Aishwarya Rai-Aaradhya Bachchan Trolled: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है. पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस कान्स 2026 में शामिल ना होने को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अब ऐश्वर्या को उनकी बेटी आराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां मां-बेटी को साथ देख कुछ लोग खुश नजर आए तो कुछ ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया. चलिए जानते हैं आखिर क्या चीज लोगों को पसंद नहीं आई.
बेटी संग एयरपोर्ट पर दिखीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय को अक्सर उनकी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है. हर बार जब भी ये मां-बेटी नजर आए हैं, तो फैंस इन्हें देख खुश हो जाते हैं. दोनों को इस तरह से साथ देखना फैंस का बेहद पसंद आता है. लेकिन अब लंबे समय के बाद ऐश्वर्या बेटी के साथ दिखीं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. दरअसल, लोगों को एक्ट्रेस का आउटफिट पसंद नहीं आया है. वीडिय के कमेंट में जहां कुछ लोगों दोनों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनका मजाक बना रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं.
एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी ब्लैक कलर की ड्रेस में ट्विंनिंग करती दिखीं. ऐश्वर्या ने शार्प लैपल्स और बारीक फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रॉयडरी वाला एक स्ट्रक्चर्ड ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था. आउटफिट पर जगह-जगह एम्ब्रॉयडरी पैच लगे थे, जो ऑल-ब्लैक लुक में चमक ला रहे थे. उन्होंने अपने लुक को स्ट्रेट-फिट ब्लैक ऑफिस पैंट के साथ कंप्लीट किया था और अपने ब्लैक हील बूट्स और ब्राउन हैंडल वाले ब्लैक बैग के साथ एक और ब्लैक कवर-अप कैरी किया था. वहीं आराध्या बच्चन ने भी ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक शर्ट कैरी की थी जिस पर व्हाइट स्ट्राइप भी थीं. आराध्या इस दौरान अपनी मां का हाथ थामे हुए नजर आईं.
हालांकि ऐश्वर्या राय का लुक कई लोगों को पसंद नहीं आया. दरअसल लोगों का कहना है कि वो हमेशा ही काले कपड़ों में दिखती है. एक यूजर ने लिखा- 'ये हमेशा काला कोट क्यों पहनती है.' दूसरे ने लिखा- 'क्या लुक है मैम, कुछ अलग कलर पहनो.' तीसरे ने तो कपड़े ही नहीं एक्ट्रेस के लुक को भी ट्रोल करते हुए लिखा- 'वहीं काली ड्रेस, लाल लिपस्टिक, सेम हेयस्टाइल, इनके स्टाइल को क्या हो गया है.' वहीं, एक ने एक्ट्रेस को क्वीन बताया लेकिन ये भी कहा कि ब्लैक कपड़े ना पहने.
Instagram Post Photograph: (Viral Bhayani)
कहां जा रही थी ऐश्वर्या?
मिली जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या लॉरियल की एंबेसडर के तौर पर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में शामिल होने के लिए फ्रांस गई हैं. ऐश्वर्या के कान्स फिल्म फेस्टिवल में न आने की अटकलें तब तेज हुई, जब फैंस ने नोटिस किया कि इस साल ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशनल कैंपेन में वह नजर नहीं आई थीं. लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो सकता है. माना जा रहा है कि फेस्टिवल के क्लोजिंग डे पर ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी.
24 साल से कान्स में छा रही हैं ऐश्वर्या
बता दें, ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 24 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा है. एक्ट्रेस ने साल 2002 में कान्स में डेब्यू किया था. तब वो अपनी फिल्म 'देवदास' (Devdas) के प्रीमियर के लिए इवेंट में पहुंची थी. तब ऐश्वर्या ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी और गोल्डन ज्वैलरी कैरी की थी. एक्ट्रेस का ये कान्स लुक आज भी लोगों को बेहद पसंद आता है. फिर साल 2003 से ऐश्वर्या लॉरियल ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एंबैसडर बनीं और तब से वो ब्रैंड का भारतीय चेहरा बनी है और अपना जलवा बिखेरती हैं.
पांच बार की चैंपियन CSK को लगातार तीसरे साल प्लेऑफ से पहले ही IPL से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. इसने फैंस को निराश कर दिया है, जिन्हें टीम को लगातार जीतते हुए देखने की आदत पड़ गई थी. Fri, 22 May 2026 13:03:23 +0530