Responsive Scrollable Menu

सीएम धामी ने विकास परियोजनाओं के लिए दी करोड़ों की वित्तीय मंजूरी, पूरे होंगे सड़क निर्माण से जुड़े कार्य

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही है. सीएम धामी भी इन परियोजनाओं के लिए लगातार मंजूरी दे रहे हैं. जिससे करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो रहा हैं. इस बीच सीएम धामी ने बुधवार को कई जिलों में सड़क मार्ग के निर्माण और विस्तार को मंजूरी दे दी. जिसपर करोड़ों रुपये खर्च होंगे.
सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जिले में एंचोली जाख मोटर मार्ग पर मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए 8.93 लाख रुपये की मंजूरी दी.

इन जिलों में भी किया जाएगा सड़क निर्माण

जबकि चंपावत जिले की विधानसभा क्षेत्र चंपावत में सेलागाड से कोटकेन्द्री तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 40.53 लाख की मंजूरी दी है. इसके अलावा सीएम ने टिहरी की विधानसभा क्षेत्र नई टिहरी में ग्राम पुलिया नामे पंचायत खडीखाल में सड़क से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खडिंजा रेलिंग मार्ग की भी मंजूरी दी है. जिस पर 52.06 लाख रुपये खर्च होंगे. इसके लिए सीएम धामी ने प्रथम किश्त के तहत 31.23 लाख की धनराशि स्वीकृत दी है.

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य यथा-आवास, पेयजल, शौचालय मार्ग आदि का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 97.09 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 58.25 लाख, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगाव का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.79 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में मल्ली मनिला मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 98.80 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.28 लाख, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के विकासखण्ड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याडी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 98.50 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 59.1 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. 

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के ग्राम रामबाग, ग्राम हरिपुरा एवं ग्राम पंचाननपुर में गोविन्द मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला एवं तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 1.02 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपाताल से गाम पंचायत नाघर इंटर कालेज तक सीसी सम्पर्क मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 79.87 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 47.92 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मैरोली के आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण एवं ग्राम पंचायत बडपास में आन्तरिक मार्गों के इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.89 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 1.87 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. 

मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने का अनुमोदन.
 
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विकासखण्ड बाराकोट के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में मूर्ति स्थापित किये जाने हेतु ₹ 32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

Continue reading on the app

Abhijeet Dipke बोले, Jantar- Mantar पर बहुत जल्द सीजन- 2 शुरू होगा | Student Protest

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दिपके ने दावा किया कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए दबाव बनाया गया और जिस हॉल को आखिरकार बुक किया गया था, उसके मालिकों को भी धमकी दी गई. #abhijeetdipke #jantarmantar #ranchiprotest #studentprotest #Congres #Aajtak #tvchunks #atwebvideos आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची

लियोनेल मेस्सी ने  अपने दिवंगत पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई। Thu, 13 Aug 2026 06:22:50 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra Live : Ranchi पर खुलास से Congress प्रवक्ता के चेहरे उतर गए! | Jharkhand Protest | JPSC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:14:16+00:00

Cheating in Exam | सीकर में परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers