PM को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही धमकियां:पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल, वीडियो कॉल कर कहा- दुकान बम से उड़ा देंगे
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम सा को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम सा वही दुकानदार हैं, जिसकी दुकान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदी थी। इस घटना के बाद बिक्रम साव चर्चा में आ गए थे। विक्रम साव ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पीएम मोदी ने 20 अप्रैल चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रैली की थी। इस दौरान रास्ते में उन्होंने बिक्रम साव की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसके बाद ही बिक्रम मीडिया की सुर्खियों में आ गए थे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में ये PHOTOS शेयर की थीं… कभी सोचा नहीं था पीएम दुकान पर आएंगे: बिक्रम साव बिक्रम साव मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने उनके लिए झालमुड़ी बनाई। मैंने पैसे लेने से मना किया उन्होंने जबरदस्ती पकड़ा दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है। पीएम ने पढ़ाई के बारे में पूछा मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपए कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… पीएम ने बंगाल में झालमुड़ी खाई; VIDEO:दुकानदार ने पूछा- प्याज खाते हैं, मोदी बोले- प्याज खाता हूं, दिमाग नहीं; ₹10 दिए पीएम मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। झाड़ग्राम में उन्होंने रैली की। इस दौरान रास्ते में वह एक दुकान पर रुके और झालमुड़ी खाई। झालमुड़ी बनाते हुए दुकानदार ने पूछा कि आप प्याज खाते हैं। पीएम ने जवाब दिया- हां प्याज खाता हूं बस दिमाग नहीं। यह सुनकर दुकानदार हंसने लगा। पूरी खबर पढ़ें…
चिलचिलाती गर्मी में वरदान साबित होगा ये सस्ता प्रोडक्ट, बस गले में लटका लो, ठंडी-ठंडी हवा का मज़ा लो, ₹599 से शुरू कीमत
भीषण गर्मी में अगर आप बाहार निकल रहे हैं तो अपने साथ रखें ये Portable Neck Fan जिसको गले में पहनते ही ठंडी हवा देते हैं। साथ ही इनकी कीमत भी 599 रुपए से शुरू जो जाती है इसलिए इससे खरीदना आसान भी है।



Hindustan











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)








