Responsive Scrollable Menu

अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर अमेरिकी निवेश से वैश्विक स्तर पर बदल रही भारतीय कंपनियों की छवि: इंडस्ट्री लीडर्स

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की प्रमुख हस्तियों ने शुक्रवार को कहा कि अदाणी समूह का अमेरिका में प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर का निवेश भारतीय कंपनियों को लेकर वैश्विक धारणा बदलने में मदद कर रहा है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने इसे भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों, रोजगार सृजन और रणनीतिक सहयोग के लिए बड़ा बढ़ावा बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनके चुनावी सलाहकारों में शामिल रहे रिपब्लिकन नेता पुनीत अहलूवालिया ने कहा कि अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित निवेश अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों और पेशेवरों के बढ़ते योगदान को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक कदम है। राष्ट्रपति ट्रंप, जिन्होंने वैश्विक व्यवस्था को फिर से संतुलित करने में शानदार काम किया है, ऐसे प्रतिभाशाली और अनुभवी लोगों के साथ काम करना चाहते हैं।

अहलूवालिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, भारतीय मूल के सफल सीईओ और मेहनती अमेरिकी नागरिक अमेरिका के लिए अवसर पैदा कर रहे हैं, लेकिन अदाणी ग्रुप जैसी कंपनी का अमेरिका में आना हमारे लिए और भी मददगार होगा।

अदाणी ग्रुप के खिलाफ पहले हुई कार्रवाई के राजनीतिक रूप से प्रेरित होने के सवाल पर अहलूवालिया ने कहा कि अगर इसमें राजनीतिक कारण शामिल रहे हों तो उन्हें हैरानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप का मजबूत नेतृत्व, जो दुनिया भर में और भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने में दिख रहा है, सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

वहीं, बीजेपी यूएसए के अध्यक्ष अडापा प्रसाद ने कहा कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा मामला वापस लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अधिकारियों ने माना कि उनके पास पर्याप्त सबूत नहीं थे।

प्रसाद ने कहा, यह भारत की विकास गाथा को अस्थिर करने की मंशा से तैयार की गई दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट थी। उन्होंने कहा कि अंततः मामले के बंद होने से यह साबित हुआ कि सच्चाई की जीत हुई।

फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज के संस्थापक निदेशक खंडेराव कंद ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग अब केवल निवेश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें रिसर्च, लोगों की आवाजाही और नीतिगत सुधारों में भी गहरा सहयोग शामिल होना चाहिए।

कंद ने आईएएनएस से कहा, यह एक अच्छा कदम है। इससे भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत होगी और इसे लगातार आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण, संयुक्त रिसर्च एवं डेवलपमेंट, कौशल-आधारित आवाजाही और बाजार तक पहुंच में करीबी सहयोग दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा तथा लंबे समय में रणनीतिक फायदे देगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

इस संडे बनाइए घरवालों के लिये खास पंजाबी कढ़ी, जानिये इसे बनाने का आसान तरीका

आज हम यहां आपको पंजाबी कढ़ी पकोड़ा की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसमें खट्टा दही, बेसन, कुरकुरे पकोड़े और मसालेदार तड़का शामिल हैं, इसे चावल या जीरा राइस के साथ आप खूब मजे से खा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Sakib Hussain: विराट कोहली को आउट कर साकिब हुसैन ने रचा इतिहास, IPL में किसी गेंदबाज ने नहीं किया ऐसा कमाल

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवर में 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन का जलवा तो देखने को मिला ही लेकिन तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. Fri, 22 May 2026 23:09:50 +0530

  Videos
See all

भीषण गर्मी से बाघ हुआ बेहाल #tiger #elephant #heatwave #viralvideo #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:13:16+00:00

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा के परिवार के वकील ने क्या कहा? #twishasharma #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:16:00+00:00

Gurugram Power Cut: गुरुग्राम में बड़ा हादसा, मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका! Rapid Metro और बिजली ठप! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:15:05+00:00

Kirti Kulhari: अंधेरी में देखी गईं कीर्ति कुल्हारी #shorts #ytshorts #viral #entertainment #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T18:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers