आज IPL 2026 में RCB vs SRH के बीच मुकाबला, टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए मैदान में उतरेगी दोनों टीमें
आईपीएल 2026 में आज एक ऐसा मुकाबला खेला जाएगा, जिसकी जीत-हार से अंक तालिका में बड़े बदलाव संभव हैं। दरअसल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। यह महत्वपूर्ण मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में फिनिश करने पर टिकी हैं।
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फिलहाल 18 पॉइंट्स और +1.065 के बेहतरीन नेट रन रेट (NRR) के साथ शीर्ष पर काबिज है। शुक्रवार को इस मुकाबले में जीत मिलने पर बेंगलुरु की नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी। इससे टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए दो महत्वपूर्ण मौके मिल जाएंगे, जो क्वालीफायर-1 में हारने पर भी एक और अवसर प्रदान करेगा।
पॉइंट्स टेबल पर दोनों टीमों की स्थिति समझे
वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। उसके पॉइंट्स गुजरात टाइटंस के बराबर हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के कारण वह पीछे है। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.350 है, जबकि गुजरात का +0.400 है। टॉप-2 में अपनी जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़े अंतर से हराना होगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें अब तक 26 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इनमें से सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मैच टाई रहा था। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी।
बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी
इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने लगातार पांच मैच जीतकर शानदार लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले चार मुकाबलों में से वह दो हार चुकी है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी में हैदराबाद के पास टूर्नामेंट की सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप है, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखती है। हालांकि, बल्लेबाजों की इनकंसिस्टेंसी ने अहम मौकों पर हैदराबाद को नुकसान पहुंचाया है। पिछले कुछ मैचों में बैटिंग फेलियर टीम की हार का मुख्य कारण रहा है। नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इन कमजोरियों को दूर करना चाहेगी। हेनरिक क्लासेन 155.80 की स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर बने हुए हैं।
कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी
हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी राहत कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी रही है। लौटने के बाद कमिंस ने टीम की गेंदबाजी को फिर से व्यवस्थित किया है और उनकी कप्तानी में टीम को मजबूती मिली है। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा इस सीजन में हैदराबाद के लिए एक बड़ी खोज साबित हुए हैं। उन्होंने दबाव में किफायती गेंदबाजी के साथ लगातार विकेट भी लिए हैं। ईशान मलिंगा 17 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में इस सीजन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरे सीजन खुद को खिताब का मजबूत दावेदार साबित किया है। विराट कोहली ने इस सीजन में 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। देवदत्त पडिक्कल ने भी उनका बखूबी साथ निभाया है।
शानदार लय में कप्तान पैट कमिंस की चोट के बाद वापसी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सफलता में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी की अहम भूमिका रही है। भुवनेश्वर अपनी स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रहे हैं। वहीं, हेजलवुड ने मिडिल और डेथ ओवर्स में अहम मौकों पर विकेट लेकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया है। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने अपनी सटीक स्पिन और वेरिएशन्स से बल्लेबाजों को बांधे रखा है। लेग स्पिनर सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने भी गेंद से अच्छा योगदान दिया है। भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर इस सीजन के टॉप विकेट टेकर हैं।
पिच पर डालें नजर
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है। इसलिए यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि, स्पिनर्स भी यहां उपयोगी साबित होते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-12 इस प्रकार है:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
रविवार को दिल्ली में बन सकती है महाजाम की स्थिति, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
यदि आप दिल्ली में रहने वाले हैं या फिर 24 मई को उत्तरी और मध्य दिल्ली की तरफ यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल, रविवार को इन क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी है जानकारी के मुताबिक लाल किला और इसके आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। दरअसल यहां पर जनजाति संस्कृत समागम का आयोजन किया जाने वाला है जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है।
दिल्ली में लग सकता है महाजाम
इस जनजाति संस्कृत समागम का आयोजन जनजाति जागृति समिति द्वारा किया जाने वाला है। इसके तहत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राजघाट, रामलीला मैदान, कुदसिया पार्क, श्याम गिरी मंदिर और अजमेरी गेट से शुरू होगी और लाल किले की तरफ आएंगी। इस वजह से सड़कों पर भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट देखने को मिलने वाला है।
जारी हुई एडवाइजरी
लोगों से ही अपील की गई है कि वह रविवार को प्रभावित इलाकों में जाने से बचे और बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। सफर की योजना समय से पहले बनाएं और अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। सड़क एग्जाम की स्थिति से बचने के लिए निजी वाहनों की जगह मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई है।
TRAFFIC ADVISORY
Traffic movement is likely to remain affected on several major roads in Central & North Delhi on 24.05.2026 due to “Janjati Saanskritik Samagam” at Red Fort and multiple Shobha Yatras proceeding towards the venue.
????Commuters are advised to avoid affected… pic.twitter.com/CmHngUeNpD
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 21, 2026
यहां पाबंदी और डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस द्वारा कुछ पास तो को डाइवर्ट भी किया गया है और कुछ जगह रफ़्तार धीमी रहने वाली है। इसमें जीप करनाल रोड शास्त्री पार्क से तीस हजारी तक, शामनाथ मार्ग, हेमिल्टन रोड और लोथियन रोड, खोया मंडी यू टर्न से युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड शामिल है।
लाल किला और पुरानी दिल्ली के प्रमुख रास्ते जैसे नेताजी सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, मध्य दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसिफ अली रोड, निषादराज मार्ग भी प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास, राजपुरा रोड, डीडीयू मार्ग, बीएसजे मार्ग, आईटीओ चौक, श्रद्धानंद मार्ग, चावड़ी बाजार, देशबंधु गुप्ता मार्ग, मिंटो रोड जैसे रास्ते भी प्रभावित रहने वाले हैं।
बस और कमर्शियल वाहनों की नो एंट्री
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रंजीत सिंह मार्ग और फ्लाईओवर पर कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक दिल्ली के चौक से लाल किला, राजघाट की तरफ जाने वाले ट्रैफिक पर सख्त पाबंदी रहेगी।
अगर बस या रेलवे स्टेशन पहुंचना है तो वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें-
- आईएसबीटी कश्मीरी गेट से युधिष्ठिर सेतु के नीचे वाले रिंग रोड का इस्तेमाल कर बस टर्मिनल तक पहुंचा जा सकता है।
- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए देशबंधु गुप्ता रोड की जगह पंचकुइया रोड, मिंटो रोड या भभूति मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
- पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए मोरी गेट, रानी झांसी फ्लाईओवर और पुल डफरिंग वाले रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News