Responsive Scrollable Menu

'अब तो अपने नाम से खन्ना हटा ले', आकांक्षा चमोला का लाल टॉप में सिजलिंग डांस देख भड़के यूजर्स

Akanksha Chamola Red Top Dance Video: लॉक अप 2 फेम और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह रियलिटी शो 'लॉक अप 2 में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. खासतौर पर उनका गौरव खन्ना से अलग होने और तलाक का खुलासा बहुत चर्चा में रहा. इस खुलासे के बाद उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई थी. अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा अपने सिजलिंग डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें वह लाल रंग के टॉप में 'बहते जाना है' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. एक तरफ जहां लोगों ने उनके डांस को पसंद किया तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्हें जमकर ट्रोल किया. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स ने कैसे-कैसे रिएक्शन दिए हैं. 

लाल टॉप और जींस में आकांक्षा का डांस वीडियो वायरल

आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह लाल रंग का टॉप और जींस पहने नजर आईं. वह सिंगर अरूब खान के गाने'बहते जाना है' पर डांस करती दिखाई दीं और अपने डांस मूव्स से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. उनके इस डांस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का रिएक्शन देखने को मिला. कुछ लोगों ने आकांक्षा के कॉन्फिडेंस और डांस की तारीफ की, लेकिन कई यूजर्स ने उन पर भड़क गए हैं. 

आकांक्षा के डांस पर भड़के यूजर्स 

आकांक्षा को इस तरह डांस करते देख, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.  कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'भाई, इसे देखकर मुझे शर्म आ रही है, हाहा'. वहीं दूसरे ने उनके डांस पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'इसको किसी ने नहीं बताया कि इसको डांस करना नहीं आता? इसके साथ ही एक अन्य ने उनसे खन्ना सरनेम हटाने के लिए कह दिया, अब दो अपने नाम से खन्ना सरनेम हटा ले, आपने तलाक ले लिया है ना? इतना ही नहीं चौथे ने लिखा, 'अच्छा हुआ गौरव इससे बच गया, नेवली.' आपको बता दें कि इस वीडियो के कमेंट्स में और भी कई यूजर्स ने आकांक्षा के डांस पर सवाल उठाया है. ऐसे में समझा जा सकता है कि गौरव से तलाक के ऐलान के बाद से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं.

आकांक्षा को लगातार क्यों किया जा रहा ट्रोल?

दरअसल, आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में अपनी शादी और रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच तलाक लेने का प्रोसेस चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों के बीच एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के तौर पर नहीं रह सकते हैं. शो में उन्होंने ऐसे ही और खुलासे किए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  दोनों के बीच पैरेंटहुड को लेकर अलग-अलग राय थी. आकांक्षा ने कहा था कि वह मां नहीं बनना चाहती हैं. जबकि गौरव बच्चे चाहते थे. इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं. यही वजह है कि जब आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. हालांकि, इस पोस्ट के जरिए ऐसा दावा करना सही नहीं होगा कि लोग उन्हें तलाक ऐलान को लेकर ट्रोल कर रहे हैं. 

 ये भी पढ़ें: 'मैं पताल में रहता था, आप लोगों ने हमको बाहर निकाल दिया', रवि किशन ने की Gen-Z की जमकर तारीफ

2016 में हुई थी गौरव और आकांक्षा की शादी

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने साल 2016 में शादी की थी. बताया जाता है कि दोनों की पहली बार मुलाकात 2015 में एक ऑडिशन के दौरान हुई थी. उस समय गौरव ने आकांक्षा को शुरुआत में यह नहीं बताया था कि वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके हैं. हालांकि, बाद में दोनों के बीच दोस्ती हुई और बात शादी तक पहुंची. करीब 10 साल तक साथ रहने के बाद आकांक्षा ने लॉक अप 2 में तलाक का खुलासा किया. उन्होंने बताया था वह और गौरव खन्ना करीब एक साल से अलग रह रहे हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि दोनों इस नतीजे पर आपसी सहमति से पहुंचे थे. 

Continue reading on the app

बांग्लादेश को मिली अच्छी खबर, पहले टेस्ट के लिए फिट हुआ स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज

AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 13 अगस्त से डार्विन के मैदान पर खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ा है, लेकिन इसी बीच सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बांग्लादेश के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास पहला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने डार्विन टेस्ट मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिटन दास के फिट होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि लिटन दास पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं.

पिच देखकर लेंगे प्लेइंग 11 पर फैसला

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 13 अगस्त से डार्विन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि लिटन दास के आने से हमारी बल्लेबाजी मजबूत होती है. वो लगाकार अच्छा खेलते हैं. हमें उम्मीद है कि टेस्ट मैच में हमारे बल्लेबाजी अच्छी रहेगी.

नजमुल हुसैन शांतो ने प्लेइंग-11 को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि डार्विन की पिच अच्छी लग रही है. मुझे लगता है कि हम अपने सामान्य कॉम्बिनेशन के साथ ही उतर सकते हैं, जिसमें 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाज होंगे, लेकिन कल सुबह पिच को हमें फिर से देखने का मौका मिलेगा और फिर हम हालात के हिसाब से फैसला करेंगे. बता दें कि बांग्लादेश की टीम साल 2003 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. ऐसे में यह सीरीज बांग्लादेश के लिए काफी अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रचना चाहेगी.

 

मेजबान ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले एक साल तक काफी बिजी रहने वाली है. टीम को कई टेस्ट सीरीज भी खेलनी हैं, जिसमें भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने अहम खिलाड़ियों का वर्कलोड भी मैनेज करना आसान नहीं रहने वाला है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. टीम में स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हुई है. वहीं एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कॉट बोलैंड को इस मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल सकी है. ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में एक-दो प्लेयर्स को छोड़ अपने सभी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरेगी. ऐसे में बांग्लादेश के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है.

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड. 

यह भी पढ़ें: Explainer: बैटर, बॉलर से लेकर ऑलराउंडर तक..., भारत के खिलाफ क्या है श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम की ताकत और कमजोरी

Continue reading on the app

  Sports

क्या था मिड नाइट कर्फ्यू रूल? जिसे जो रूट ने इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनते ही हटवा दिया

Mid Night Curfew: पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने इस साल जून में न्यूजीलैंड के इंग्लैंड दौरे के दौरान मैच के बाद मिड नाइट कर्फ्यू नियम का उल्लंघन किया था, जिसके कारण उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद रूट को दूसरी बार कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने आते ही ये नियम हटवा दिया. Thu, 13 Aug 2026 11:09:05 +0530

  Videos
See all

Patiala News: डोरबेल बजाते ही कपल पर पिटबुल ने किया अटैक | Pitbull Attack | Punjab | Safety Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T05:40:17+00:00

Ranchi में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन जारी | CM Hemant Soren | JPSC | JSSC | Student Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T05:39:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers