Responsive Scrollable Menu

5 तस्वीरों में देखिए दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट का नजारा, कोई सांस नहीं ले पा रहा तो किसी की बिगड़ी तबीयत

मंगलवार रात को दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गयास जब अचानक से AC खराब हो गया। इस गड़बड़ी से 150 यात्रियों को परेशानी हुई। तापमान इतना बढ़ गया कि किसी को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो किसी की तबीयत ही बिगड़ गई।

Continue reading on the app

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:हत्या के दोषी की पैरोल मांगने पहुंचे CM; पिता-पत्नी की क्रिकेट बैट से हत्या; ₹500-₹500 के नोटों का लंगर लगाया

नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर CM भगवंत मान की गवर्नर से मुलाकात से जुड़ी रही। CM मान ने गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल की सिफारिश की है। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बेअंत हत्याकांड के दोषी की पैरोल मांगने पहुंचे CM मान पंजाब के CM भगवंत मान ने बुधवार को पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जगतार सिंह हवारा की माता की सेहत ठीक नहीं रहती है। उनकी इच्छा है कि वह अपने बेटे से मिलें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस बात की गारंटी लेती है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होगी। किसी तरह की हुड़दंगबाजी नहीं होने दी जाएगी। पंजाब सरकार ने 10 दिन की पैरोल मांगी है। हवारा अभी दिल्ली जेल में बंद है। एक्सपर्ट के मुताबिक, हवारा की पैरोल के मामले में पंजाब सरकार का रुख पंथक वोट बैंक को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा सकता है। सरकार की ओर से पैरोल के लिए सिफारिश करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की गारंटी देना पंथक वर्ग के बीच सकारात्मक संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. राहुल गांधी से मिले बाजवा, वड़िंग की प्रधानगी पर फैसला होगा पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने संसद के बाहर राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान केसी वेणुगोपाल भी साथ में मौजूद रहे। वह राहुल गांधी के साथ बात करते दिखे। इससे पहले मंगलवार रात सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर में चन्नी खेमे की बैठक हुई। बैठक में प्रताप सिंह बाजवा, राणा गुरजीत, धर्मवीर गांधी, सांसद शेर सिंह गुबाया व परगट सिंह भी शामिल हुए। ये सभी नेता रंधावा के घर डिनर में शामिल हुए। उधर, भूपेश बघेल के दौरे के बाद पैदा हुई स्थिति ने हाईकमान को कन्फ्यूज कर दिया। रैलियों में जिस तरह चन्नी और उनके गुट के नेताओं के नारे लगे उससे हाईकमान राजा वड़िंग को प्रधान बनाए रखने के फैसले पर सोचने को मजबूर हो गया। पंजाब में राहुल गांधी ने अपनी टीम को ग्राउंड पर उतार दिया है। 23 जिलों में 5 टीमें वड़िंग को प्रधान बनाए रखने के सवाल पर लोगों से फीडबैक ले रही हैं। टीमें एक-दो दिन में अपनी रिपोर्ट कंपाइल कर राहुल गांधी दफ्तर को सौंप देंगी। 25 अगस्त से पहले हाईकमान इस पर बड़ा फैसला लेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 3. सांसद अमृतपाल की पार्टी के 2 और कैंडिडेट घोषित खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 2 और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अमृतसर की अजनाला सीट से दलजीत सिंह कलसी को कैंडिडेट बनाया गया है। वहीं, मोगा सीट से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को उम्मीदवार बनाया गया है। खास बात ये है कि इन दोनों पर ही राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत केस हो चुका है और अब भी ये जेल में हैं। सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने अमृतसर में इनके नामों की घोषणा की। इससे पहले पार्टी ने बस्सी पठाना से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी। सतवंत पूर्व PM इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश के आरोपी केहर सिंह के बेटे हैं। सांसद अमृतपाल ने जेल से ही चुनाव जीता था। इसके बाद से वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। वह संसद की कार्यवाही में एक भी दिन हिस्सा नहीं ले पाए हैं। पार्टी का कहना है कि अमृतपाल भी जेल से चुनाव लड़ेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 4. क्रिकेट बैट से पिता और पत्नी को मार डाला जालंधर में बुधवार को एक बेटे ने अपने ही पिता और पत्नी की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के पीछे के सही कारणों का पता लगाने में लगी हुई है। यह घटना जालंधर के अवतार नगर में हुई है। आरोपी की पहचान हीरा सिंह (42) के रूप में हुई है। उसके 4 बच्चे हैं। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। इसके बाद घर में विवाद हुआ और उसने पत्नी-पिता को मार डाला। दोपहर 3 बजे करीब बच्चे जब स्कूल से लौटे तो वे घर के अंदर मां-दादा के शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला कि दोनों पर बैट और जग से वार किए गए। दोनों के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 5. दोस्त ने जहर खाया, सुनकर 2 दोस्तों ने भी सल्फास निगला पंजाब के नवांशहर में ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपए के घाटे से डिप्रेशन में एक युवक ने जहर खा लिया। युवक ने अपने दो दोस्तों को जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने भी सल्फास की गोलियां निगल लीं। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाकी दो दोस्तों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग में हुए नुकसान, कर्ज और तीनों युवकों के जहर खाने के कारणों की असल वजह की जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार, नवांशहर के गांव गढ़ पुराना निवासी दिलप्रीत (22) लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग कर रहा था। ऑनलाइन गेमिंग में उसे लगातार नुकसान हुआ और उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी दौरान उसने सल्फास खा लिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों परमजीत (13) और मनिंदर के पास पहुंचा और उन्हें जहर खाने की बात बताई। (पढ़ें पूरी खबर) 6. 3 रिटायर्ड IAS के खिलाफ घोटाले के सबूत नहीं पंजाब के बहुचर्चित करीब 1200 करोड़ रुपए के सिंचाई घोटाले में 3 रिटायर्ड IAS अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। विजिलेंस की जांच में इनके खिलाफ आरोप साबित करने वाला कोई ठोस सबूत नहीं मिला। जांच में न रिश्वत की रकम बरामद हुई और न ही कोई ऐसा गवाह मिला, जिसने इनके खिलाफ रिश्वत के आरोपों की पुष्टि की हो। विजिलेंस ने पूर्व चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल, पूर्व स्पेशल चीफ सेक्रेटरी KBS सिद्धू और सिंचाई विभाग के पूर्व सचिव काहन सिंह पन्नू के खिलाफ जांच में पर्याप्त सबूत न मिलने की बात कही है। विजिलेंस की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। हाईकोर्ट ने 15 मई को राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। तीनों अधिकारियों के खिलाफ जांच 3 साल से अधिक समय से लंबित थी। यह मामला अकाली-भाजपा सरकार के वक्त का था। (पढ़ें पूरी खबर) 7. शादी के 3 महीने बाद विवाहिता ने फांसी लगाई लुधियाना के थाना कूमकलां क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। मृतका के पति अनीश ने बताया कि उनकी शादी करीब 3 महीने पहले हुई थी। घटना वाले दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति अपने काम पर चला गया। शाम को जब वह कमरे पर लौटा तो उसने पूजा को पंखे से लटका हुआ पाया। अनीश ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से पूजा के शव को नीचे उतारा। इसके बाद थाना कूमकलां पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 8. सुखना लेक पर ईंट से फोटोग्राफर का मुंह कुचला चंडीगढ़ में सुखना लेक पर फोटोग्राफर और उसके साथी की पिटाई कर दी गई। फोटोग्राफर ने बताया कि करीब 8 युवकों ने उसे ईंट-पत्थरों से मारा। ईंट से उसका मुंह कुचल दिया। इससे दो दांत पूरी तरह टूट गए, जबकि तीसरा दांत आधा टूट गया। बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखाकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए। जिस जगह यह घटना हुई, वहां से सुखना लेक पुलिस चौकी कुछ ही कदम की दूरी पर है। पुलिस की ओर से सुखना लेक पर लगातार गश्त करने का दावा भी किया जाता है, लेकिन पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर नजर नहीं आए। घायल फोटोग्राफर ओमेंद्र सिंह उर्फ ओमवीर सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उसने कई युवकों के नाम भी बताए हैं। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनका कस्टमर को लेकर विवाद हुआ था। (पढे़ं पूरी खबर) 9. गुरुद्वारे में ग्रंथी ने पी बीड़ी, बैग में तंबाकू-कैप्सूल मिले जालंधर के गुरुद्वारे में ग्रंथी ने बीड़ी पी। उसके बैग की तलाशी ली गई तो बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू और कैनफोर्स कैप्सूल मिले। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में उससे पूछताछ की गई। उसे फर्श पर बैठाया गया। इसका वीडियो सामने आया है। पूछताछ के दौरान उसने गुरुद्वारा परिसर में बीड़ी पीने की बात स्वीकार की। समिति ने उसके मोबाइल और सामान की भी जांच की। ग्रंथी ने बताया कि उसके पास 7-8 पेन ड्राइव थीं, जिनमें कुछ में गुरबाणी और गाने, जबकि कुछ में आपत्तिजनक वीडियो थे। इसके बाद उससे कागज पर अपनी गलती लिखवाई गई और आगे किसी गुरुद्वारा साहिब में ड्यूटी न करने की बात लिखने को कहा गया। ग्रंथी ने कहा कि उस पर कोई दबाव नहीं बनाया गया और उसने अपनी मर्जी से यह बात कही। ग्रंथी की पहचान किरपाल सिंह के रूप में हुई है। वह राजपुरा (पटियाला) का रहने वाला है। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. मंदिर के बाहर लगा 500-500 रुपए के नोटों का लंगर चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में सनातन धर्म मंदिर (शिव मंदिर) के बाहर पैसों का लंगर लगाया गया, जहां लोगों को मैकडॉनल्ड्स का मुफ्त बर्गर, कोल्ड ड्रिंक और 500-500 रुपए के नोट बांटे गए। यह अनोखा लंगर अमृतसर के रहने वाले राजा जी द किंग नामक व्यक्ति द्वारा लगाया गया है। पैसे और खाना लेने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसे संभालने के लिए बाकायदा बाउंसरों को तैनात करना पड़ा है। एक ही व्यक्ति बार-बार लाइन में लगकर पैसे न ले सके, इसके लिए आयोजकों ने बाकायदा कूपन की व्यवस्था की। पैसे बांटने वाले राजा का कहना है कि उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिप्टोकरेंसी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी एजेंसियां उनके काम और फंड की जांच कर चुकी हैं और उन्हें कुछ गलत नहीं मिला। आयोजक के अनुसार वह साल 2019 से इस तरह के लंगर लगा रहे हैं और आगे उन्होंने चंडीगढ़ में ही पेट्रोल का लंगर लगाने का भी ऐलान किया। चंडीगढ़ में लगे इस नोटों के लंगर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पैसों का लंगर लगाने वाले शख्स का नाम असली नाम राकेश त्रेहान है, जिन्हें सोशल मीडिया पर दानवीर राजा डी किंग के नाम से जाना जाता है। वह अमृतसर के रहने वाले हैं और जेएमडी ग्रुप के मालिक हैं। उनकी कंपनी डिजिटल करेंसी और ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट में निवेश और ट्रेडिंग करती है। साथ ही उनका काम रियल स्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से भी जुड़ा है। इससे पहले वह फाइव-स्टार होटलों में लगभग 25 बार जरूरतमंद और गरीब लोगों को खाना खिला चुके हैं। वह अलग-अलग धार्मिक स्थलों और मौकों पर लोगों को सोने के सिक्के और 500 से लेकर 1500 रुपए तक कैश बांट चुके हैं। सितंबर 2025 में अमृतसर पुलिस ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में गैर-जमानती धाराओं के तहत एक FIR भी दर्ज की थी। उन पर कुछ वीडियो में देवी-देवताओं और गुरुओं के अपमानजनक संदर्भ देने के आरोप लगे थे। (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

India China Border News : भारतीय सीमा में चीन घुस रहा..इसमें फैक्ट कितना है? | Xi Jinping | LAC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T21:30:10+00:00

Millions across Europe witness spectacular solar eclipse | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T21:31:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers