिपोर्ट, वेदर अपडेट और हेड टू हेड के साथ जानिए संभावित प्लेइंग-11
'माता-पिता दोनों IAS हैं तो आरक्षण क्यों?' सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से छिड़ी नई बहस
देश में आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान एक अहम टिप्पणी करते हुए सवाल उठाया कि यदि किसी छात्र के माता-पिता दोनों आईएएस अधिकारी हैं, तो उसे आरक्षण का लाभ क्यों मिलना चाहिए. अदालत की इस टिप्पणी के बाद सामाजिक न्याय, समान अवसर और क्रीमी लेयर की व्यवस्था पर नई चर्चा शुरू हो गई है.
कोर्ट ने उठाया सामाजिक और आर्थिक प्रगति का मुद्दा
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरक्षण का उद्देश्य उन वर्गों को आगे लाना है, जो सामाजिक और शैक्षणिक रूप से लंबे समय तक पिछड़े रहे हैं. लेकिन यदि कोई परिवार शिक्षा, नौकरी और आर्थिक स्थिति में काफी आगे बढ़ चुका है, तो यह विचार करना जरूरी हो जाता है कि क्या अगली पीढ़ी को भी उसी तरह आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.
अदालत की टिप्पणी का केंद्र ‘क्रीमी लेयर’ की अवधारणा रही, जिसके तहत आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो चुके लोगों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की बात कही जाती है.
क्या है क्रीमी लेयर का मामला?
भारत में ओबीसी आरक्षण के तहत क्रीमी लेयर का नियम लागू है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षण का लाभ वास्तव में जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों तक पहुंचे. सुप्रीम कोर्ट पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि केवल आय ही नहीं, बल्कि माता-पिता की सामाजिक स्थिति और सरकारी पद भी क्रीमी लेयर तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
हाल ही में अदालत ने यह भी कहा था कि केवल माता-पिता की सैलरी के आधार पर किसी को क्रीमी लेयर में रखना सही नहीं होगा. सरकारी पद, सामाजिक प्रभाव और पारिवारिक स्थिति को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
आरक्षण व्यवस्था पर फिर बढ़ी बहस
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे आरक्षण व्यवस्था में सुधार की दिशा में जरूरी कदम बता रहे हैं, जबकि कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि जातिगत भेदभाव आज भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए केवल आर्थिक आधार पर फैसला नहीं लिया जा सकता.
विशेषज्ञों का मानना है कि अदालत की यह टिप्पणी भविष्य में आरक्षण नीति और क्रीमी लेयर नियमों में बदलाव की बहस को और मजबूत कर सकती है.
पहले भी आ चुके हैं अहम फैसले
आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले भी कई ऐतिहासिक फैसले दे चुका है. अदालत ने 1992 के इंद्रा साहनी मामले में क्रीमी लेयर की अवधारणा को मान्यता दी थी. बाद में अलग-अलग मामलों में यह स्पष्ट किया गया कि आरक्षण का उद्देश्य सामाजिक समानता कायम करना है, न कि स्थायी विशेषाधिकार देना.
फिलहाल अदालत की यह टिप्पणी कोई अंतिम फैसला नहीं है, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि देश में आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर आने वाले समय में बड़ी कानूनी और सामाजिक बहस देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें - India Cyprus Relations: भारत-साइप्रस रिश्तों को मिला नया आयाम, पीएम मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स के बीच हुई अहम वार्ता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation