Responsive Scrollable Menu

बिजली कटौती और खाद की भारी किल्लत से गुस्साए किसानों ने किया चक्काजाम, प्रशासन पर लगाये आरोप

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड स्थित तरावली चौराहे पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में स्थानीय किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों के साथ सड़क पर उतर आए। आक्रोशित किसानों ने बिजली कटौती और खाद की भारी किल्लत को लेकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम से न केवल अशोकनगर एवं ईसागढ़ का मार्ग बंद हुआ बल्कि आसपास के गांव में जाने वाले मार्गों पर भी किसानों ने जाम लगा दिया।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली और खाद की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। किसानों का कहना है कि उन्होंने पहले भी संबंधित विभाग के कार्यालय में जाकर लिखित ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान अधिकारियों द्वारा जल्द ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन के इसी अड़ियल रवैये से नाराज होकर किसानों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा।

किसान बोले रात को केवल 2 घंटे मिल रही बिजली 

किसानों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में उन्हें रात के समय केवल दो से तीन घंटे ही बिजली मिल पा रही है। वह बिजली भी लगातार न मिलकर टुकड़ों में कट-कट कर दी जा रही है। एक घंटा बिजली देने के बाद कटौती कर दी जाती है, फिर कुछ देर बाद देकर दोबारा काट दी जाती है। इस आँख-मिचौली के कारण ग्रामीण इलाकों में रात काटना दूभर हो गया है और कृषि कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। इसके अलावा आगामी फसलों के लिए खाद की जो व्यवस्था की गई है उससे भी किसान नाराज है उनका कहना है की समुचित खाद किसानों को नहीं मिल पा रहा।

चिलचिलाती धूप में भी अपनी मांगों पर अडिग किसान 

किसानों का कहना है कि चक्काजाम की सूचना प्रशासन को पहले ही दी गई थी, उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग को दिए गए पिछले ज्ञापन में ही इस बात की चेतावनी दे दी गई थी, कि यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने पर मजबूर होंगे। चक्काजाम कर रहे और किसान अपनी माँगों पर अड़े हुए थे। वे मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर ठोस कार्रवाई की माँग कर रहे हैं।

Continue reading on the app

कारों के ऊपर से रॉकेट जैसे निकली मर्सडीज, खौफनाक वीडियो जिसे देख दुनिया हैरान

कारों के ऊपर से रॉकेट जैसे निकली मर्सडीज, खौफनाक वीडियो जिसे देख दुनिया हैरान

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच के एक ही दिन में तिहरा शतक ठोकने वाला बल्लेबाज, 96 साल से कोई नहीं तोड़ पाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

most runs in one day in test don bradman world record: डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उनका यह रिकॉर्ड 96 साल से कायम है. 1930 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही दिन में ब्रैडमैन ने तिहरा शतक जड़ दिया था. ब्रैडमैन ने 309 रन बनाए थे. वह मैच के एक दिन में तिहरा शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. Fri, 22 May 2026 16:29:39 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case: मौत से पहले कितनी खुश थी ट्विशा? Viral Video | Top News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:09:26+00:00

Bihar Love Jihad: आलम बना राज..हिंदू युवती बनी लव जिहाद का शिकार | Motihari | Religion conversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:09:34+00:00

NKP | Cockroach Janta Party कॉकरोच जनता पार्टी पर फिदा हुआ बॉलीवुड #cockroachjantaparty #cjp #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:10:09+00:00

UP Politics Big Shock:मायावती से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता, BSP सुप्रीमो ने बैरंग लौटाया! Political #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-22T11:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers