Responsive Scrollable Menu

महाराष्ट्र की ठेचा चटनी को रांची ने दिया देसी ट्विस्ट, स्वाद ऐसा कि सब्जी भी भूल जाएंगे, जानें रेसिपी

Ranchi Thecha Chutney Recipe: महाराष्ट्र की मशहूर ठेचा चटनी अब रांची में देसी और आदिवासी अंदाज में भी बनाई जाती है. इसमें सरसों तेल और भुनी मिर्च का स्वाद इसे खास बनाता है. यह इतनी चटपटी होती है कि इसके साथ अलग से सब्जी की जरूरत भी नहीं पड़ती. इसे पराठे और चावल के साथ खा सकते हैं. इस बनाने के लिए 3 बड़ी हरी मिर्च, थोड़ा धनिया पत्ता, मूंगफली और 4-5 लहसुन की कलियां लें. सभी चीजों को थोड़ा तेल डालकर हल्का भून लें. मूंगफली अच्छी तरह पक जाए, इतना जरूर भूनें. अब भुनी हुई मिर्च, लहसुन, मूंगफली और धनिया को सिलबट्टे या कुटनी में दरदरा कूट लें. इसे मिक्सी में न पीसें. कूटने से इसका देसी स्वाद और बनावट बेहतर रहती है. अगर कच्चा आम उपलब्ध हो तो उसका थोड़ा टुकड़ा भी इसमें कूट सकते हैं. अब इसमें स्वादानुसार नमक और सरसों तेल डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. ऊपर से थोड़ा सरसों तेल डालकर फिर मिलाएं. बस तैयार है रांची के देसी अंदाज वाली ठेचा चटनी

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के 3 महारिकॉर्ड...टूटना तो दूर, पास पहुंचना भी नामुमकिन, जिसे सबने कहा 'धीमा', वही बना टीम इंडिया की दीवार

Rahul Dravid 3 Untouchable Records: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का वो अटूट किला हैं जिसने विपरीत परिस्थितियों में हमेशा देश को संभाला. अपनी बेजोड़ तकनीक, फौलादी धैर्य और निस्वार्थ खेल के दम पर उन्होंने ऐसे कई कीर्तिमान रचे, जिन्हें छू पाना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है. 31,258 गेंदों का सामना करने से लेकर टेस्ट में 44,152 मिनट क्रीज पर बिताने तक, 'द वॉल' के ये महारिकॉर्ड उनकी महानता और त्याग की अद्भुत कहानी बयां करते हैं. Thu, 13 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video : OPD में गिरा मरीज ... डॉक्टर ने बचाई जान! | #SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:10+00:00

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers