इंदिरापुरम में विकास कार्य बने मुसीबत, सड़क बंद और टूटे रास्तों से जनता परेशान
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में इन दिनों विकास कार्यों की रफ्तार आम जनता की परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है. एक तरफ CISF कट के पास मेट्रो निर्माण कार्य के चलते गाजियाबाद आने-जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया गया है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम द्वारा सीवर लाइन और नालों के चौड़ीकरण के काम ने इंदिरापुरम और वसुंधरा की अंदरूनी सड़कों की हालत बदतर कर दी है.
इंदिरापुरम से जुड़ती है सड़कें
यह सड़क इंदिरापुरम होते हुए सीधे मोहन नगर और साहिबाबाद को जोड़ती है. सड़क बंद होने के कारण हजारों लोगों को अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय भारी जाम की स्थिति बनी रहती है. ऑफिस जाने वाले लोगों को रोजाना घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा है.
निर्माण कार्यों की रफ्तार बहुत धीमी!
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम ने कई इलाकों में एक साथ खुदाई और निर्माण कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन काम की रफ्तार बेहद धीमी है. जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं, बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं और कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह बंद कर दी गई है. इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है.
सड़कों पर सीवर का पानी भरा
इंदिरापुरम की एक सड़क पर सीवर लाइन डालने के लिए गहरी खुदाई की गई, जिसके चलते पाइपलाइन टूट गई और सड़क पर पानी भर गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढों के आसपास न तो बैरिकेड लगाए गए हैं और न ही किसी तरह के चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं. बताया जा रहा है कि कई गड्ढे 15 से 20 फीट तक गहरे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों को डर है कि कहीं नोएडा जैसी कोई बड़ी दुर्घटना गाजियाबाद में भी न हो जाए.
इंदिरापुरम और वसुंधरा की अधिकांश सड़कें
क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन ने बिना योजना के पूरे इलाके में एक साथ काम शुरू कर दिया, जिसकी वजह से इंदिरापुरम और वसुंधरा की अधिकांश सड़कें टूट चुकी हैं. कई जगह हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं.
मानसून से पहले बढ़ी लोगों की चिंता
अब जबकि मानसून आने में लगभग एक महीना ही बाकी है, लोगों की चिंता और बढ़ गई है. यदि समय रहते निर्माण कार्य पूरे नहीं हुए तो बारिश के दौरान हालात और खराब हो सकते हैं. जलभराव, ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा.जनता का कहना है कि जो काम उनकी सुविधा के लिए शुरू किए गए थे, वही अब उनके लिए बड़ी असुविधा का कारण बनते जा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए, सुरक्षा मानकों का पालन हो और आम जनता को राहत देने के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जाए.
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में पासपोर्ट लोक अदालत का आयोजन, आवेदकों ने कहा- नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत करते हैं ऐसे कार्यक्रम
अमिताभ बच्चन और आमिर खान संग काम करने वाला ये एक्टर निकला हत्यारा, 12 साल बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Amitabh Bachchan-Aamir Khan Co-Actor Arrested: अहमदाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में पिछले 12 साल से एक्टिव एक कलाकार की असलियत जब सामने आई, तो लोग दंग रह गए. जिस शख्स को लोग एक्टर समझ रहे थे, वो दरअसल हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा फरार कैदी निकला.
इस व्यक्ति का नाम हेमंत नगीनदास मोदी है, जिसे हाल ही में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, हेमंत मोदी 2014 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन वापस लौटने के बजाय फरार हो गया. इसके बाद उसने अपनी पहचान बदल ली और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हो गया. सबसे हैरानी की बात ये है कि फरारी के दौरान उसने कई फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शोज में काम किया और बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करता रहा.
2005 के हत्या मामले में मिली थी उम्रकैद की सजा
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, Hemant Nagindas Modi को साल 2005 में हुए एक हत्या मामले में दोषी ठहराया गया था. ये मामला अहमदाबाद के नरोदा इलाके में नरेंद्र उर्फ नैनो यशवंत कांबले की हत्या से जुड़ा था. कोर्ट ने उसे हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद उसे मेहसाणा जेल में रखा गया था. साल 2014 में गुजरात हाई कोर्ट से उसे 30 दिनों की पैरोल मिली. पैरोल समाप्त होने के बाद उसे जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और फरार हो गया. तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.
पहचान बदलकर बना एक्टर
फरारी के बाद हेमंत नगीनदास मोदी ने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली. पुलिस के अनुसार, उसने नया नाम और नई पहचान अपनाई ताकि कोई उसे पहचान न सके. धीरे-धीरे उसने थिएटर और मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्मों और वेब सीरीज में छोटे-बड़े किरदार निभाने लगा. बताया जा रहा है कि वो पिछले 12 वर्षों से लगातार एक्टिंग कर रहा था और इसी दौरान उसने कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में काम भी किया. लंबे समय तक वह पुलिस की नजरों से बचा रहा और किसी को उसकी असली पहचान का अंदाजा तक नहीं हुआ.
अमिताभ और आमिर खान जैसे सितारों के साथ किया काम
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हेमंत नगीनदास मोदी ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अभिनय किया. उसने Thugs of Hindostan में आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया. इसके अलावा वो Jayeshbhai Jordaar में रणवीर सिंह के साथ भी नजर आया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसने Metro... In Dino और L2: Empuraan जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. इतना ही नहीं, वह टीवी की दुनिया में भी एक्टिव रहा और Mere Sai तथा Wagle Ki Duniya जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा बना. सूत्रों के मुताबिक, वह Sunny Deol की अपकमिंग फिल्म Lahore 1947 में भी नजर आने वाला था.
आखिर कैसे पकड़ा गया आरोपी?
क्राइम ब्रांच को हाल ही में सूचना मिली थी कि फरार आरोपी अहमदाबाद में ही छिपकर रह रहा है. जांच के दौरान पुलिस को उसकी लोकेशन घी कांटा मेट्रो स्टेशन के पास मिली. इसके बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इलाके में छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के समय वह एक घर में रह रहा था. अब पुलिस उसे वापस मेहसाणा जेल भेजने की तैयारी कर रही है, जहां उसे अपनी बाकी बची उम्रकैद की सजा पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: एक्टिंग छोड़ पैपराजी बने जहीर इकबाल!, पैप्स संग किया सोनाक्षी सिन्हा का फोटोशूट, वीडियो वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation